बॉलीवुड जगत की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों सुर्खियों में हैं। अभिनेत्री ने भले ही फिल्मी दुनिया से अपनी पहचान बनाई है, पर आज वह राजनीति के क्षेत्र में अपना लक आजमा रही हैं। दरअसल, उन्हें बीजेपी की ओर से हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से लोकसभा चुनाव 2024 के लिए टिकट दिया गया है। यह कोई शॉकिंग खबर नहीं है। इससे पहले भी कंगना रनौत अपने राजनीतिक विचारधारा के साथ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर आ चुकी हैं।
कंगना रनौत सिनेमा जगत की अभिनेत्री हैं, जो अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। इसी कारण से वह आए दिन ट्रोलिंग का शिकार भी होती हैं। बात कंगना के फिल्मों की करें तो उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में भी बनाई हैं। पर, आज हम बात कर रहे हैं, अभिनेत्री की महिला सशक्तिकरण के ऊपर बनाए गए फिल्मों के बारे में, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया है।
तेजस
कंगना रनौत ने फिल्म तेजस में एक साहसी भारतीय वायुसेना पायलट का रोल किया है, जो हर खतरों का सामना करती हुई नजर आती हैं। इस फिल्म का मुख्य उद्देश्य सेना मे महिलाओं की बहादुरी और संकल्प को हाइलाइट करना है। महिला होते हुए कंगना विकट परिस्थितियों का सामना कर और अपनी जान को जोखिम में डालकर भी अन्य अधिकारियों की मदद करती है।
धाकड़
फिल्म धाकड़ में कंगना रनौत एक्शन लेडी के रूप में नजर आती हैं। अभिनेत्री ने इस फिल्म में एजेंट अग्नि का किरदार निभाया है। इस फिल्म में कंगना की एक्टिंग कमाल की है। कंगना जब गुंडों को पीटती हैं, तो यह सीन देखने में बड़ा मजा आता है। अक्सर फिल्मों में हीरोज को ऐसा एक्शन करते हुए देखा गया है। लेकिन, एक हीरोइन को इस तरह का एक्शन करना महिला नेतृत्व को दर्शाता है।
क्वीन
फिल्म क्वीन छोटे से शहर की एक भारतीय लड़की की कहानी है, जो अपने हनीमून पर अकेले जाने का निर्णय करती हैा यह फिल्म एक महिला की स्वतंत्रता और उसके आत्मनिर्भरता की यात्रा को खूबसूरती से दर्शाता है।
फैशन
फिल्म फैशन में कंगना रनौत शोनाली गुजराल के किरदार में हैं, जो फैशन इंडस्ट्री की ऊंचाइयों और नीचाइयों से निपट रही होती हैं। इस फिल्म में सहनशीलता, व्यक्तिगत व पेशेवर चुनौतियों के दबावों में एक महिला की पहचान को दिखाया गया है।
इसे भी पढ़ें-जानिए बॉलीवुड की मशहूर हिरोइन कंगना रनौत की कुल कितनी है संपत्ति?
मणिकर्णिका: झांसी की रानी
इस फिल्म में कंगना रनौत ने रानी लक्ष्मीबाई का किरदार बखूबी निभाया है, जिन्हें भारतीय इतिहास में साहस और शौर्य का प्रतीक माना जाता है। यह फिल्म महिला सशक्तिकरण के ऊपर बनी बेस्ट फिल्मों में से एक है।
इसे भी पढ़ें-कंगना रनौत की हैं फैन, तो ओटीटी पर देखें उनकी ये बेहतरीन फिल्में
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit- Herzindagi
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों