Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:03 AM IST

नामी खानदान की बहू हैं दिव्या खोसला, जानिए उनसे जुड़ी कुछ खास बातें

आज हम आपको एक्ट्रेस दिव्या खोसला की पर्सनल लाइफ के बारे में बताने वाले हैं।   
Updated:- 2024-05-31, 11:39 IST
divya khosla kumar movies

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। दिव्या ने साल 2005 में भूषण कुमार से शादी कर ली थी जो टी-सीरीज कंपनी के मालिक हैं। दिव्या फिल्म प्रोड्यूसर हैं, इसके अलावा निर्देशन और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी कमाई करती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको दिव्या खोसला से जुड़ी कुछ खास बातें बताने वाले हैं। 

क्या करती हैं दिव्या खोसला

दिव्या खोसला लग्जरी लाइफ जीना पसंद करती हैं। दिव्या खोसला ने यारियां, क्लास ऑफ और सनम रे जैसी फिल्मों का निर्देशन किया है। उनकी कई फिल्में हीट साबित हुई है। दिव्या खुद भी म्यूजिक वीडियो में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा वह यारियां 2, सत्यमेव जयते 2, सत्यमेव जैसे फिल्मों में बतौर अभिनेत्री भी काम कर चुकी हैं। 

कैसे हुई दिव्या और भूषण की मुलाकात 

divya khosla kumar

दिव्या खोसला और भूषण की पहली मुलाकात फिल्म अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों के सेट पर हुई थी। कपल ने पहले लंबे समय तक एक- दूसरे को डेट किया। इसके बाद कपल ने शादी रचा ली। कपल ने परिवार और दोस्तों के बीच वैष्णो देवी मंदिर जम्मू में शादी रचाई थी। 

यह भी पढ़ें- जानें बॉलीवुड की 'सबसे अंडररेटेड' अभिनेत्रियों के बारे में

किसके बेटे हैं कुमार भूषण

आपको बता दे कि कुमार भूषण दिवंगत गुलशन कुमार के बेटे हैं। दिव्या उनकी बहु हैं। हालांकि लंबे समय से सोशल मीडिया पर यह चर्चा चल रही हैं कि दिव्या और भूषण का जल्द ही तलाक होने वाला है। हालांकि कपल ने कभी खुलकर इस पर बात नहीं की है। 

यह भी पढ़ें- बॉलीवुड में एंट्री करने से पहले जानें क्या करते थे हमारे ये बॉलीवुड सितारे

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

 

 

Image Credit - instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।