herzindagi
image

Biggest Flop Movies Of 2024: इस साल बुरी तरह फ्लॉप रहीं ये बिग बजट मूवीज, मेकर्स को हुआ करोड़ों का घाटा

flop bollywood movies 2024: इसी तरह कई बॉलीवुड एक्टर्स के लिए साल 2024 बहुत अच्छा साबित हुआ, तो कई सेबेल्स के लिए बुरा। इस साल कई बॉलीवुड मूवीज बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही हैं। आज हम आपको इस साल की सबसे फ्लॉप फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनको बनाने के बाद अब मेकर्स भी पछता रहे हैं।
Editorial
Updated:- 2024-11-26, 15:52 IST

2024 Bollywood Flop Movies List: हर साल सिनेमाघरों में ढेरों फिल्म्स रिलीज होती हैं। कुछ सुपरहिट हो जाती हैं, तो कुछ सुपर फ्लॉप। इसी तरह कई बॉलीवुड एक्टर्स के लिए साल 2024 बहुत अच्छा साबित हुआ, तो कई सेबेल्स के लिए बुरा। इस साल कई बॉलीवुड मूवीज बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही हैं। साल लगभग खत्म होने वाला है। ऐसे में आज हम आपको इस साल की सबसे फ्लॉप फिल्मों के बारे में बताएंगे, जिनको बनाने के बाद अब मेकर्स भी पछता रहे हैं। इन फिल्मों को बनाने के बाद मेकर्स का करोड़ों का घाटा हुआ है। आइए जानें साल 2024 की सबसे फ्लॉप फिल्मों के बारे में...

क्रैक (Crackk)

23 फरवरी का रिलीज हुई अर्जुन रामपाल और विद्युत जामवाल की फिल्म क्रैक 80 करोड़ के बजट के साथ तैयार की गई थी। फिल्म ने केवल 12.6 करोड़ का ही बिजनेस किया था। इस फिल्म को बनाने के बाद मेकर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा। फैंस को फिल्म की कहानी कुछ खास पसंद नहीं आई। इसके डबल मीनिंग डायलॉग्स ने तो दर्शकों का मन ही खराब कर दिया था।

जिगरा (Jigra)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Alia Bhatt 💛 (@aliaabhatt)

आलिया भट्ट की जिगरा भी इस लिस्ट में टॉप पर है। इस फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ था। दिव्या खोसला का दावा था कि आलिया की ये फिल्म उनकी फिल्म सावी की कॉपी है। 80 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने विवादों के बाद भी केवल अनुमानित 23.60 करोड़ रुपए की कमाई की थी। आलिया की ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप रही। आलिया का चार्म भी फैंस को अट्रेक्ट नहीं कर पाया।

यह भी देखें- बुरी तरह फ्लॉप हो गए ये सुपरहिट मूवीज सीक्वल

वेदा (Veda)

60 करोड़ के बजट में बनी फिल्म वेदा इसी साल 15 अगस्त पर रिलीज हुई थी। जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की इस फिल्म ने सिर्फ 25.93 करोड़ का ही कलेक्शन किया था। जॉन अब्राहम और शरवरी वाघ की इस कहानी को दर्शकों का उतना प्यार नहीं मिल पाया, जितने की उम्मीद थी। फैंस का इस मूवी को खास रिस्पांस नहीं मिल पाया।

योद्धा (Yodha)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर मूवी योद्धा 15 मार्च 2024 को रिलीज हुई थी। 66 करोड़ में बनी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही। ये फिल्म केवल 33 करोड़ की ही कमाई कर पाई थी। फिल्म के मेकर्स को इसे बनाकर काफी घाटा हुआ। ये फिल्म फैंस को कुछ खास रास नहीं आई।

बड़े मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan)

अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की ये एक्शन फिल्म 11 अप्रैल को रिलीज हुई थी। 350 करोड़ के भारी-भरकम बजट में तैयार की गई इस फिल्म ने मेकर्स का पैसा मिट्टी कर दिया। बुरी तरह से फ्लॉप इस फिल्म ने कुल 66 करोड़ का ही कलेक्शन किया था।

सरफिरा (Sarfira)

अक्षय कुमार और राधिक मदान की फिल्म सरफिरा भी इस साल की फ्लॉप मूवीज की लिस्ट में शुमार है। 100 करोड़ में बनी ये मूवी 12 जुलाई को रिलीज हुई थी, जिसने केवल 32 करोड़ की ही कमाई की थी। अक्षय कुमार और राधिक मदान की जबरदस्त एक्टिंग के बाद भी ये फिल्म फैंस के दिलों पर राज नहीं कर पाई।

मैरी क्रिसमस (Merry Christmas)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति की फिल्म मैरी क्रिसमस भी फ्लॉप रही। इस फिल्म के मेकर्स को भी नुकसान उठाना पड़ा। इसी के साथ ये साल कैटरीना के लिए बुरा साबित हुआ। इस फिल्म को 60 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था और इसने केवल 12 करोड़ का ही कलेक्शन किया था। फैंस ने कैटरीना और विजय सेतुपति की इस फिल्म को सिरे से नकार दिया।

इंडियन 2 (Indian 2)

इंडियन 2 इस साल की सबसे फ्लॉप फिल्म रही। इस फिल्म को 250 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था, लेकिन ये बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ की भी कमाई नहीं कर पाई। भारत में सभी भाषाओं में इसकी कुल कमाई 81.32 करोड़ रुपये के आसपास ही हो पाई थी। इससे मेकर्स को बहुत ही भारी नुकसान उठाना पड़ा।

मैदान (Maidaan)

अजय देवगन की फिल्म मैदान भी इस साल की महाफ्लॉप फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को भी बॉक्स ऑफिस पर मुंह की खानी पड़ी। 250 करोड़ से ऊपर के बजट में बनी ये फिल्म इतनी फ्लॉप थी कि ये 250 करोड़ का ही कलेक्शन कर पाई। मैदान अजय देवगन के लिए बहुत ही बकवास साबित हुई। फैंस को भी उनकी इस मूवी से काफी निराशा हुई।

यह भी देखें- धमाकेदार ओपनिंग के साथ रिलीज हुई ये फिल्में नहीं दिखा पाईं कोई कमाल

द बकिंघम मर्डर्स (The Buckingham Murders)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

करीना कपूर की फिल्म द बकिंघम मर्डर्स भी इस साल की फ्लॉप फिल्मों में शामिल है। इसे 40 करोड़ के बजट में तैयार किया गया था, लेकिन करीना की ये फिल्म कुल 7.53 करोड़ की ही कमाई कर पाई थी। ये साल करीना के लिए इस मूवी के साथ काफी बुरा साबित हुआ। हंसल मेहता द्वारा निर्देशित इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ था, लेकिन फिल्म उतना कमाल नहीं दिखा पाई।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram/IMDb

 

 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।