पीरियड्स महिलाओं को होने वाली एक नेचुरल प्रक्रिया है,जो उस वक्त होती है जब ओव्यूलेशन के बाद अंडा फर्टिलाइज नहीं होता है और महिला गर्भधारण नहीं कर पाती है। नतीजा महिलाएं 3 से 5 दिनों तक ब्लीड करती हैं। हेवी फ्लो का सामना करना पड़ता है। अक्सर महिलाएं शिकायत करती हैं कि पीरियड के दौरान जो ब्लड फ्लो होता है,उससे बदबू आती है। क्या ऐसा होना सामान्य है या कोई चिंता का विषय है?यह जानने के लिए हमने हेल्थ एक्सपर्ट शकुंतला नाग जी से बात की। चलिए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।
एक्सपर्ट के मुताबिक पीरियड के खून से बदबू आने एकदम सामान्य है। इसे ऐसे समझा जा सकता है कि जो खून निकलता है उसमें अनफर्टिलाइज्ड अंडे, गर्भाशय की परत, खून योनी में मौजूद बैक्टीरिया, वजाइना का एसिडिट इंवायरोमेंट सब कुछ होता है। इसलिए, खून से बदबू आना पूरी तरह से नॉर्मल है।
वहीं हम पीरियड्स के दौरान कुछ घंटों तक पैड या टैम्पोन लगा कर रखते हैं, खून योनी में जमा रहता है इस वजह से बदबू आती है। इसके अलावा सेनेटरी पैड वगैरह में खुशबू होती है, कुछ केमिकल्स होते हैं, जो ब्लड के साथ मिलकर थोड़ी अजीब सी बदबू पैदा करते हैं। कई बार पीरियड ब्लड से मेटैलिक बदबू आती है, यह रक्त में आयरन के कारण होता है।
अगर पीरियड ब्लड से बहुत तेज, सड़ी हुई मछली जैसी गंध आती है, तो यह किसी संक्रमण का संकेत हो सकता है। इस स्थिति में आपको अपनी डॉक्टर से मिलना चाहिए।
यह भी पढ़ें-पेशाब का रंग हल्का लाल होने का मतलब क्या होता है?
यह विडियो भी देखें
यह भी पढ़ें-पेशाब करने के बाद पेट में दर्द क्यों होता है?
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।