घर में होली पर जल्दी से ऐसे बनाए भांग के पकौड़े

भांग के पकौड़े खासतौर पर होली पर बनने वाली एक बहुत ही ट्रेडिशनल और पॉपुलर डिश है जिसे आप बहुत ही आसानी से बनाकर त्योहारों को बहुत ही खास और यादगार बना सकते है। 
Updated:- 2018-10-30, 18:37 IST
bhang pakora recipe

होली का त्योहार भांग के नशे के बिना अधूरा है। भांग को भगवान शंकर का प्रसाद माना जाता है। भारत में होली के दिन लोग भांग को किसी भी रूप में लेना शुभ भी समझते हैं। भांग का नशा जिसे एक बार चढ़ जाए तो वो फिर सारी सुध भूल जाता है। होली रंगों का त्योहार है औऱ इस दिन खास रंग जमाने के लिए लोग भांग का नशा करते हैं। भांग की ठंडाई पीना और भांग के पकौड़े खाना लोगों को होली के खास दिन काफी पसंद है। लेकिन क्या आप जानती हैं कि आप अपने घर पर होली के पकौड़े कैसे बना सकती हैं। होली के दिन आप अपने घर पर खास भांग के पकौड़े बना सकें इसलिए हम अब आपको इसकी ये खास रेसिपी बता रहे हैं। 

होली पर भांग के पकौड़े खाकर लोग इतने मग्न हो जाते हैं कि फिर जमकर एक दूसरे को रंग लगाते हैंं। एक-दूसरे के गले मिलते हैं। भांग के पकौड़े खासतौर पर होली पर बनाए जाते हैं। इंडिया में भांग को होली के ट्रेडिशनल और पॉपुलर डिशिज में शामिल किया जाता है। जिसे आप बहुत ही आसानी से बनाकर त्योहारों को बहुत ही खास और यादगार बना सकते है।

भांग के पकौड़े खाने के बाद आप अपने आपको एक अलग ही दुनिया में महसूस करेंगें क्योंकि भांग में हल्की मात्रा में नशा रहता है। ध्यान रखें कि होली के दिन भांग के पकौड़ें ज्यादा ना खाएं क्योंकि ज्यादा भांग हेल्द के लिए काफी नुकसानदायक हो सकती है इसीलिये इस बात का ध्यान रखें कि भांग के पकौड़ो को एक लिमिट में ही खाये, न कि स्वाद-स्वाद में ज्यादा खा लें तो आईये आज हम इस पॉपुलर डिश भांग के पकौड़े बनाएंग़े। 

bhang pakora recipe inside

कैसे बनाएं भांग के पकौड़े?

भांग के पकौड़े बनाने के लिये सबसे पहले हम पकोड़ों के लिये बेसन का घोल तैयार करेंगें, घोल बनाने के लिये एक बड़े बाउल में बेसन को छानकर निकाल लें।

अब इस छने हुये बेसन में थोड़ा थोड़ा पानी और हल्का सा नमक डालकर पकोड़े जैसा गाढ़ा घोल बना लें।

अब इस बेसन के घोल में कटे हुये फूलगोभी के टुकड़े, कटे हुये आलू के टुकड़े, कटा हुआ प्याज, कटी हुई हरी मिर्च, कटी हुई भांग की पत्ती, जीरा, कटा हुआ हरा धनियाँ, अनारदाना पाउडर, भुना ज़ीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला पाउडर और धनियाँ पाउडर को डालकर एक चम्मच से अच्छी तरह से मिक्स कर लें जिससे सभी मसाले आपस में अच्छी तरह से मिल जाये। 

bhang pakora recipe inside

ऐसे बनाएं भांग के पकौड़े

अभी भांग के पकौड़े बनाने के लिए मिक्सचर बनकर तैयार हो गया है, इसलिए अब हम भांग के पकौड़े बनायेंगें।

सबसे पहले पकोड़ों को तलने के लिये एक कढ़ाही में तेल डालकर गरम करने के लिये गैस पर रखें, जब तेल अच्छी तरह से गरम हो जाये तब गरम तेल में पकोड़ों के मिक्सचर से थोड़ा थोड़ा मिक्सचर लेकर पकोड़े का आकार बनाकर गरम तेल में डाल दें, एक बार में कढ़ाही में 4-5 पकौड़े बनाकर डाल दें और गैस को मीडियम करके कलछी से पलट पलट कर सुनहरा होने तक तलकर एक प्लेट में निकाल लें, इसी तरह से पूरे मिक्सचर से पकोड़े तलकर तैयार कर लें, स्वादिष्ट क्रिस्पी भांग के पकौड़े बनकर तैयार हो गये है, गरमा गर्म भांग के पकोड़ों को सर्विंग प्लेट में निकाल कर चाय, कॉफ़ी या फिर हरे धनिये की चटनी के साथ सर्व करें।

Tips: भांग का ज्यादा नशा सेहत के लिए हानिकारक होता है इसलिए आप भांग के पकौड़े बच्चों को खाने के लिए ना दें। इसे सिर्फ होली के बड़े ही खा सकते हैं और साल में एक बार होली जैसे त्योहार पर ही आप भांग का नशा करें क्योंकि इससे ज्यादा ये आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।