घर पर इन 5 आसान स्टेप्स में बना सकती हैं ‘गाजर का अचार’

सर्दियों का मौसम शुरू होते ही बाजार में नई-नई सब्जियां नजर आने लगती हैं इस मौसम में सबसे ज्यादा आने वाली सब्जियों में गाजर भी होती है। वैसे तो गाजर का जूस, मुरब्बा, सब्जी तो आपने खूब खाई होगी मगर, गाजर का अचार भी बनता है। बाजार में आपको गाजर का अचार खूब मिल जाएगा मगर आप इसे घर पर भी आसान स्टेप्स में बना सकती हैं। इसके लिए आपको ज्यादा मेहनत करने की भी जरूरत नहीं होगी क्यों कि गाजर का अचार आप केवल 5 आसान स्टेप्स में ही बना सकती हैं। अगर आप इन सर्दियों में गाजर का अचार बनाना चाहती हैं तो आप इस रेसिपी को जरूर पढ़ें।
‘गाजर का अचार’ Recipe Card
अगर आपको इन सर्दियों को कुछ हेल्दी और चटपटा खाने का मन हो तो आप घर पर ही गाजर का अचार बना कर अपनी इच्छा पूरी कर सकती हैं।
Ingredients
- ½ किलो गाजर
- 5 छोटा चम्मच पिसी हुई राई
- 1 बड़ा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- ½ चम्मच हल्दी
- 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- 2 कटोरी सरसों का तेल
- नमक स्वादानुसार
Step
- Step 1:
सबसे पहले गाजर छील कर साफ करें और उसे लंबा-लंबा काट लें।
- Step 2:
अब आप गाजर के इन टुकड़ों पर लगा हुआ पानी सूखने दें। आप इसे कुछ समय के लिए धूप में रख देती हैं तो यह और भी अच्छी बात होगी। धूप दिखाने से आपका अचार खराब भी नहीं होगा।
- Step 3:
इसके बाद आपको गाजर के इन टुकड़ों में पिसी राई, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, हींग, नींबू का रस डाल कर मिलाना होगा। इसे अच्छी तरह से मिलाएं।
- Step 4:
इसके बाद इसमें सरसों का तेल डालें। आप इस अचार को 2-3 दिन के लिए सूर्य की सीधी रौशनी में रखें। हो सके तो अचार में एक कॉटन का हल्का कपड़ा बांध दें।
- Step 5:
आप चाहें तो इसके साथ आप हरी मिर्च का अचार भी रख सकती हैं। 2-3 दिन बाद यह अचार पक जाएगा तब आप इसे खाने के साथ परोस सकती हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।