Movies To Watch With Partner On New Year 2025: साल लगभग खत्म होने वाला है। हर कोई अपना न्यू ईयर प्लान कर रहा है। कोई बाहर की ट्रिप प्लान कर रहा है, तो कोई पार्टी में जाने वाला है, लेकिन हर कोई घर से बाहर घूमना या पार्टी करना पसंद नहीं करता। कुछ लोग अपने पार्टनर के साथ अकेले टाइम स्पेंड करना भी पसंद करते हैं, लेकिन इस न्यू ईयर के खास मौके पर आप अपने पार्टनर के साथ मूवी डेट पर भी जा सकते हैं। अगर आप एक मूवी लवर हैं, तो आज हम आपको ऐसी फिल्मों के बारे में बताएंगे, जो आप अपने पार्टनर के साथ न्यू ईयर 2025 को देख सकते हैं। आइए देखें शानदार फिल्मों की लिस्ट...
ये जवानी है दीवानी
पार्टनर के साथ गरम कॉफी के कप के साथ आप फिल्म ये जवानी है दीवानी को एंजॉय कर सकते हैं। रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण, कल्कि कोचलिन और आदित्य रॉय कपूर इस फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म में एंटरटेनमेंट का फुल डोज मिलेगा। ये पूरी कहानी नैना और बनी के इर्द-गिर्द घूमती है। प्यार और दोस्ती पर बेस्ड ये मूवी कमाल की है।
राम लीला
पार्टनर के साथ देखने के लिए संजय लीला भंसाली की फिल्म राम लीला बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकती है। प्यार के लिए कुछ भी कर गुजरने वाली यह कहानी आपको बांधे रखेगी। इंडस्ट्री के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने एक साथ पहली बार फिल्म राम लीला में किया था। नए साल पर इसे देखते हुए आप भी पार्टनर के साथ रोमांटिक हो सकते हैं।
मनमर्जियां
अनुराग कश्यप की ओर से निर्देशित नए जमाने की इस प्रेम कहानी में तापसी पन्नू, अभिषेक बच्चन और विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म लव ट्रायंगल पर आधारित है। मनमर्जियां प्यार और रिश्तों की एक अलग कहानी को बयां करती हैं। शायद यही कारण है कि इस फिल्म को फैंस का खूब प्यार मिला। पार्टनर के साथ आप इसे भी एंजॉय कर सकते हैं।
ऐ दिल है मुश्किल
इस नए साल पर आप अपने साल की शुरुआत करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल से कर सकते हैं। पार्टनर के साथ डिनर डेट एंजॉय करते हुए ये फिल्म आपका दिन बना देगी। रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा, ऐश्वर्या राय बच्चन और फवाद खान मूवी में लीड रोल में हैं। दर्शकों को फिल्म से जोड़ने वाली बात यह थी कि इसमें एकतरफा प्यार की कहानी है।
आशिकी 2
प्यार की बात हो और पार्टनर का साथ हो, तो आशिकी 2 को कैसे भूल सकते हैं। अगर आप प्यारा सा दिन बिताना चाहते हैं, तो आपको नए साल के पहले दिन अपने बकेट लिस्ट में आशिकी 2 को जरूर शामिल करना चाहिए। राहुल जयकर और आरोही की प्रेम कहानी आपका दिल छू लेगी। इसे पार्टनर के साथ देखने पर आपका प्यार और भी बढ़ जाएगा।
रॉकस्टार
रोमांटिक फिल्मों की बात हो, तो आपको इमतियाज अली की फिल्मों पर एक नजर, तो जरूर डालनी चाहिए। रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी स्टारर फिल्म रॉकस्टार अगर आपने अब तक नहीं देखी है, तो नए साल के मौके पर इसे देख डालिए। मुश्किलों से भरी ये प्रेम कहानी आपका दिल भर देगी। इसे देखने के बाद आप और आपके पार्टनर अपने आंसू नहीं रोक पाएंगे।
बर्फी
अनुराग बसु की यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित है। इसे आप जितनी भी बार देखेंगे, उतनी बार आपका दिल पिघल जाएगा। प्रियंका चोपड़ा, रणबीर कपूर और इलियाना डिक्रूज स्टारर बर्फी प्यार, खुशी और दिल टूटने की कहानी है। ये पूरी कहानी बर्फी यानी कि रणबीर कपूर के इर्द-गिर्द घूमती है, जो बोल और सुन नहीं सकता। पार्टनर के साथ इसे देखकर आपको मजा आ जाएगा।
लुटेरा
यह फिल्म ओ हेनरी की द लास्ट लीफ नामक खूबसूरत कहानी से इंस्पायर्ड है। सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह फिल्म में मुख्य भूमिका में हैं। इस पूरी कहानी को बहुत ही खूबसूरती के साथ फिल्म में दिखाया गया है। पार्टनर के साथ इमोशनल मूमेंट शेयर करना चाहते हैं, तो आपको साथ में यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए। साल की शुरुआत प्यार भरी तो होनी ही चाहिए।
रांझणा
एक छोटे शहर की यह कहानी आपका दिल जीत लेगी। बनारस में शूट की गई कुंदन और ज़ोया की प्रेम कहानी आपको रुला कर रख देगी। बनारस की रंगीन गलियों, मधुर धुनों और एकतरफा प्यार की यह कहानी बहुत ही शानदार है। छोटे शहर की यह लव स्टोरी बहुत ही सिंपल और दिल को छू जाने वाली है।
सोचा ना था
अभय देओल और आयशा टाकिया स्टारर यह फिल्म प्यार में कंफ्यूजन से भरी है। जब रोमांस की बात आती है, तो यह फिल्म आपकी प्ले लिस्ट में सबसे ऊपर होनी चाहिए। इस फिल्म में प्यार को बहुत ही मासूमियत के साथ पेश किया गया है। आपको नए साल पर इसे जरूर देखना चाहिए।
यह भी देखें- Best Romantic Movies: बॉलीवुड की इन रोमांटिक फिल्मों को देख बन जाएगा आपका दिन
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।
Image Credit: IMDb
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों