अंडा-पालक की स्वादिष्ट सब्जी घर पर बनाएं, जानें आसान रेसिपी

अंडा और पालक सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पालक में विटामिन B, विटामिन C और आयरन भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। वहीं, अंडे में प्रोटीन, कार्बोहाइडेट्स जैसे पोषक तत्व होते हैं। पालक एक ऐसी सब्जी है जिसे बच्चे हो या बड़े सभी खूब शौक से खाते हैं। पालक का साग, आलू पालक की सब्जी तो हर किसी की फेवरेट होती है। आपने घर में अंडा करी भी जरूर बनाई होगी। खासतौर से बच्चों की ये फेवरेट सब्जी है।
इस आर्टिकल में हम आपको अंडा-पालक की स्वादिष्ट सब्जी बनाने की रेसिपी बताएंगे। ये सब्जी बच्चों के साथ बड़ों को भी पसंद आएगी और ये सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद है। आइए जानें घर में अंडा-पालक सब्जी बनाने की आसान रेसिपी।
अंडा पालक रेसिपी Recipe Card
अंडा पालक की आसान रेसिपी
Ingredients
- पालक- 250 ग्राम
- अंडे- 4
- जीरा- आधा चम्मच
- सूखी लाल मिर्च- 2
- अदरक- 1 इंच (बारीक कटा)
- लहसुन- 5-6 कलियां (बारीक कटी)
- टमाटर- 1 बड़ा साइज (बारीक कटा)
- प्याज- 1 मीडियम साइज (बारीक कटा)
- हरी मिर्च- 2 (बारीक कटी)
- लाल मिर्च- आधा चम्मच
- हल्दी- आधा चम्मच
- धनिया पाउडर- 1 चम्मच
- गरम मसाला- आधा चम्मच
- जीरा पाउडर- आधा चम्मच
- तेल- छोटी आधी कटोरी
- नमक- स्वादानुसार
Step
- Step 1:
अंडा पालक की सब्जी बनाने के सबसे पहले पालक को धोकर गर्म पानी में उबालें और फिर पालक को मिक्सी में पीस लें।
- Step 2:
फिर भिगौने में पानी डालें और अंडों को उबलने के लिए गैस पर रखें। अंडों के उबलने पर उनको छील लें।
- Step 3:
अंडों को छिलने के बाद उन्हें तेल में फ्राई कर लें और उसमें छोटे-छोटे कट लगा लें ताकि मसाला अंदर तक जा सके।
- Step 4:
एक दूसरे पैन में तेल डालकर उसे हल्की आंच पर गर्म करें और प्याज हल्की ब्राउन होने तक भूनें।
- Step 5:
प्याज के भूनने पर इसमें सारे मसालें डालकर 5 मिनट तक पकाएं।
- Step 6:
मसाले के भूनने के बाद इसमें पीसा पालक डालकर 3 मिनट पकाएं।
- Step 7:
अब इसमें फ्राई अंडे डालें और दोबारा 3 से 4 मिनट तक पकने दें।
- Step 8:
लीजिए तैयार है अंडा पालक की स्वादिष्ट सब्जी। सर्व करें और इसका स्वाद उठाएं
बनाने का तरीका
- अंडा पालक की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले पालक को साफ करें और पानी से 2 से 3 बार धो लें। उसके बाद गैस पर आधा भिगौना पानी उबलने के लिए रख दें। पानी के तेज गर्म होने पर उसमें पालक डालकर 5 मिनट तक उबलने दें। ऐसा करने से पालक मुलायम हो जाएगा।
- 5 मिनट के बाद पालक को गर्म पानी से बाहर निकालकर ठंडे पानी में डालें। ऐसा करने से पालक का रंग खराब नहीं होता है। पालक के ठंडा हो जाने के बाद उसे मिक्सी में डालकर बारीक पीस लें।
- एक भिगौने में अंडों को उबलने के लिए रख दें। 5-6 मिनट बाद गैस को बंद कर लें और ठंड़ा होने के बाद अंडों को छीलें। फिर छूरी से अंडों में हल्के-हल्के कट लगा लें ताकि मसाला अंडों के अंदर तक चला जाए।
- अब एक पैन में तेल डालें और उसे मीडियम आंच पर गर्म होने दें। उसके बाद तेल में हल्दी पाउडर डालकर 30 सेकेंड तक भूनें। फिर अंडों को हल्दी पाउडर के तेल में 2 से 3 मिनट तक फ्राई कर लें। उसके बाद एक दूसरे पैन में तेल को मीडियम आंच पर गर्म करें और उसमें जीरा और सूखी लाल मिर्च डालकर फ्राई कर लें। फिर इसमें अदरक-लहसुन और हरी मिर्च डालकर 1 मिनट तक भूनें।
- अब इसमें कटी प्याज डालें और हल्की ब्राउन होने तक भूनें। प्याज के भूनने के बाद इसमें सारे मसाले डालकर 1 मिनट तक भून लें। मसालों के भून जानें पर इसमें टमाटर और स्वादानुसार नमक डालकर मिला लें। अब इसमें छोटी आधी कटोरी पानी डाल लें। फिर इसको धीमी आंच पर 5 मिनट तक पकाएं।
- मसाले के फ्राई होने पर इसमें पीसा पालक डाल दें और अच्छे से मिक्स कर लें। फिर तेज आंच पर पालक में एक उबाल लगाएं और फिर मीडियम आंच पर पालक को तीन मिनट पकाएं। अब इसमें फ्राई अंडे डालें और 3 से 4 मिनट तक पकने दें। जिससे अंडों में अंदर तक ग्रेवी पहुंच जाए।
- 5 मिनट बाद गैस को बंद कर दें। तैयार है आपकी अंडा पालक की स्वादिष्ट सब्जी। अब सब्जी को सर्विंग बाउल में निकालें और रोटी या पराठे के साथ खाएं।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे जरूर शेयर करें। इस तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़े रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ।
Image Credit: zaykarecipes.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।