Sawan Special: घर पर इस तरह बनाएं आलू साबूदाना की चकली

आलू साबूदाना की चकली गर्मियों में उपवास के दौरान खाया जाने वाला एक विशेष व्यंजन है। अगर आप साबूदाना खिचड़ी, साबूदाना वड़ा आदि जैसी फराली की अन्य सभी रेसिपी खाकर ऊब गई हैं, तो आप आलू और साबूदाना से बनी चकली ट्राई कर सकती हैं। आपको बता दें कि साबूदाना की चकली को गुजराती में चक्री भी कहा जाता है। जिसे नाश्ते या स्नैक्स के तौर पर खूब पसंद किया जाता है। बच्चे हों या बड़े, हर कोई इसे कभी भी खा सकता है क्योंकि इसे पूरे साल स्टोर करके भी रखा जा सकता है। साथ ही, इसे घर पर बनाना बहुत आसान है तो चलिए जानते हैं आलू साबूदाना की चकली कैसे बनाते हैं।
आलू साबूदाना चकली Recipe Card
आसान स्टेप्स में सीखें घर आलू साबूदाना की चकली बनाना।
Ingredients
- साबूदाना - 1 कटोरी
- आलू- 1 किलो (उबले हुए)
- कटी हुई लाल मिर्च - 1-2 चम्मच
- नमक - स्वादानुसार
- जीरा - 1 चम्मच
- तलने के लिए तेल
Step
- Step 1:
रात में साबूदाने को धो कर पानी में भिगोकर रख दें। चकली बनाने के लिए आप आलू को भी धो कर उबाल लें।
- Step 2:
फिर इसमें साबूदाना और सभी सामग्री जैसे जीरा, नमक, लाल मिर्च आदि डालें।
- Step 3:
इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। अब चकली के सांचे को तेल लगाकर चिकना कर लें।
- Step 4:
फिर सांचे में आलू और साबूदाना के मिश्रण को डालें। अब चकली को मनचाहा आकार दें और इसे धूप में सुखा लें।
- Step 5:
अब कढ़ाही में तेल गर्म करें और चकली को मध्यम आंच पर तल लें। बस आपकी चकली तैयार है।
- Step 6:
आप इसे चाय के साथ गर्मागर्म सर्व करें। आप यह उपवास में भी खा सकती हैं। यह रेसिपी अगर आपको पसंद आई हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी रेसिपीज पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
बनाने की विधि
- चकली बनाने के लिए सबसे पहले रात में साबूदाना को धोकर भिगोकर रख दें। फिर आलू को उबालें और इसे बारीक कद्दूकस से कस लें।
- अब एक बर्तन में 1 से 2 कप पानी और नमक डालकर गर्म करें। फिर इसमें भिगे हुआ साबूदाना डालें और मीडियम आंच पर लगभग 5 से 7 मिनट तक पका लें।
- जब यह मिश्रण गाढ़ा हो जाए, तो गैस ऑफ कर दें। फिर इसमें कद्दूकस किए हुए आलू डाल दें।
- फिर इसमें सभी सामग्री जैसे लाल मिर्च, जीरा और स्वादानुसार नमक आदि डालें और सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अब चकली के सांचे को तेल लगाकर चिकना कर लें। फिर सांचे में आलू और साबूदाना से बना मिश्रण डालें। फिर किसी तेल लगी हुई प्लास्टिक सीट पर चकली को मनचाहा आकार दें।
- इसे धूप में सूखा लें। अब कढ़ाही में तेल गर्म करें और चकली को मध्यम आंच पर तल लें। बस आपकी चकली तैयार है।
- अब आप इसे चाय के साथ गर्मागर्म सर्व करें। इसके अलावा, आप यह उपवास में भी खा सकती हैं।
- बची हुई चकली को आप किसी डिब्बे में लंबे समय तक स्टोर करके रख सकती हैं। इसका इस्तेमाल आप स्नैक्स के तौर पर भी कर सकती हैं।
Story Source: (@Google andimimg.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।