कोरोना वायरस का है डर तो बाजार के नहीं घर के बने 'दही-चटनी के गोलगप्पे' खाएं

कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में हड़कम्प मचा हुआ है। डब्लूएचओ ने भी इसे एक महामारी घोषित कर दिया है। ऐसे में बाजार की चीजें खाना तो दूर उसकी तरफ देखने से भी लोगों को डर लग रहा है। जाहिर है, किसी ने कैसे हाथों से उसे बना कर तैयार किया हो, ऐसे में डर लगना तो लाजमी ही है। मगर, इन सब के बावजूद टेस्ट बड को कैसे स्ट्रीट फूड खाने से रोका जाए। खासतौर पर गोलगप्पे खाने के शौकीन लोगो के लिए यह बेहद परेशानी की बात है कि वह कैसे गोलगप्पे खाने की अपनी ख्वाहिश को पूरा कर सकते हैं। घर पर गोलगप्पे का पानी बनाने की रेसिपी तो हम आपको पहले ही बता चुके हैं मगर, आज हम आपको बताएंगे कि आप कैसे घर पर दही चटनी के चटपटे गोलगप्पे केवल 10 मिनट में तैयार कर सकते हैं।
दही चटनी के गोलगप्पे Recipe Card
घर पर ही साफ-सुथरी स्ट्रीट चाट खाना चाहते हैं तो आपको दही चटनी के गोलगप्पे बनाने सीख लेने चाहिए।
Ingredients
- 25 गोलगप्पे रेडीमेट तलने वाले
- 4 उबले आलू मैश किए हुए
- 2 प्याज बारीक कटें हुए
- 1 कप मटर उबली हुई
- 1 छोटी कटोरी बेसन के बारीक सेव
- 1 कप दही मथा हुआ
- 2 छोटा चम्मच चाट मसाला
- 50 ग्राम खजूद
- 50 ग्राम इमली
- 50 ग्राम गुड़
- 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- 50 ग्राम धनिया पत्ती
- 50 ग्राम पुदीना पत्ती
- 5 हरी मिर्च
- 2 बड़ा चम्मच नींबू का रस
- 3 लौंग
- स्वादानुसार नमक
Step
- Step 1:
सबसे पहले मीठी चटनी बनाएं। इसके लिए खजूद और इमली के बीज निकाल कर कुछ देर के लिए उन्हें पानी में भिगो दें। इसके बाद इन्हें ग्राइंडर में पीस लें।
- Step 2:
एक कढ़ाई लें और उसमें गुड़ डालें। गुड़ को चसनी होने तक गरम करें। फिर उसमें पिसे खजूर और इमली को डाल दें। इसके बाद उपर से लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें।
- Step 3:
अब हरी चटनी बनाएं। इसके लिए धनिया पत्ती, पुदीना पत्ती के साथ हरी मिर्च, नींबू का रस, लौंग डाल कर ग्राइंडर में पीस लें। उपर से नमक मिलाएं।
- Step 4:
दोनों चटनियां तैयार होने के बाद सारे गोलगप्पों को उपर से थोड़ा फोड़ लें।
- Step 5:
मैश किए हुए आलू में कटी प्याज और उबली मटर मिलाएं। इसके साथ ही इसमें नमक और मिर्च भी डालें।
- Step 6:
अब आलू के मिश्रण को गोलगप्पों में भरें। इसमें थोड़ी मीठी चटनी और थेड़ी हरी चटनी डालें। उपर से मथा हुआ दही डालें। इसके बाद बेसन के सेव से इसे गार्निश करें और नमक व चाट मसाला डालकर खाने के लिए परोसें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।