एशियाई खेल 2018 : विनेश फोगाट ने पहलवानी में स्वर्ण पदक जीता, महिला खिलाड़ियों को बढ़त

एशियाई खेलों में 16 साल बाद भारत ने कुश्ती में स्वर्ण पदक जीता और यह कारनामा कर दिखाया विनेश फोगाट ने, जिन्होंने अपनी जापानी प्रतिद्वंद्वी इरी युकी को बड़े अंतर से मात दे दी।&nbsp; <div>&nbsp;</div>
Updated:- 2018-08-21, 12:54 IST
vinesh fogat won asian games main

इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता और पालेमबांग में चल रहे 18वें एशियाई खेलों में भारतीय महिला खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन अच्छा रहा। महिला पहलवान विनेश फोगाट ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए कुश्ती का ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

 

एशियाई खेलों में महिला कुश्ती शुरू होने के 16 साल बाद भारत के खाते में यह स्वर्ण आया है। विनेश फोगाट ने 50 किग्रा फ्री स्टाइल के फाइनल में जापान की इरी युकी को 6-2 से मात दे दी।

vinesh fogat won asian games inside

विनेश से पहले भारत की तरफ से गीतिका जाखड़ ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। गीतिका ने 2006 दोहा एशियाड में देश के लिए रजत पदक जीता था। विनेश एशियाई खेलों में 2 पदक जीतने वाली भारत की दूसरी महिला पहलवान बन गई हैं। उनसे पहले गीतिका जाखड़ एशियाई खेलों में 2 पदक हासिल कर चुकी हैं। गीतिका ने 2014 इंचियोन एशियाड में कांस्य पदक जीता था। विनेश एशियाई खेल और कॉमनवेल्थ गेम्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं। 

 

विनेश ने फाइनल में जापान की पहलवान के खिलाफ अटैक और डिफेंस का बेहतरीन नमूना पेश किया। उन्होंने पहले राउंड में 4-0 की बढ़त बनाई। इस समय उन्होंने इरी युकी को अपने पैरों से पूरी तरह दूर रखा ताकि वह अपना दांव न लगा सके। लेकिन, दूसरे राउंड में चेतावनी मिलने के बाद विनेश को एक अंक गंवाना पड़ा, इसके बावजूद उन्होंने बढ़त बनाए रखी और आखिरी सेकेंडेस में दो अंक लेकर 6-2 पर मुकाबला खत्म किया। विनेश के फाइनल में पहुंचने के बाद उनके ताऊ और पहलवान महावीर सिंह फोगाट ने उन्हें ट्वीट कर बधाई दी है। 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।