Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:02 AM IST

ऐश्वर्या राय बच्चन हुईं फर्स्ट लेडी अवॉर्ड से सम्मानित, राष्ट्रपति कोविंद ने भारत को बताया सबसे सुरक्षित स्थान

राष्ट्रपति ने देश की 112 असाधारण रूप से कामयाब महिलाओं को सम्मानित किया। यह अवॉर्ड ऐश्वर्या के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली 111 महिलाओं को भी मिला। 
Updated:- 2018-01-22, 12:52 IST
first lady award aishwarya rai article

पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड एक्ट्रेस Aishwarya Rai Bachchan को राष्ट्रपति Ram Nath Kovind ने बीते शनिवार को राष्ट्रपति भवन में फर्स्ट लेडी अवॉर्ड से सम्मानित किया। इस इवेंट में राष्ट्रपति ने देश की 112 असाधारण रूप से कामयाब महिलाओं को सम्मानित किया। इसलिए यह अवॉर्ड ऐश्वर्या के अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल करने वाली 111 महिलाओं को भी मिला। इसके बाद ऐश्वर्या ने महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी द्वारा आयोजित लंच पार्टी में भी शिरकत की।

Aishwarya Rai Bachchan के अवॉर्ड पाने पर उनके फैन उन्हें ट्वटिर पर बधाई देने लगे हैं। एक ट्विटर यूज़र लिखती है कि, वो जो हमेशा unbeatable और invincible रही। जिनकी चमको कोई नहीं ओझल कर सकता !!! #AishwaryaRaiBachchan सम्मानित हुई First Ladies award से। 

पीटी ऊषा औऱ किरण मजूमदार भी शामिल

इस इवेंट में सम्मानित होने वाली महिलाओं में एथलीट पी टी ऊषा, बैडमिंटन खिलाड़ी पी वी सिंधु, टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और बिजनेस वूमेन किरण मजूमदार शॉ का नाम भी शामिल है। इनके अलावा इन नामों में कूली मंजू यादव भी शामिल है जिन्होंने अपने पति के मरने पर पर्दे से निकलकर मुश्किल परिस्थिति में परिवार की जिम्मेदारी संभाली थी। अभी मंजू कूली का काम करती हैं और बच्चों को पढ़ा रही हैं। 

Read More: बिज़नेस वुमन बनने के पीछे है रकुलप्रीत सिंह का अपना लॉजिक

आम महिलाओं को भी किया गया सम्मानित 

इस सेमिनार में देश की उन सफल महिलाओं को सम्मानित किया जो समाज में एक अलग भूमिका निभा रही हैं। इस कारण इस अवॉर्ड फंक्शन में ना केवल ऊंचे रसूख वाली महिलाओं को ही सम्मानित किया गया बल्कि आम महिलाओं को भी सम्मानित किया गया है। इन आम महिलाओं में भारत की पहली ऑटो रिक्शा ड्राइवर शीला दावरे और भारत की सबसे कम उम्र की व कश्मीर की पहली महिला पायलट आयेशा अजीज का नाम भी शामिल रहा।

first lady award aishwarya rai inside

भारत से ज्यादा सुरक्षित स्थान कोई और नहीं

इवेंट में मौजूद महिलाओं को स्मानित करने के साथ ही समाज में एक अहम भूमिका निभाने के लिए धन्यवाद भी ज्ञापन किया। साथ ही उपस्थित महिलाओं को दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बताया। इसके साथ कहा कि आप बाकी महिलाओं को हौसला बनाए रखने, और अपने हुनर को निखारने की सीख दे सकती हैं।

इसके अलावा राष्ट्रपति कोविन्द ने भारत को महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित स्थान बताया। देश की 112 असाधारण रूप से सफल महिलाओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि "भारत अकेली ऐसी जगह है जहां महिलाएं सुरक्षित हैं।" इसके साथ ही कोविंद ने कहा, "भारतीय महिलाएं आज चुनौतियों के बावजूद लड़ाकू जहाज उड़ा रही हैं और तरक्की कर रही हैं। समग्र विकास के लिए महिला सशक्तिकरण ज़रूरी है।"

ये लोग हुए शामिल 

इस इवेंट में अमिताभ बच्चन, करण जौहर, ऐश्वर्या राय और रॉनी स्क्रूवाला समेत फिल्म इंडस्ट्री के कई लोग शामिल हुए। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।