Yeh Prem Mol Liya Actress Looks: शरवरी के इन ट्रेडिशनल सूट और साड़ी लुक्स से लें इंस्पिरेशन, वेडिंग सीजन में आएंगे काम

शादी-ब्याह में स्टाइलिश दिखने के लिए आप भी एक्ट्रेस शरवरी वाघ के कुछ ट्रेडिशनल लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं। उनके कुछ साड़ी और सूट लुक्स वेडिंग सीजन में रीक्रीएट करने के लिए परफेक्ट हो सकते हैं।
Updated:- 2026-11-25, 17:40 IST
Sharvari Wagh wedding outfits

शादी-ब्याह में हर महिला अपने लुक को स्टाइलिश बनाना चाहती है। अगर आप भी किसी खास मौके पर परफेक्ट लुक पाना चाहती हैं, तो परेशान होने की बजाय अब आप एक्ट्रेस शरवरी वाघ (Sharvari Wagh) से कुछ आउटफिट इंस्पिरेशन ले सकती हैं। जी हां, सूट हो या साड़ी, उनका हर लुक फैंस को हमेशा बहुत पसंद आता है। ऐसे में वेडिंग सीजन में आप उनके लुक को रीक्रिएट कर सकती हैं। आइए जानते हैं शरवरी से इंस्पायर होकर शादी-ब्याह के लिए कौन से आउटफिट ऑप्शंस चुन सकती हैं।

वेडिंग सीजन के लिए शरव‌री वाघ के आउटफिट ऑप्शंस

अगर आप शादी या किसी फंक्शन में शरवरी जैसा स्टाइलिश लुक पाना चाहती हैं, तो इन आउटफिट्स को रीक्रिएट कर सकती हैं -

1. शरवरी से इंस्पायर्ड खूबसूरत साड़ी

आप इस वेडिंग सीजन शरवरी से इंस्पायर होकर उनकी खूबसूरत साड़ी को ट्राई कर सकती हैं। इस तरह की साड़ी से मिलती-जुलती कॉपी आपको ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट पर या नजदीकी बाजार में आसानी से मिल जाएगी। ऐसी साड़ी को आप शादी वाले दिन, हल्दी, मेहंदी या किसी भी खास इवेंट में पहन सकती हैं।   

yellow saree designs

2. शरवरी का सूट, प्लाजो लुक

अगर आप बॉलीवुड एक्ट्रेस शरवरी की तरह दिखना चाहती हैं, तो उनके इस सूट लुक को भी रीक्रिएट कर सकती हैं। इस तरह के सूट को आप बाजार से खरीदकर इसके साथ प्लाजो या सलवार पहन सकती हैं। इसे भी आप शादी में होने वाले किसी भी इवेंट में पहनकर अपनी खूबसूरती को दोगुना कर सकती हैं। इसके साथ आप कुछ एक्सेसरीज भी शामिल करें।  

3 (97)

3. अनारकली सूट इंस्पायर्ड लुक

आप चाहें तो भीड़ से हटकर दिखने के लिए शरवरी की तरह अनारकली सूट को भी कैरी कर सकती हैं। अनारकली सूट हर फंक्शन में पहनने के लिए सबसे बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इस अनारकली सूट के साथ आप मिनिमल मेकअप और कुछ एक्सेसरीज पेयर कर अपने लुक को परफेक्ट बनाएं।  

यह भी पढ़ें- Sharvari Wagh Looks: शरवरी वाघ के पार्टी लुक्स पर डाले नजर, देखें तस्वीरें

heavy anarkali suit

4. शरवरी का लहंगा लुक

शरवरी का यह लहंगा लुक भी सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया था। ऐसे में आप इस तरह के लुक को भी रीक्रिएट कर सकती हैं। ऐसे लुक को रीक्रिएट करने के लिए आप सेम लहंगा खरीदकर या बनवाकर पहन सकती हैं।  

lahenga ke designs

शरवरी के लुक्स रीक्रिएट करते समय इन बातों का ध्यान रखें

अगर आप भी शरवरी के कुछ लुक्स को रीक्रिएट कर रही हैं, तो इन आसान बातों का ध्यान जरूर रखें -

  • अगर साड़ी या सूट पर पहले से ही एम्ब्रॉयडरी या हैवी वर्क किया गया है, तो भारी गहनों की बजाय सिंपल एक्सेसरीज चुनें।
  • शरवरी की तरह खूबसूरत दिखने के लिए आप हेयर स्टाइल बनाकर गजरा लगा सकती हैं या मिनिमल मेकअप कर सकती हैं।
  • पूरा दिन आरामदायक महसूस करने के लिए फ्लैट वेजेस या कोल्हापुरी चप्पल जैसे फुटवियर चुनें।  

यह भी पढ़ें- क्या अलग हो गए हैं शरवरी वाघ और सनी कौशल के रास्ते, एक्ट्रेस का स्टारडम बना रिश्ता टूटने की वजह?

निष्कर्ष: अगर आप भी इस वेडिंग सीजन परफेक्ट लुक पाना चाहती हैं और भीड़ से हटकर दिखना चाहती हैं, तो एक्ट्रेस शरवरी की पारंपरिक सूट और साड़ी लुक्स को रीक्रिएट कर अलग दिख सकती हैं। ये सभी आउटफिट ऑप्शंस शादी-ब्याह के मौकों के लिए आपके लिए बेस्ट रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हरजिंदगी से। 

image credit: instagram/sharvari

FAQ
हल्दी या मेहंदी में सूट पहनना क्यों सुविधाजनक रहता है?
सूट में चलने-फिरने, बैठने और फंक्शन की भागदौड़ संभालना आसान रहता है, खासकर जब कपड़े हल्के और हवादार हों।
पारंपरिक सूट या साड़ी के साथ किस तरह की बिंदी और मेकअप जंचता है?
छोटी बिंदी, काजल या हल्का आईलाइनर, सॉफ्ट ब्लश और न्यूड या रोज शेड की लिपस्टिक के साथ पारंपरिक लुक काफी निखरता है।
क्या कम बजट में भी सेलिब्रिटी जैसा ट्रेडिशनल लुक पाया जा सकता है?
जी हां, सही रंग, साफ फिटिंग, अच्छा फैब्रिक और चुनिंदा ज्वेलरी के साथ कम बजट में भी शानदार लुक तैयार किया जा सकता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।