26/11 मुंबई हमला! ये तारीख आज भी हर भारतीय को याद होगी। आज पूरा देश इस हमले में मारे गए सैनिकों और आम लोगों को याद कर रहा है। बारह साल पहले आज ही के दिन मुंबई में ऐसे कई हमले हुए जिसके कारण पूरा देश हिल गया। इस हमले में मुंबई के कामा हॉस्पिटल को भी आतंकियों ने निशाना बनाया था लेकिन, एक नर्स की हिम्मत और बहादुरी के चलते लगभग दर्जन भर से अधिक प्रेग्नेंट महिलाओं की जान बच गई थी।
जी हां, कामा हॉस्पिटल की नर्स अंजलि कुल्थे हमले के दौरान ड्यूटी पर थी, तभी आतंकियों ने हॉस्पिटल पर हमला कर दिया। इस हमले में दो सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए, लेकिन अंजलि कुल्थे बिना डरे साहस का परिचय देते हुए अस्पताल में भर्ती सभी प्रेग्नेंट महिलाओं की जान बचाने में कामयाब रही।
अंजलि कुल्थे मूल रूप से मुंबई की निवासी हैं और वो मुंबई के कामा हॉस्पिटल में नर्स के तौर पर काम करती हैं। कहा जाता है कि उस हमले के दिन वो प्रसव रूम में थी जहां लगभग 20 से भी अधिक प्रेग्नेंट महिलाएं भर्ती थी। हमले को भापते हुए अंजलि कुल्थे ने सभी प्रेग्नेंट महिलाओं को अस्पताल के मैटेरनिटी वॉर्ड के आखरी रूम में ले जाकर रूम को लॉक कर दिया जिसके चलते महिलाओं की जान बच गई।
इसे भी पढ़ें: मीना गुरुंग, जिन्होंने की आम लोगों के लिए 'स्ट्रीट लाइब्रेरी' की शुरुआत
कुछ महीने पहले एक इंटरव्यू में हमले को याद करते हुए अंजलि कुल्थे ने जिक्र किया था कि 'आज भी वो दिन मुझे याद है, जब आतंकियों ने अस्पताल पर हमला किया था तो सब के सब बहुत डर गए थे। ये भी कहा जाता है कि इस हमले में और भी नर्सो के कारण लगभग सौ से अधिक अन्य मरीजों की जान बच गई थी। (देश की पहली महिला एंबुलेंस ड्राइवर)
कहा जाता है इस पूरे हमले में लगभग 160 से अधिक लोग मारे गए थे और तीन सौ से अधिक लोग घायल भी हुए थे। आज भी भारत के कई हिस्सों में इस दिन को 'काला दिवस' के रूप में याद किया जाता है। मुंबई हमले में हेमंत करकरे, कर्मवीर सिंह कांग और विजय सालस्कर जैसे कई बहादुर सैनिक आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हुए थे। आज भी इन्हें देश याद करता है।
इसे भी पढ़ें: मिलिए संजू रानी वर्मा से जिन्होंने शादी के दबाव में 7 साल पहले घर छोड़ा था, अब बनने जा रही हैं UP PCS अधिकारी
मुंबई 26/11 आतंकी हमलों में जान गंवाने वाले सभी लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूँ।
— Amit Shah (@AmitShah) November 26, 2020
इन हमलों में आतंकियों का डटकर सामना करने वाले वीर सुरक्षाकर्मियों को कोटि-कोटि नमन। यह राष्ट्र आपकी वीरता और बलिदान के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेगा। pic.twitter.com/OEhpmKMBeI
सोशल मीडिया पर भी 26/11 हमले में शहीद जवान और लोगों को याद करते हुए कई लोगों ने पोस्ट किया है। देश के गृह मंत्री अमित शाह ने मुंबई 26/11 आतंकी हमले को याद करते हुए ट्विट किया है। उन्होंने ट्विट में लिखा 'आतंकी हमले में मारे गए सुरक्षाकर्मियों के वीरता और बलिदान को नमन'। महारष्ट्र और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने भी वीर सैनिकों को याद करते हुए ट्विट किया है।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit:(@ndianwomenblog.org,i.ytimg.com,www.mathrubhumi.com)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।