Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:28 AM IST

इस आसान रेसिपी से मिनटों में बनाएं भिंडी और टमाटर की सब्जी

अगर आप भिंडी की सब्जी कुछ नए तरीके से बनाना चाहती हैं, तो यहां बताई भिंडी और टमाटर की आसान रेसिपी जरूर ट्राई करें।
Updated:- 2021-07-11, 11:10 IST
bhindi tomato easy tips

गर्मियों का मौसम हो या सर्दियों का, भिंडी खाने का मज़ा ही कुछ और होता है। स्वाद से भरपूर कुरकुरी भिंडी हर रूप में खाने में स्वाद का तड़का लगा देती है। फिर चाहे बात हो भरवां भिंडी की या फिर इसे मसालेदार बनाने की, इसकी हर एक रेसिपी में अपना अलग ही स्वाद और मज़ा होता है।

भिंडी को कई तरह से बनाया जाता है और रोटी या दाल -चावल के साथ इसे खाने की बात ही कुछ और है। अगर आप भिंडी की सब्जी कई तरह से बनाती हैं तो हम आपकी रेसिपी लिस्ट में एक और लाजवाब रेसिपी जोड़ने जा रहे हैं, टमाटर और भिंडी की सब्जी की रेसिपी। इस सब्जी को आप मिनटों में तैयार कर सकती हैं और इसका स्वाद भी एकदम अलग होता है। आइए जानें आसान रेसिपी

भिंडी और टमाटर की सब्जी Recipe Card

भिंडी और टमाटर की सब्जी की आसान रेसिपी

Vegetarian Recipe
Total Time: 30 min
Prep Time: 30 min
Cook Time: 20 min
Servings: 4
Level: Medium
Course: Main Course
Calories: 80
Cuisine: Indian
Author: Samvida Tiwari

Ingredients

  • भिंडी-250 ग्राम
  • टमाटर कटे हुए-2
  • प्याज कटा हुआ-1
  • हरी मिर्च दो टुकड़ों में कटी हुई -2
  • अदरक लहसुन का पेस्ट-1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर-1/2 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटा चम्मच
  • सूखे आम का पाउडर- 1 /4 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला-1/2 छोटा चम्मच
  • तेल-2 बड़े चम्मच
  • जीरा-1/2 छोटा चम्मच

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह से धोकर एक साफ़ कपड़े में रखकर अच्छी तरह से सुखा लें और इसे बड़े टुकड़ों में काट लें।

  2. Step 2:

    एक कढ़ाही में तेल डालें और तेल गरम होने पर उसमें कटी हुई भिंडी डालकर डीप फ्राई करें। फ्राई की हुई भिंडी को निकालकर अलग कर लें।

  3. Step 3:

    तेल वाली कढ़ाही में थोड़ा सा जीरा डालें और जब जीरा भूरा हो जाए तब इसमें कटा हुआ प्याज डालकर गोल्डन होने तक पकाएं और स्वादानुसार नमक डालें।

  4. Step 4:

    प्याज के साथ इसमें सारे सूखे मसाले मिलाएं और अदरक लहसुन का पेस्ट डालें। भुने हुए मसालों में कटे हुए टमाटर मिलाएं और अच्छी तरह से मसालों के साथ मिक्स करें।

  5. Step 5:

    टमाटर जब हल्के नरम हो जाएं तब इसमें फ्राइड भिंडी डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें। 5 मिनट बाद गैस बंद कर दें और गरमा-गरम सब्जी का रोटी या दाल चावल के साथ मज़ा उठाएं।

बनाने का तरीका

  • भिंडी और टमाटर की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले भिंडी को अच्छी तरह से धोकर एक साफ़ कपड़े में रखकर अच्छी तरह से सुखा लें। जब भिंडी अच्छी तरह से सूख जाए तो इसे बड़े टुकड़ों में काट लें।
  • एक कढ़ाही में तेल डालकर अच्छी तरह से गरम करें और उसमें कटी हुई भिंडी डालकर डीप फ्राई कर लें। फ्राई की हुई भिंडी को एक टिश्यू पेपर में निकालकर अलग कर लें।
  • अब तेल वाली कढ़ाई में थोड़ा सा जीरा डालकर भूनें, जब जीरा हल्का भूरा हो जाए तब इसमें कटा हुआ प्याज डालें। प्याज को गोल्डन होने तक पकाएं और इसमें स्वादानुसार नमक डालें।
  • प्याज के साथ सारे सूखे मसाले जैसे धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च डालकर अच्छी तरह से भूनें और उसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालें।
  • इस पेस्ट को तब तक भूनें जब तक मसालों से तेल अलग न हो जाए।
  • भुने हुए मसालों में कटे हुए टमाटर मिलाएं और अच्छी तरह से मसालों के साथ मिक्स करें। जब टमाटर हल्के नर्म हो जाए तब इसमें फ्राइड भिंडी डालें और अच्छी तरह से मिक्स करें।
  • एक करछी से सारी सामग्रियों को भिंडी के साथ अच्छी तरह से मिलाएं और 5 मिनट के लिए ढककर पकाएं। 5 मिनट बाद गैस बंद कर दें और गरमा-गरम सब्जी का रोटी या दाल चावल के साथ मज़ा उठाएं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।