ब्राह्मी का सेवन करने से मिल सकते हैं यह पांच फायदे, एक्सपर्ट से जानिए

अगर आप ब्राह्मी का सेवन करती हैं तो इससे आपको कुछ बेमिसाल लाभ हो सकते हैं।

amazing benefits  of  brahmi
amazing benefits  of  brahmi

आज के समय में लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए आयुर्वेद का सहारा लेने लगे हैं। दरअसल, आयुर्वेद में नेचुरल हर्ब्स व जड़ी-बूटियों के माध्यम से सभी तरह की समस्याओं को आसानी से दूर किया जा सकता है। यूं तो कई तरह की जड़ी-बूटियां हैं, जो आपका ख्याल रखती हैं। लेकिन एक जड़ी-बूटी बेहद ही कारगर मानी गई है और उसका नाम है ब्राह्मी। यह ना केवल आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करने में मददगार है, बल्कि अगर इसका नियमित सेवन किया जाता है तो यह आपको शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से भी मजबूत करती है।

ब्राह्मी की महत्ता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे आयुर्वेद की प्रिय संतान भी कहा जाता है। यह ना केवल आपकी याददाश्त को बेहतर बनाती है, बल्कि इसके कारण आपको कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। वैसे तो इससे मिलने वाले फायदों की लिस्ट का अंत ही नहीं है। लेकिन फिर भी आज इस लेख में योगागुरू व आयुर्वेद विशेषज्ञ डॉ. नेहा वशिष्ट कार्की आपको ब्राह्मी से मिलने वाले कुछ बेहतरीन लाभों के बारे में बता रही हैं-

एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर

ब्राह्मी के सेवन का एक लाभ यह होता है कि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। जिसके कारण यह ना केवल आपकी इम्युनिटी को बढ़ाते हैं, बल्कि सेल के डीजेनरेशन को भी रोकते हैं। सेल डीजेनरेशन के कारण व्यक्ति को कम उम्र में ही अधिक उम्र वाली समस्याएं जैसे अर्थराइटिस आदि होने लगती है। लेकिन अगर ब्राह्मी का नियमित सेवन किया जाए तो इससे आपको इस तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

benefits  of  brahmi hindi

दिमाग के लिए है लाभदायक

ब्राह्मी आपके दिमाग के लिए भी काफी अच्छी मानी गई है। यह ना केवल ब्रेन सेल्स के डीजेनरेशन को रोकती है, बल्कि यह न्यूरॉन्स को भी एक्टिव करती है, जिसके कारण व्यक्ति के सोचने-समझने की शक्ति बढ़ती है। साथ ही इससे दिमाग तेज होता है और याददाश्त भी बेहतर होती है। वहीं, जिन लोगों को मस्तिष्क से जुड़ी समस्याएं होती हैं, उनके लिए भी ब्राह्मी का सेवन लाभदायक हो सकता है।

इसे जरूर पढ़ें: जरूरत से ज्यादा लहसुन के सेवन से हो सकती हैं यह परेशानियां, एक्सपर्ट से जानिए

Some  Amazing  Benefits  Of  Brahmi hindi

सूजन को करे दूर

ब्राह्मी का नियमित सेवन बॉडी पर एक एंटी- इन्फ्लैमटरी प्रभाव भी देता है। जिसके कारण यह ना केवल शरीर की सूजन को कम करने में लाभदायक है। यह जीर्ण रोगों को बहुत जल्दी ठीक करने में मदद करता है। साथ ही यह क्रॉनिक बीमारियों को भी हील करने में मददगार साबित हो सकती है।

स्पेशल चाइल्ड के लिए लाभदायक

अगर किसी के बच्चे में एडीएचडी के लक्षण है, तो उन्हें भी नियमित रूप से ब्राह्मी देना लाभदायक साबित हो सकता है। जो बच्चे हाइपर एक्टिव होते हैं या फिर जिन बच्चों का आईक्यू लेवल अपनी उम्र के बच्चों से कम होता है, उन्हें ब्राह्मी देने से उनके बहुत जल्द असर देखने को मिल सकता है।

benefits  of  brahmi in hindi

ब्लड प्रेशर को मेंटेन करने में लाभदायक

ऐसा देखा गया है कि ब्राह्मी का नियमित सेवन करने से ब्लड प्रेशर को भी मेंटेन करने में मदद मिलती है। दरअसल, ब्राह्मी की तासीर ठंडी होती है और इसलिए अगर ब्राह्मी का नियमित सेवन किया जाए तो इसका सकारात्मक प्रभाव ब्लड प्रेशर पर भी देखा जाता है।

नोट-यूं तो ब्राह्मी का सेवन करना हर किसी के लिए लाभदायक माना गया है, लेकिन फिर भी आप इसे शुरू करने से पहले एक बार किसी आयुर्वेद विशेषज्ञ से संपर्क अवश्य करें व उनके द्वारा निर्धारित की गई मात्रा में भी ब्राह्मी का सेवन करें।


अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

HerZindagi Video

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP