इटैलियन रवा टोस्ट रेसिपी: 20 मिनट में बनाएं सूजी का इतना टेस्टी नाश्ता की सबको आएगा पसंद

बच्चों के टिफिन के लिए या ब्रेकफास्ट के लिए कई बार हमें ये समझ नहीं आता कि आखिर हम क्या बनाएं। ऐसे समय में आप झटपट बना सकती हैं इटैलियन रवा टोस्ट इसे बनाने में 20 मिनट का समय ही लगेगा और ये खाने में बहुत ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं। तो देर किस बात की, चलिए जानते हैं इस टोस्ट की रेसिपी।
इटैलियन रवा टोस्ट Recipe Card
इसे बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा मेहनत नहीं लगेगा। घर में मौजूद सामान से ये आसानी से बनाया जा सकता है।
Ingredients
- 1 कप सूजी
- 1.5 कप दही
- 3 बड़े चम्मच बारीक कटी गाजर
- 3 बड़े चम्मच बरीक कटा प्याज
- 2 बड़े चम्मच बारीक कटी शिमला मिर्च
- काली मिर्च पाउडर 1.5 छोटा चम्मच
- चिली फ्लेक्स 1 छोटा चम्मच
- पास्ता सॉस 1 बड़ा चम्मच
- चीज़ 2 बड़े चम्मच
- 5-6 ब्रेड स्लाइस
- सेंकने के लिए तेल या घी
- नमक स्वादानुसार
Step
- Step 1:
एक बर्तन में 1 कप सूजी, आधा कप दही को अच्छे से मिला लें।
- Step 2:
3 बड़े चम्मच बारीक कटी हुई गाजर डालें, 3 बड़े चम्मच प्याज, 2 बड़े चम्मच शिमला मिर्च डालें। आप सब्जियां अपनी पसंद से भी डाल सकते हैं। इसमें बीन्स आदि जोड़ा जा सकता है।
- Step 3:
इसी के साथ, इसमें नमक स्वादानुसार और काली मिर्च भी स्वादानुसार डालें।
- Step 4:
अगर थोड़ा तीखा करना है तो आप चिली फ्लेक्स भी डाल सकती हैं। इसके साथ आप इसमें पास्ता सॉस डालें। क्योंकि इटैलियन फ्लेवर है इसलिए ये इंग्रीडियंट बहुत जरूरी है।
- Step 5:
अगर आपके पास पास्ता सॉस न हो तो टोमेटो केचअप के साथ ऑरिगैनो आदि डाल सकते हैं। इन सभी इंग्रीडियंट्स को एक साथ मिला लें।
- Step 6:
अब इसमें ऊपर से दो बड़े चम्मच चीज़ डालें। इसके कारण ये इटैलियन रवा टोस्ट बहुत ही ज्यादा टेस्टी बनेंगे।
- Step 7:
अगर आपको थोड़ा ड्राई लगे तो आप इसमें दो-तीन चम्मच पानी डाल सकती हैं। इसे थोड़ी देर के लिए रख दें। इसके बाद अपने ब्रेड तैयार करें।
- Step 8:
आप चाहें तो ब्रेड को किसी भी शेप में काट सकती हैं। उसे कटोरी की मदद से गोल शेप दे सकती हैं या फिर चौकोर ही रहने दें या फिर ट्राएंगल कर लें।
- Step 9:
अब सूजी वाले मिक्स को ब्रेड के ऊपर स्प्रेड करें। अब पैन में तेल गर्म कर इसे रोस्ट करें। पहले सूजी वाली साइड से रोस्ट करें और उसके बाद ब्रेड वाली साइड को।
- Step 10:
बस दोनों साइड से क्रिस्पी आपका इटैलियन रवा टोस्ट तैयार है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।