कहीं आपको तो नहीं है ऑनलाइन शॉपिंग की लत, जानिए क्या है यह दिमागी समस्या?

अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए खरीदारी करना एक सामान्य बात है, लेकिन कुछ लोगों के लिए शॉपिंग करना एक रूटीन या बहाना बन जाता है। वैसे तो खरीदारी या शॉपिंग की यह लत किसी को भी अपनी चपेट में ले सकती है, लेकिन रिचर्स से यह साफ हो चुका है कि पुरुषों की तुलना में महिलाओं में कंपल्सिव बाइंग बिहेवियर यानि सीबीबी (ज्यादा शॉपिंग करना) के लक्षण कहीं ज्यादा देखे जाते हैं। असल में, महिलाओं और शॉपिंग का रिश्ता हमेशा से बहुत गहरा रहा है। वहीं, ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स की आसान पहुंच ने इस स्थिति को और भी गंभीर बना दिया है। ऐसे में यह जानना तो बनता है कि सीबीबी क्या है और इसके लक्षणों को कैसे पहचानें? पढ़ते हैं आगे...
क्यों होती है सीबीबी समस्या?
मनोवैज्ञानिक सलाहकार आयुषी शर्मा का मानना है कि पिछले तीस सालों में बहुराष्ट्रीय मल्टीनेशनल कंपनियों के आने से शहरी क्षेत्र के लोगों की खर्च करने की क्षमता में बहुत बड़ा उछाल आया है।

आज के समय में ज्यादातर लोग शॉपिंग को स्ट्रेस कम करने का एक जरिया समझने लगे हैं। उनका सोचना होता है कि जब वे दिन-रात इतनी लगन से काम करते हैं, तो खुद के शौक पूरे करने के लिए पैसे खर्च करना उनका हक है।
सीबीबी के लक्षण क्या हैं?
- ज्यादातर उन चीजों को खरीदना, जो जरूरी भी नहीं हैं।
- हमेशा शॉपिंग की वेबसाइट्स चेक करना और सेल वाली जगह पर जरूर जाना।
- पैसे न होने पर भी क्रेडिट कार्ड से शॉपिंग करना।
- खरीदी गई चीजों को परिवार के छिपाना या उनकी असली कीमत के बारे में गलत बताना।
सीबीबी के नुकसान
ज्यादा खरीदारी करने पर हमारे दिमाग में एंडोर्फिन और डोपामाइन जैसे 'हैप्पी हार्मोन्स' का सिक्रीशन होता है। यह हार्मोन्स इंसान को एक अलग ही खुशी और संतुष्टि का अहसास कराते हैं।

यही खुशी व्यक्ति को बार-बार और ज्यादा सामान खरीदने के लिए उकसाती है। दिक्कत तब आती है जब किसी कारणवश व्यक्ति शॉपिंग नहीं कर पाता। ऐसी स्थिति में वह धीरे-धीरे गंभीर डिप्रेशन का शिकार होने लगता है।
कैसे करें सीबीबी की लत से बचाव?
- आप मन को मजबूत करें और इस आदत को कंट्रोल करने की कोशिश करें।
- जब आपको मार्केट जाने या ऑनलाइन शॉपिंग करने की आदत है, उस दौरान खुद को कहीं और बिजी रखें।
- शॉपिंग से अपना ध्यान हटाने के लिए एक्सरसाइज और मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें।
- पर्स में वही क्रेडिट या डेबिट कार्ड रखें, जिसमें कम बैलेंस हो।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
- विनीता
Images: magnific
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।