आलू चिप्स नहीं बल्कि घर पर बनाएं हेल्दी चुकंदर के चिप्स

शाम के टाइम चाय के साथ अगर आलू के चिप्स खाने को मिल जाए तो फिर उसका कोई जवाब नहीं। भारतीय घरों में लगभग हर कोई आलू के चिप्स को बेहद ही प्यार से खाना पसंद करते हैं। खासकर बच्चों को चिप्स बहुत पसंद होते हैं। बच्चों को दिन में तीन से चाट चिप्स के पैकेट दे दीजिये वो खाने से मना कतई नहीं करेंगे। कई बार तो बच्चों को मना करना पड़ता है कि अब चिप्स नहीं खाना है। लेकिन, हर बार चिप्स का नाम सुनते ही ध्यान आता है आलू के चिप्स। अगर आप चिप्स में कुछ बदलाव करना चाहती है, तो आज हम आपको 'चुकंदर के चिप्स' की रेसिपी बताने जा रहे हैं। इसे आप आसानी से घर बना सकती हैं। आपको इसके लिए अन्य चिप्स की तरह बाज़ार में पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे।
चुकंदर के चिप्स Recipe Card
इस आसान विधि से बनाएं चुकंदर के चिप्स
Ingredients
- चुकंदर-5 पीस
- काली मिर्च- 3 चुटकी
- नमक- स्वादानुसार
- ऑयल-2 चम्मच
- रोजमेरी-1/2 चम्मच
Step
- Step 1:
चुकंदर का चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले आप चुकंदर को साफ करके पतले-पतले स्लाइस में काट लीजिये।
- Step 2:
इसके बाद बेकिंग ट्रे को तेल से ग्रीस कर लीजिये और ट्रे में चुकंदर के स्लाइस को रख दीजिये।
- Step 3:
इसके बाद स्लाइस के ऊपर से नमक, काली मिर्च और रोजमेरी अच्छे से डाल दीजिये।
- Step 4:
इधर आप ओवन को लगभग 150 डिग्री पर हिट करें और बेकिंग ट्रे को इसके अंदर डालकर लगभग 10 मिनट में लिए बेक होने दीजिये।
- Step 5:
10 मिनट बाद ओवन से निकालकर खाने के लिए सर्व कीजिये। बचे हुए चिप्स को एयर टाइट डिब्बे में बंद करके भी रख सकती हैं।
- Step 6:
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
बनाने का तरीका
- घर पर चिप्स बनाते समय सबसे ज़रूरी बात है कि चुकंदर सही होना चाहिए। अगर चुकंदर फ्रेश नहीं है, तो चिप्स अच्छे और क्रिस्पी नहीं होते हैं। इसलिए आप चुकंदर के चिप्स के लिए फ्रेश चुकंदर का ही चुनाव करें।
- दूसरी बात, जिस तरह से आलू के चिप्स के लिए आलू का साइज़ मायने रखता है, ठीक उसी तरह चुकंदर का साइज़ भी मायने रखता है। अधिक बड़ा, या छोड़ा चुकंदर नहीं, बल्कि आप मीडियम साइज़ का ही चुकंदर लें चिप्स के लिए।
- चुकंदर का चिप्स बनाने के लिए सबसे पहले आप चुंकदर को अच्छे से साफ कर लीजिये। साफ करने के बाद उसे स्लाइस में काट लीजिये और किसी बर्तन में रख लीजिये।
- इधर आप बेकिंग ट्रे में तेल लगा लीजिए और चुकंदर के स्लाइस को ट्रे में रख दीजिये। इसके बाद स्लाइस के ऊपर से अन्य सामग्री को अच्छे से डाल दीजिये। आप ज़रूरत के हिसाब में ही सामग्री को डालें।
- इधर आप ओवन को लगभग 150 डिग्री पर प्री हिट करें। ओवन गरम होने पर बेकिंग ट्रे को ओवन के अंदर रखकर 10 मिनट के लिए छोड़ दीजिये। 10 मिनट बाद ओवन से ट्रे को निकाले और ठंडा होने के बाद चिप्स को खाने के लिए सर्व करें।
- अगर चिप्स अधिक है तो आप बचे हुए चिप्स को किसी एयर टाइट डिब्बे में रखकर बंद कर लीजिये और समय-समय पर निकाल कर खाते रहे।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।