Eid-Ul-Fitr Special: ईद के मौके पर घर पर बनाएं 'सेब की खीर'

पूरे साल भर के इंतजार के बाद ईद का त्योहार एक बार फिर नई खुशियों और उमंगों के साथ आ गया है। इस पर्व को देश में धूमधाम से मनाया जाता है। वैसे तो ईद का पर्व इस्लाम धर्म का मुख्य पर्व है मगर, इस त्योहार की खुशियों के रंग धर्म की सीमाओं में नहीं बंधे बिल्कुल वैसे ही जैसे हम जायके और लजीज पकवानों को धर्म और सरहदों के दायरे से नहीं बांध सकते। ईद का त्योहार लजीज पकावानों का त्योहार है। खासतौर पर इस दिन मीठा खाने और परोसने का विशेष महत्व रहा है।
सेब की खीर Recipe Card
घर पर आसान स्टेप्स को फॉलो करें और बनाएं सेब की खीर।
Ingredients
- 2 सेब
- 2 ग्लास दूध
- 3 बड़े चम्मच कंडेंस्ड मिल्क
- 1छोटा चम्मच इलाइची पाउडर
- 1/2 कप बारीक कटे हुए बादाम
- 5-6 किशमिश
- 1 बड़ा चम्मच घी
- 1/2 बड़ा चम्मच चीनी
Step
- Step 1:
सबसे पहले सेब को धो कर छील लें और काट लें। इसके बाद गैस पर पैन में घी गरम करें। इसमें कटा हुआ सेब डालें और मध्यम आंच पर पकाएं।
- Step 2:
सेब को तब तक पकाएं जब तक उसका पानी न सूख जाए। वहीं दूसरे पैन में दूध को उबाल लें।
- Step 3:
दूध को तब तक पकाएं जब तक वह थोड़ा गाढ़ा न हो जाए। आपको दूध को कलछी से चलाते रहना होगा।
- Step 4:
इसके बाद कंडेंस्ड मिल्क दूध में डालें। 5 मिनट तक इसे तेज आंच पर पकाएं। इसमे चीनी भी डालें।
- Step 5:
इसके बाद दूध में इलाइची पाउडर और बादाम डालें। 2-3 मिनट तक इसे पकाएं। फिर गैस बंद कर दें।
- Step 6:
जब दूध ठंडा हो जाए तो उसमें पका हुआ सेब डाल दें। साथ में किशमिश भी डाल दें। इसे अच्छे से मिक्स करें।
- Step 7:
आपकी सेब की खीर तैयार है। इसे फ्रिज में ठंडा होने के लिए रख दें और फिर परोसें।
ईद के मौके पर सिवाई, फिरनी और दूसरी मिठाई तो आपने खूब खाई होंगी मगर, इस बार ईद पर स्पेशल सेब की खीर बनाएं और घर वालों को खिलाएं। मुंह के स्वाद के साथ आपके रिश्तों में भी मिठास घुल जाएगी। तो चलिए ईद के त्योहार पर घर पर आप सेब की खीर कैसे बना सकती हैं चलिए हम आपको बताते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।