Poonam Pandey: करोड़ों की मालकिन हैं पूनम पांडे, मुंबई के लग्जरी एरिया में है आशियाना

पूनम पांडे साल 2011 में फेमस हुई थीं और वह आज एक लग्जरी लाइफ जीती हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको बताएं उनकी नेट वर्थ और लाइफ से जुड़े इंटरेस्टिंग फैक्ट्स।

poonam pandey  net worth in hindi

Poonam Pandey: अपनी हॉटनेस से लोगों को दीवाना करने वाली पूनम पांडे कुछ भी कर सकती हैं और यह उनके दो दिन पुराने पोस्ट से पता चल ही गया है। एक्ट्रेस फिर एक बार सुर्खियों में हैं। पूनम ने दो दिन पहले अपनी फेक डेथ की अफवाह फैलाकर सबको हैरान कर दिया था। कल एक वीडियो पोस्ट में उन्होंने इसका कारण भी बताया। आपको बता दें कि पूनम कानपुर से हैं और मुंबई में लैविश लाइफस्टाइल जीती हैं। वह मुंबई में अकेले ही रहती हैं। पूनम की पर्सनल लाइफ के बारे में आइए आपको इस आर्टिकल में बताएं।

करोड़ों की मालकीन एक्ट्रेस पूनम पांडे

poonam pandey news

खबरों के अनुसार, एक्ट्रेस पूनम पांडे की कुल संपत्ति लगभग 52 करोड़ की है। बांद्रा के एक आलीशान इलाके में उनका अपना अपार्टमेंट है। इस अपार्टमेंट की कीमत करोड़ो में बताई जा रही है। पूनम पांडे की कार की लिस्ट में उनके पास एक लग्जरी गाड़ी के अलावा महंगी बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज सेडान कार भी है। इस BMW कार की कीमत 55 लाख से अधिक है। बता दें कि एक्टिंग और मॉडलिंग के साथ पूनम पांडे टीवी एड के जरिए काफी कमाई कर लेती थी।

कब हुई थी पूनम पांडे फेमस

पूनम पांडे मीडिया के नजर में तब आई, जब उन्होंने 2011 में भारतीय क्रिकेट टीम के वर्ल्ड कप जीतने पर लिए कपड़े उतारने का वादा किया था। इसके बाद एक्ट्रेस काफी दिनों तक विवाद में रही थीं। इस बात को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बड़ा विवाद भी हुआ था। लोगों ने कई सारे मीम्स बनाकर भी शेयर किए थे।

इसे भी पढ़ें- पूनम पांडे ने अगर ना कहीं होती ये 4 बातें तो नहीं होती उनकी इमेज खराब

किससे रचाई शादी

खबरों के अनुसार, पूनम पांडे ने 1 सितंबर 2020 को अपने लॉन्ग-टर्म बॉयफ्रेंड सैम संग बॉम्बे से शादी की थी। हालांकि, उनकी ये शादी ज्यादा लंबे समय तक नहीं चली।

इसे भी पढ़ें- कॉन्ट्रोवर्सी में रहने वाली पूनम पांडे के बारे में जानें ये इंटरेस्टिंग फैक्ट्स

पूनम पांडे की एजुकेशन

poonam pandey education qualification

पूनम पांडे ने अपनी सकूलिंग मुंबई के लिटिल फ्लावर हाई स्कूल से की थी। इसके बाद, उन्होंने मुंबई विश्वविद्यालय से कॉलेज कंप्लीट किया। आपको बता दें कि उन्होंने सिर्फ ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद, एक्ट्रेस पूनम पांडे ने मॉडलिंग शुरू की। इसी से उनके करियर की शुरूआत हुई। साल 2013 में फिल्म ‘नशा’ से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू भले ही किया था। लेकिन, उन्हें पब्लिसिटी सिर्फ सोशल मीडिया से ही मिली थी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

Image Credit: Twitter

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP