Sat Sep 12, 2026 | Updated 07:18 AM IST

कुछ ही मिनटों में घर पर आप भी बनाएं जौ की खीर, जानें रेसिपी

मीठे में खीर बनाने के बारे में सोच रही है तो इस बार सिंपल नहीं बल्कि आसानी से घर पर बनाएं स्वादिष्ट जौ की खीर।
Updated:- 2021-01-26, 10:00 IST
barley kheer easy recipe

खाना खाने के बाद कुछ मीठा खाना लगभग हर कोई पसंद करता है। कोई गुलाब जामुन, कोई बर्फी, कोई लड्डू या फिर कोई खीर खाना पसंद करता है। घर पर तैयार खीर का नाम सुनते ही लगभग सभी के मुंह में पानी आ जाता है। कई लोग तो सर्दियों में रात को खीर बनाकर फ्रिज में रख देते हैं और अगले दिन यानि सुबह में खाना पसंद करते हैं। अगर आप भी एक अलग और टेस्ट खीर की रेसिपी तलाश रही रही हैं, तो आपको इस बार जौ की खीर बनाकर टेस्ट करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं जौ की खीर की रेसिपी के बारें में।

जौ की खीर Recipe Card

इस आसान विधि से जौ की खीर बनाकर सब को खिलाएं।

Vegetarian Recipe
Total Time: 25 min
Prep Time: 20 min
Cook Time: 15 min
Servings: 2
Level: Medium
Course: Desserts
Calories: 200
Cuisine: Indian
Author: Sahitya Maurya

Ingredients

  • जौ-1 कप
  • चीनी-3 चम्मच
  • दूध-1/2 लीटर
  • इलाइची पाउडर-1/2 चम्मच
  • ड्राई फ्रूट्स-2 चम्मच

Step

  1. Step 1:

    जौ की खीर बनाने के लिए आप एक दिन पहले ही जौ को पानी में भिगोकर रख दीजिये।

  2. Step 2:

    अलगे दिन कुकर में दो कप पानी और जौ को डालकर सीटी लगा लीजिये और प्रेशर निकलने के बाद बर्तन में निकाल लीजिये।

  3. Step 3:

    इधर आप दूध को किसी बर्तन में उबलने के लिए रख दीजिये।

  4. Step 4:

    जैसे ही दूध उबलने लगे जौ को इसमें डालकर कुछ देर पका लीजिये।

  5. Step 5:

    कुछ देर पकाने के बाद इसमें इलाइची पाउडर, चीनी डालकर गाढ़ा होने तक पका लीजिये।

  6. Step 6:

    पकने के बाद सर्विंग प्लेट में निकालकर ऊपर से ड्राई फ्रूट्स को डालकर सर्व कीजिये।

  7. Step 7:

    अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

बनाने का तरीका

  • जौ की खीर बनाने के लिए आपको एक दिन पहले ही जौ को पानी में भिगोकर रखना होता है। पानी में भिगोकर रखने से खीर बनाने में आपको अधिक समय नहीं लगता है।
  • अगले दिन जौ पानी में से निकालकर आप प्रेशर कुकर में एक से दो कप पानी डालकर एक से दो सिटी लगा दीजिये। ध्यान रहें जब तक कुकर से प्रेशर न निकले तब तक आप जौ को न निकाले।
  • जब तक कुकर से प्रेशर निकल रहा है, आप एक दूसरे साइड किसी बर्तन में दूध को अच्छे से उबाल लीजिये। जब आपको लगे की कुकर से हवा निकल गई है, तो आप कुकर से जौ को निकालकर उबल रहे दूध में डाल दीजिये।

barley kheer easy recipe at home INSIDE

  • इसे आप लगभग 7-8 मिनट तक ऐसे ही पकने दीजिये। जब आपको लगे की दूध गाढ़ा हो रहा हो, तो आप खीर में इलाइची पाउडर के साथ चीनी को डालकर कुछ देर पकने के लिए छोड़ दीजिये।
  • ध्यान रहे, बीच-बीच में एक से दो बार चलते रहे ताकि नीचे से खीर जले नहीं। जब आपको लगे की खीर अच्छे से पक गई है, तो आप गैस को बंद कर दीजिये और किसी सर्विंग प्लेट में निकालकर रख दीजिये। अब इसके ऊपर से ड्राई फ्रूट्स को डालकर डिनर टेबल पर सर्व कर सकती हैं।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।