पेट की छोटी-छोटी दिक्कतें दे सकती हैं बड़ा संकेत, जानें कब Gut Health पर देना चाहिए ध्यान?

पाचन से जुड़ी परेशानियों जैसे खाना खाने के बाद पेट फूलना, गैस बनना, एसिडटी या सीने में जलन होना और पेट खुलकर साफ न होने को हम अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन असल में इन पर ध्यान देना बहुत जरूरी है। जब डाइजेशन दुरुस्त होता है, तो शरीर को सही एनर्जी और न्यूट्रिशन मिलता है, लेकिन अगर पाचन सही न हो तो शरीर में न केवल जरूरी न्यूट्रिएंट्स की कमी होने लगती है, बल्कि इसका असर हमारी इम्यूनिटी और ओवरऑल हेल्थ पर भी होता है। ऐसे में गट हेल्थ का दुरुस्त होना बहुत जरूरी है।
पेट से जुड़ी कई छोटी-छोटी परेशानियां गट हेल्थ से जुड़े बड़े संकेत देती हैं और अगर इन पर समय रहते ध्यान न दिया जाए, तो यह हमारी सेहत पर भारी पड़ सकता है। चलिए इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। इस बारे में डाइटीशियन मनप्रीत कालरा जानकारी दे रही हैं। वह हार्मोन और गट हेल्थ कोच हैं और रीबूट गट हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड, दिल्ली की फाउंडर और डायरेक्टर हैं।
बार-बार पेट फूलना और गैस बनना
खाना खाने के बाद कभी-कभी पेट फूलना या गैस बनना सामान्य है, लेकिन अगर आपके पेट में अक्सर गैस बनती है, हर दूसरे दिन पेट फूलता है या पेट में भारीपन बना रहता है, तो इस पर तुरंत ध्यान दें।
पेट का खुलकर साफ न होना
कभी-कभार कब्ज होना या पेट खुलकर साफ न होना बिल्कुल नॉर्मल है। पानी कम पीना, फाइबर की कमी, तनाव, दवाइयां, स्ट्रेस, नींद पूरी न होना या खानपान में बदलाव इसकी वजह हो सकते हैं, लेकिन अगर आपको अक्सर कब्ज बनी रहती है, तो यह गट हेल्थ में गड़बड़ी का संकेत हो सकता है।
पेट में दर्द और एसिडिटी होना
कुछ लोगों को हर दूसरे दिन सीने में जलन, एसिडिटी या पेट में दर्द महसूस होता है, इसे भी हल्के में नहीं लेना चाहिए। जल्दी पेट भर जाना या भूख खुलकर न लगना भी इस बात का संकेत है कि आपका पाचन तंत्र ठीक से काम नहीं कर रहा है।
यह भी पढ़ें- गट हेल्थ के सच्चे साथी हैं घी और मुनक्का, जानें डाइट में शामिल करने का सही तरीका
Gut Health बेहतर रखने के लिए क्या करें?
अगर आपको गैस, एसिडिटी, बदहजमी या पेट से जुड़ी अन्य दिक्कतें महसूस हों, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। साथ ही डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करें। हेल्दी और बैलेंस डाइट लें। डाइट में फल, सब्जियां, साबुत अनाज और पर्याप्त पानी को शामिल करें।
यह भी पढ़ें- इन 4 वजहों से आपको दिनभर महसूस हो सकती है ब्लोटिंग, न करें नजरअंदाज
हरजिंदगी के वेलनेस सेक्शन में हम इसी तरह अपने आर्टिकल्स के जरिए स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में आप तक सही जानकारी पहुंचाने की कोशिश करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:magnific, shutterstock
- क्या तनाव का Gut Health पर असर पड़ता है?
- हां, हमारी मेंटल हेल्थ और गट हेल्थ के बीच संबंध होता है। स्ट्रेस की वजह से पेट दर्द, ब्लोटिंग और कब्ज जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।
- क्या कब्ज और दस्त बार-बार होना आंतों की समस्या का संकेत है?
- हां, बार-बार कब्ज या दस्त होना पाचन तंत्र से जुड़ी किसी समस्या का संकेत हो सकता है। इसके पीछे खानपान, दवाएं, संक्रमण या IBS जैसी स्थितियां हो सकती हैं।
- क्या रात को देर से खाना खाने से Gut Health पर असर पड़ता है?
- रात को देर से या सोने के ठीक पहले भारी भोजन करने से कुछ लोगों को एसिड रिफ्लक्स, सीने में जलन या अपच हो सकती है।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।