200 रुपये से कम में मिलने वाली ये कुर्ती पहन सबसे खूबसूरत दिखेंगी आप

kurti under 200 rupees: त्योहारों के मौसम में हर कोई सुंदर से सुंदर दिखना चाहता है। महिलाओं को खूबसूरत दिखाने के लिए सिंपल सी कुर्ती से बेहतर क्या हो सकता है। कुर्ती पहनने में आरामदायक भी होती है और खूबसूरत भी दिखाती हैं। अगर आप भी कुर्ती खरीदने का प्लान बना रही हैं तो हम आपके लिए एक अच्छा ऑफर लेकर आए हैं।
दरअसल इन दिनों ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म पर सेल लगी हुई है। ऐसे में महंगी-महंगी कुर्ती 200 रुपये के अंदर मिल रही है। चलिए जानते हैं 200 रुपये से कम में मिलने वाली कुर्ती के बारे में।
1. 119 रुपये में पाएं कुर्ती
महंगाई के इस दौर में 200 रुपये से कम में कुछ खाने का भी नहीं मिलता है। हालांकि फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल में आपको 999 रुपये की कुर्ती 119 रुपये में मिल रही है। इस तरह की कुर्ती पहननेमें भी आरामदायक होती है और दिखने में भी खूबसूरत होती है।
इसे भी पढ़ेंःकुर्ती के साथ पैन्ट्स के ये डिजाइन बदल देंगे आपका पूरा लुक
2. इस पीली कुर्ती में खिल उठेंगी आप
घर में रोजाना पहनने या बच्चे की पीटीएम में डालकर जाने के लिए ऑल ओवर प्रिंट वाली कुर्ती एक अच्छा विकल्प है। अच्छी बात ये है कि इस कुर्ती की कीमत सिर्फ 199 रुपये हैं। आप इस कुर्तीको अमेजन से खरीद सकते हैं।
3. 2 हजार की कुर्ती 119 रुपये में
लाइनिंक और प्रिंटेड पैटर्न की कुर्ती पहनी हुई बहुत अच्छी लगती है। सबसे अच्छी बात ये है कि इस तरह की कुर्ती को आप ऑफिस, कॉलेज और घर पर भी पहन सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर चल रहीसेल में यह कुर्ती 119 रुपये में बेची जा रही है। जबकि वास्तव में इस कुर्ती की कीमत 1999 रुपये है।
4. नवरात्रि के लिए परफेक्ट है ये कुर्ती
आज से नवरात्रि का आगमन हो चुका है। ऐसे में आप इस प्रिंटेड कुर्ती को भी खरीद सकते हैं। अमेजन की वेबसाइट पर या कुर्ती सिर्फ 195 रुपये में मिल रही है।
इसे भी पढ़ेंःपेप्लम कुर्ती को इन अलग-अलग तरीकों से करें स्टाइल, जानें कैसे
5. 111 रुपये में खरीदे ये शानदार कुर्ती
चाहे जो भी बोलो व्हाइट कलर की बात कुछ अलग ही है। फोटो में नजर आ रही व्हाइट कुर्ती पर वर्क भी किया गया है जो उसे और खूबसूरत बना रहा है। ऐसे में 111 रुपये में आप भी इस कुर्ती कोखरीद सकते हैं। वैसे इस प्रोडक्ट की कीमत 699 है।
उम्मीद है आपको कुर्ती के ये डिजाइन पसंद आए होंगे। कम से कम खर्च में अच्छे से अच्छी कुर्ती खरीदने के लिए कुर्ती के ये डिजाइन एक अच्छा विकल्प है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Photo Credit: Myntra, Flipkart, Amaxzon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।