Fri Sep 11, 2026 | Updated 10:14 PM IST

सिक्स्थ सेंस या गहरी समझ, महिलाएं किसी अनजान व्यक्ति के इरादों को इतनी जल्दी कैसे भांप लेती हैं?

महिलाएं अक्सर अनजान व्यक्ति के इरादों को अपनी छठी इंद्री से जल्दी भांप लेती हैं, जिससे उनके साथ-साथ आसपास के लोगों को कई फायदे हो सकते हैं। जानते हैं इनके बारे में...
Updated:- 2026-07-09, 17:04 IST
image

अक्सर आपने नोटिस किया होगा कि महिलाएं किसी अनजान व्यक्ति के व्यवहार, उसकी नजर या उसके इरादों को पुरुषों की तुलना में बहुत जल्दी भांप लेती हैं। आम बोलचाल में इसे सिक्स्थ सेंस, जिसे छठी इंद्री या वुमेंस इंट्यूशन कहा जाता है। साइंस और न्यूरोलॉजी के अनुसार, यह कोई अंधविश्वास नहीं है, बल्कि महिलाओं के दिमाग की एक बेहद खास प्रणाली है। महिलाएं किसी अजनबी के आने पर उसके हाव-भाव और माहौल में होने वाले सूक्ष्म बदलावों को तुरंत डिकोड कर लेती हैं, जो उन्हें आने वाले खतरे के प्रति सचेत भी कर सकता है। इसके लिए हमने कोच, हीलर, लाइफ अल्केमिस्ट और साइकोथेरेपिस्ट डॉ. चांदनी तुगनैत (Dr. Chandni Tugnait) से भी बात की है। जानते हैं इसके बारे में...

महिलाएं इरादे इतनी जल्दी क्यों भांप लेती हैं?

University of Pennsylvania की एक रिसर्च के अनुसार, महिलाओं के दिमाग के दोनों हिस्सों को जोड़ने वाला हिस्सा कॉर्पस कलोसम कहलाता है, जो ज्यादा जुड़ाव वाला होता है। यही कारण है कि महिलाएं भावनाओं को बहुत तेजी से एक साथ प्रोसेस कर पाती हैं।

2 - 2026-07-09T155218.389

इसके अलावा, इसके पीछे इवोल्यूशनरी कारण भी हैं। सदियों से महिलाओं पर अपने बच्चों की सेफ्टी जिम्मेदारी रही है। बच्चे बोल नहीं सकते, इसलिए उनके हाव-भाव को समझने की आर्ट महिलाओं के डीएनए में शामिल हो गई। 

यह भी पढ़ें- पुरुषों की तुलना में महिलाएं किसी के Facial Expressions को ज्यादा तेजी से कैसे पढ़ लेती हैं?

सिक्स्थ सेंस के क्या फायदे हैं?

  • इससे महिलाओं को किसी भी  असुरक्षित माहौल के बारे में पहले से ही पता चल जाता है।
  • पर्सनल औ प्रोफेशनल लाइफ में भी लोगों के छिपे हुए इरादों को पहचान लेने से महिलाएं धोखेबाज इंसानों से बच जाती हैं।
  • यह सेंस महिलाओं को अपनों के बिना कहे ही उनकी तकलीफ या मानसिक स्थिति को समझने में मदद करता है।

1 - 2026-07-09T155216.344

एक्सपर्ट की राय

महिलाओं को कभी भी अपने इस गट फीलिंग को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। कई बार लोग क्या सोचेंगे के चक्कर में महिलाएं अपने इस अलार्म को अनदेखा कर देती हैं, जो कि गलत है। 

यह भी पढ़ें- महिलाएं पुरानी तस्वीरें, चिट्ठियां और विंटेज चीजें क्यों संभालकर रखती हैं? इसके पीछे छिपी है दिलचस्प साइकोलॉजी

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।