पूनम पांडे ने अगर ना कहीं होती ये 4 बातें तो नहीं होती उनकी इमेज खराब

पूनम पांडे ने ऐसी 4 बातें कह दी थी जिसके बाद उनकी इमेज क्या से क्या बन गई थी। 
Updated:- 2019-03-11, 19:20 IST
image

पूनम पांडे ने ऐसी 4 बातें कह दी थी जिसके बाद उनकी इमेज क्या से क्या बन गई थी। अक्सरर सुर्खियों में रहने वाली मॉडल पूनम पांडे को यह अच्छीn तरह पता है कि आखिर सुर्खियों में कैसे रहा जाता है। शायद यही कारण है कि वह हर बार कुछ ना कुछ ऐसा कर ही देती हैं कि लोग उनके बारे में बात करते रहते हैं। 

पूनम पांडे सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड  फोटोज के चलते अपने फैन्सा के बीच काफी पॉपुलर बनी रहती हैं। पूनम पांडे ने फिल्म 'नशा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। पूनम के हॉट सीन्स के कारण यह फिल्म काफी चर्चित रही थी। वैसे लाइमलाइट में आने के लिए पूनम ने ऐसे कारनामे कर दिखाए हैं जिससे ये मोस्ट कॉन्ट्रोवर्शियल सेलेब बनती जा रही हैं। 11 मार्च को पूनम पांडे का बर्थडे होता है, तो चलिए इसी सिलसिले में जानते हैं उनकी कहीं सबसे चर्चित 4 बातों के बारे में। 

poonam pandey controversial statement

Image Courtesy: Instagram (@poonampandey)

पूनम पांडे ने नहीं की कोई बड़ी फिल्म फिर भी होती हैं सर्च 

पूनम पांडे ने चुटकी लेते हुए 'कंडोम' से लेकर प्लािस्टिक सर्जरी तक कराने वाली बॉलीवुड सेलीब्रिटीज पर तंज कसा है। पूनम पांडे ने एक बार प्ला स्टिक बैन पर विवादित सवाल पूछा था। पूनम पांडे ने ट्वीट किया था, “क्या  प्लामस्टिक बैन आइटम्सन में कंडोम भी शामिल है???” इसके साथ ही उन्होंिने एक और ट्वीट कर कहा था, “प्लायस्टिक बैन हो गया है... जिसने जिसने प्लाकस्टिक सर्जरी की है, वे रास्तेन पर ना घूमें।“ 

इसे जरूर पढ़ें: आकाश-श्लोका की वेडिंग की वो 6 वीडियो जिसमें दिख जाएगी आपको मुकेश अंबानी के बेटे की कई करोड़ की शादी

poonam pandey controversial statement

Image Courtesy: Instagram (@poonampandey)

पूनम पांडे की बातों पर सनसनी 

पूनम पांडे सबसे पहले साल 2011 में सुर्खियों में आई थीं। यहां आपको बता दें कि पूनम ने ये कहकर सनसनी फैला दी थी कि यदि टीम इंडिया वर्ल्डकप जीत गई तो वे पूरे कपड़े उतारकर जश्न मनाएंगी। साथ ही एक इंटरव्यू में पूनम ने कहा कहा था, “ये कारनामा वो प्लेयर्स के ड्रेसिंग रूम, स्टेडियम या जहां कहा जाए वहां कर सकती हूं।“ लेकिन इस विवादित बयान पर खूब बवाल मचा और बाद में ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, मतलब पूनम ने चर्चा का हिस्सा बनने के लिए ऐसा कहा था। 

 

पूनम आईपीएल के दौरान भी सुर्खियों में आई थीं। 2012 में एक बार फिर पूनम ने कहा था, “मैं शाहरुख खान और उनकी टीम की जीत पर कपड़े उतारकर जश्न मनाना चाहती हूं।“ केकेआर की जीत के कुछ समय बाद पूनम ने बिना कपड़ों के अपनी एक तस्वीर अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा था, “ये 18 से ऊपर की उम्र वालों के लिए है।“ 

poonam pandey controversial statement

Image Courtesy: Instagram (@poonampandey)

फिल्न नशा के प्रमोशन के लिए की सारी हदें पार 

पूनम पांडे ने अपनी डेब्यू फिल्म 'नशा' के रिलीज होने से पहले बाथरूम सीक्रेट्स नाम से एक एमएमएस लीक कर एक बार फिर खबरों का बाजार गर्म कर दिया था। इस वीडियो में पूनम के शरीर के कुछ ही हिस्सों में मात्र साबुन का झाग नजर आ रहा था। लीक होते ही ये वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गई थी। इस वीडियो के जरिए पूनम देश के साथ ही विदेशों में भी मशहूर हो गई थीं। उन्होंने लिखा था, “टीम इंडिया की जीत का राज उनका ‘बाथरूम सीक्रेट’ है।“ 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।