Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:24 AM IST

Forbes लिस्ट: Top 100 में शामिल हुईं प्रियंका चोपड़ा, इन भारतीय महिलाओं को भी मिली जगह

इस साल forbes की लिस्ट में top 100 में 5 भारतीय महिलाओं का शामिल किया गया है जिसमें प्रियंका चोपड़ा 97वें स्थान पर हैं।
Updated:- 2017-11-03, 14:10 IST
Priyanak chopra forbes  list article

Forbes ने दुनिया की सबसे पावरफुल महिलाओं की 2017 की लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट के top 100 में 5 भारतीय महिलाओं को शामिल किया गया है। Forbes की लिस्ट में इस साल हिन्दुस्तान टाइम्स मीडिया लिमिटेड की चेयरपर्सन शोभना भरतिया और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को भी शामिल किया गया है। भारतीय महिलाओं की सूची में आईसीआईसीआई बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी चंदा कोचर सबसे ऊपर हैं।  

Forbes 2017 लिस्ट ICICI बैंक की मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक चंदा कोचर को 32वां स्थान मिला है। इसके बाद HCL कॉरपोरेशन की सीईओ रोशनी नादर मल्होत्रा को 57वें स्थान मिला है। वहीं बायोकॉन की फाउंडर किरण मजूमदार शॉ 71वें स्थान पर हैं। इन सौ लोगों की लिस्ट में HT मीडिया लिमिटेड की चेयरपर्सन शोभना भरतिया को 92वां और बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा को 97वां स्थान हासिल हुआ है। 

Priyanak chopra forbes  list INSIDEV

पेप्सिको की सीईओ भारतीय मूल की इंदिरा नूयी इस लिस्ट में 11वें स्थान पर हैं और भारतीय अमेरिकी निक्की हैले को 43वां स्थान मिला है।

पहले स्थान पर एंजेला मर्केल 

Forbes 2017 लिस्ट में पहले स्थान पर जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल काबिज हैं। मर्केल लगातार सातवीं बार पहले स्थान पर कायम हुई हैं औऱ कुल 12 बार इस लिस्ट में पहले स्थान में जगह पाई है। मर्केल के बाद ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे दूसरे स्थान पर और बिल एंड मिलिंडा गेट्स फाउंडेशन की सह चेयरपर्सन मिलिंडा गेट्स तीसरे स्थान पर काबिज हुई हैं। चौथे नम्बर पर फेसबुक की सीओओ शर्लिन सैंडबर्ग और पांचवे नम्बर पर जीएम की सीईओ मैरी बारा हैं। इस लिस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप को 19वां स्थान मिला है। यह लिस्ट इन महिलाओं की प्रोपर्टी, मीडिया में उपस्थिति व प्रभाव आदि के आधार पर तैयार की गई है।

प्रियंका चोपड़ा पहली ऐसी सेलीब्रेटी जो एक साल में फोर्ब्स की 4 लिस्ट में शामिल 

प्रियंका चोपड़ा के किसी फैन ने ट्विट किया है कि प्रियंका चोपड़ा ऐसी पहली सेलीब्रेटी हैं जो एक साल में जारी हुई फोर्ब्स की 4 लिस्ट में शामिल हुईं हैं। गौरतलब है कि प्रियंका को फोर्ब्स की तरफ से जारी की गई World's highest paid TV actresses, Bollywood की highest paid actresses, World's 100 most powerful women और World's most powerful women in entertainment के लिस्ट में जगह मिली है। 

मिल रही ट्विटर पर बधाईयां

फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल होने पर प्रियंका चोपड़ा को ट्विटर पर बधाईयां मिलनी शुरू हो गई हैं। राजकुमार राव ट्विट करते हैं कि "आप इस सम्मन को deserv करती हैं। आपको बहुत सारा प्यार। आप पर और आपकी उपलब्धियों पर हमें गर्व है।"

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।