आलू चाप बनाने की बंगाली रेसिपी जानिए

चाप ये नाम सुनते ही मुंह से पानी आने लगता है। आलू तो सबके फेवरेट होते हैं आलू से बने चाप तो सबको जरुर पसंद आएंगें। बंगाली स्टाइल में भी चाप बनाने की रेसिपी बहुत ही पॉपुलर है। अगर आप आलू पसंद हैं स्नैक्स में आप चाप खाना पसंद करती हैं और बंगाली फूड भी पसंद करती हैं तो आप आज ही आलू चाप की ये रेसिपी जान लें। आलू चाप की रेसिपी आसान है लेकिन इसे बनाने का सही तरीका क्या है और इसके लिए आपको क्या सामग्री चाहिए ये भी जान लें।
आलू चाप बनाने की सामग्री
- उबले हुए आलू - 4 (300 ग्राम)
- बेसन - ½ कप (60 ग्राम)
- मूंगफली के दाने - 2 टेबल स्पून (भूने हुए और दरदरे कुटे हुए)
- अदरक - ½ इंच टुकड़ा (बारीक कटा हुआ)
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
- अजवायन - ¼ छोटी चम्मच से थोड़ा कम
- जीरा - ¼ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- हल्दी पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच से कम या स्वादानुसार
- धनिया पाउडर - 1 छोटी चम्मच
- बेकिंग सोडा - 1 पिंच
- तेल - तलने के लिए
नोट: ये आलू चाप 4-5 लोगों के लिए हैं अगर आप इस सामग्री को ज्यादा करना चाहती हैं तो इसका मतलब ये नहीं है कि आप मसाले भी डबल करें इसका हिसाब अलग होता है।
आलू चाप बनाने की विधि
आलू चाप बनाने के लिए आप सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें बेसन निकाल लें और इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए फेंटे इसे ऐसे फेंटे कि इसमें कोई गुठली ना रहे। इसे इतना पतला रखें जितना आप पकौड़े बनाते समय बेसन के पेस्ट को पतला रखती हैं।
अब बेसन के पेस्ट में ½ छोटा चम्मच से कम नमक या स्वादानुसार, ¼ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ¼ छोटी चम्मच से कम अजवायन और बेकिंग सोडा डाल कर सभी चीजों को अच्छे से मिलाते हुए मिक्स कर लें।
अब एक और बाउल लें और उसमें उबले हुए आलू को मैश कर लें।
पैन को गैस पर गर्म करने के लिए रखें और इसमें 2 छोटे चम्मच तेल डालकर गरम करें। तेल गरम होने पर इसमें जीरा भूनने के लिए डाल दीजिए। जीरा भूनने के बाद इसमें बारीक कटी हरी मिर्च, कद्दूकस किया हुआ अदरक, ¼ छोटी चम्मच हल्दी पाउडर और ½ छोटी चम्मच धनिया पाउडर डाल कर मसालों को थोड़ा सा भून लीजिए।
अब इस मसाले में मैश किए हुए आलू डाल दीजिए, साथ में ¼ छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर, ¼ छोटी चम्मच गरम मसाला पाउडर और ½ छोटी चम्मच नमक डालकर सभी चीजों को मिक्स कर लीजिए. आलू में बारीक कटा हरा धनिया, मूंगफली डालकर अच्छे से मिला दीजिए. आलू का मिश्रण बनकर तैयार है गैस बंद कर दीजिए. आलू मिश्रण को प्लेट में निकाल लीजिए और इसे ठंडा होने दीजिए।
गैस पर कढ़ाई रखें और उसमें तलने के लिये तेल डाल कर गरम करें. मिश्रण के ठंडा होने पर चम्मच से थोडा़ मिश्रण हाथ पर लीजिए और इसे गोल करके हथेली से चपटा करके टिक्की की शेप दे दीजिए. अब इसे प्लेट में रख दीजिए और सारे मिश्रण से इसी तरह से सारी टिक्की बना कर तैयार कर लीजिए।
जब तेल गरम हो जाय तो टिक्की के एक टुकड़े को बेसन के घोल में लपेट कर तेल मे डाल दीजिये. इसी तरह से दूसरे टुकड़े को भी बेसन में लपेट कर तेल में डाल दीजिए. ब्राउन होने पर कलछी से पलट दीजिये, और अब इन्हें दूसरी तरफ भी ब्राउन होने दीजिए. 5 मिनिट बाद तेज फ्लेम पर तल लेने के बाद गैस की मध्यम कर दीजिए और इन्हें मध्यम आंच पर आलू चाप को क्रिस्प होने तक और 2-3 मिनिट तल लीजिए।
आलू चाप दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होकर तैयार हैं , आलू चाप को कढ़ाई निकाल कर एक प्लेट में रख दें। एक बार के आलू चाप तलने में 7 से 8 मिनिट का समय लग जाता है। इसी तरह से सारे आलू चॉप तैयार कर लीजिये. इतने मिश्रण से 12-14 आलू चाप बनकर तैयार हो जाते हैं।
गरमा गरम आलू चाप को हरे धनिये की चटनी, टमैटो सॉस या अपनी मनपसंद चटनी के साथ सर्व कीजिए. शाम को स्नैक्स के रुप में चाय या कॉफी के साथ आप आलू चॉप का लुत्फ उठा सकते हैं।
टिप्स- बेसन का घोल न बहुत ज्यादा पतला हो और न बहुत ज्यादा गाढा़ हो। आलू चाप को तलने के लिए जब डालें तो तेल अच्छा गरम होना चाहिए और 4-5 मिनिट तेज फ्लेम पर तल लेने के बाद गैस की फ्लेम को मध्यम कर दीजिए और मध्यम गरम तेल में इन्हें अच्छा क्रिस्प होने तक तल कर निकाल लीजिए। बेसन के घोल में थोड़ा सा चावल का आटा, सूजी, या कार्नफ्लोर भी मिला सकते हैं। मूंगफली के दाने नहीं डालना चाहें तो हटा सकते हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।