घर पर 'आलू पनीर की ग्रेवी वाली सब्जी' बनाने की आसान रेसिपी सीखें

आमतौर पर पनीर की सब्जी सभी को पसंद होती है। बेस्ट बात तो यह है की पनीर की केवल साधारण सब्जी ही नहीं बल्कि आप इसे कई अंदाज में पका कर लजीज सब्जी तैयार कर सकती हैं। अगर आप मटर पनीर, चिली पनीर, गोभी पनीर और शाही पनीर की सब्जी घर पर ट्राई कर चुकी हैं और पनीर की किसी नई सब्जी की रेसिपी तलाश रही हैं तो इस बार घर पर 'आलू पनीर की ग्रेवी वाली सब्जी' जरूर बना कर देखिएगा।
यह सब्जी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही बेहद आसानी से बन जाती है। चलिए हम आपको इसकी रेसिपी बताते हैं।
'आलू पनीर की ग्रेवी वाली सब्जी' Recipe Card
घर पर इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर आप 'आलू पनीर की ग्रेवी वाली सब्जी' तैयार कर सकती हैं।
Ingredients
- 3 मीडियम साइज के उबले हुए आलू
- 250 ग्राम पनीर
- 1/2 कप सूखी मेथी की पत्ती
- 1 1/2 बड़ा चम्मच देसी घी
- 1 बड़ा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- 2 हरी मिर्च बारीक कटी हुई
- 3 टमाटर बारीक कटे हुए
- 1 कप दही
- 1 बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
- 1 छोटा चम्मच हल्दी
- 1 बड़ा चम्मच काजू का पेस्ट
- 1 बड़ा चम्मच गरम मसाला
- चुटकीभर हींग
- नमक स्वादानुसार
- 1/2 कप पानी
Step
- Step 1:
सबसे पहले आलू को उबाल लें। इस बात का ध्यान रखें कि आलू को इतना न उबालें कि वह गल जाएं।
- Step 2:
इसके बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट तैयार कर लें। फिर एक बाउल लें और इसमें दही, मेथी की सूखी पत्ती, बारीक कटा टमाटर, हरी मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और सभी सामग्री को अच्छी तरह से मिला कर पेस्ट तैयार करें।
- Step 3:
इसके बाद आलू और पनीर को चौकोर आकार में काट लें और दही वाले मिश्रण में अच्छी तरह से मिलाएं।
- Step 4:
अब एक कढ़ाई में घी गरम करें। जब घी गरम हो जाए तो उसमें आलू और पनीर का मिश्रण डालें और तब तक पकाएं जब तक चिकनाई अलग न नजर आने लगे।
- Step 5:
इसके बाद आपको सब्जी में काजू का पेस्ट डालना है। इसके साथ ही आप काली मिर्च डालें और थोड़ा सा पानी भी डालें।
- Step 6:
कुछ देर धीमी आंच पर सब्जी को पकने दें। इसके बाद आप हरी धनिया पत्ती से सब्जी को गार्निश करके सर्व कर सकती हैं। अगर आपको यह रेसिपी अच्छी लगी तो और भी आसान रेसिपीज जानने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।