Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:12 AM IST

5 मिनट में बन जाएगा Valentine's Day के लिए खास न्यूटेला मग केक

अगर आप वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को कुछ खास बनाकर देना चाहती हैं तो 5 मिनट में बनने वाला ये मग केक ट्राई कीजिए। 
Updated:- 2020-02-10, 09:07 IST
best  minute nutella mug cake recipe

वैलेंटाइन डे के लिए अपने पार्टनर के लिए अगर कुछ खास करना है तो आप कई तरीके अपना सकती हैं। किसी डेट पर भी जा सकती हैं, कोई गिफ्ट खरीद सकती हैं, या कुछ खास खाने को बना सकती हैं। अब आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में कहां समय मिलता है मेहनत कर कुछ बनाने का? तो चलिए आज हम आपको बताते हैं न्यूटेला मग केक की रेसिपी जो सिर्फ 4 इंग्रीडियंट्स की मदद से 5 मिनट के अंदर तैयार हो जाएगी। 

न्यूटेला मग केक Recipe Card

सबसे अच्छी बात ये है कि इस केक को आप बिना अंडे के भी बना सकती हैं। तो अगर चाहें तो ये ट्राई करें।

Vegetarian Recipe
Total Time: 7 min
Prep Time: 5 min
Cook Time: 2 min
Servings: 1
Level: Low
Course: Desserts
Calories: 900
Cuisine: Others
Author: Shruti Dixit

Ingredients

  • 1/4 कप मैदा
  • 1/4 कप न्यूटैला
  • 3 चम्मच दूध
  • 1/4 चम्मच बेकिंग पाउडर
  • अंडा (ऑप्शनल)
  • चेरी - स्ट्रैबेरी जैम या व्हिप्ड क्रीम गार्निश के लिए (ऑप्शनल)

Step

  1. Step 1:

    सबसे पहले आप अच्छे से न्यूटेला और मैदा फेट लें।

  2. Step 2:

    अगर अंडा मिला रही हैं तो आप अंडे के साथ इस मिक्सचर को अच्छे से फेटें। इसे जितना फेटेंगी उतना ही केक सॉफ्ट बनेगा।

  3. Step 3:

    अब इसमें दूध और बेकिंग पाउडर डालें। इसे अच्छे से मिला लें। ये मिक्सचर ऐसा होना चाहिए कि कोई भी लंप न रहे। अच्छे से इसे चलाएं। चाहें तो तीन-चार मिनट तक इसे चलाते रहें।

  4. Step 4:

    अब इस मिक्सचर को एक माइक्रोवेव सेफ मग में डालें, मग थोड़ा खाली रखें क्योंकि ये मिक्सचर फूलेगा। इसे सिर्फ 1.5 मिनट के लिए पकाना है। आपके माइक्रोवेव के हिसाब से समय ज्यादा या कम हो सकता है। लेकिन इसे ज्यादा देर तक माइक्रोवेव न करें। 2 मिनट मैक्सिमम इसे पकाएं।

  5. Step 5:

    अब मग को बाहर निकाल कर उसे सट्रैबेरी जैम, वनीला आइसक्रीम या अपने पसंद की किसी भी टॉपिंग के साथ सजाएं और इसे ऐसे ही सर्व करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।