मात्र 500 रुपये में मिल जाएंगे प्रिंटेड कुर्तियों के ये डिजाइन, देखें तस्वीरें

हर महिला को कुर्ती पहनने का शौक होता है। महिलाएं हमेशा से ही सस्ते और अच्छे दाम में कपड़े खरीदने की ख्वाहिश रखती है। जिसकी वजह से वह ढेरों मार्केट को एक्सप्लोर करती हैं। कुर्तियां पहनने के बाद महिलाएं न केवल कंफर्टेबल महसूस करती हैं बल्कि वह स्टाइलिश भी दिखती है। ऐसे में आज हम आपको दिखाएंगे कुछ प्रिंटेड कुर्तियों की डिजाइन जो बाजार में आपको सिर्फ 500 रुपये तक में आसानी से मिल जाएंगी। साथ ही आप इन्हें रोजना भी कैरी कर सकती हैं।
फ्लोरल प्रिंट कुर्ती (Floral Print kurti)

- फ्लोरल प्रिंट आजकल खूब ट्रेंड में है|
- इस तरह की कुर्ती देखने में बहुत खूबसूरत दिखाई देती है।
- फ्लोरल प्रिंट कुर्ती के साथ आप ज्वेलरी में हमेशा झुमकी इयररिंग्स ट्राई करें।
- इस तरह की कुर्ती आपको मार्केट में करीब 300 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी।
- हेयर स्टाइल में आप इसके साथ कोशिश करें कि मिडल पार्टीशन देकर बालों को खुला रखें।
चेक प्रिंट कुर्ती ( check Print kurti)

- इस तरह की कुर्ती देखने में बेहद क्लासी दिखाई देती है।
- आप चाहे तो इस तरह की कुर्ती को डेली आफिस वियर में भी ट्राई कर सकती हैं।
- बाजार में आपको इस तरह की कुर्ती करीब 350 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी।
- इस तरह की कुर्ती के साथ आप किसी भी तरह की इयररिंग ट्राई कर सकती हैं।
- साथ ही आप कोशिश करें कि आप न्यूड मेकअप के साथ डार्क लिप शेड लगाएं, इससे आपके लुक में निखार आएगा।
स्ट्रिप्स प्रिंट कुर्ती (Strips Print kurti)

- इस तरह की कुर्तीदेखने में सोबर लुक देती हैं।
- साथ ही आप ऐसी कुर्तियों को किसी भी छोटे-मोटे फंक्शन के लिए भी पहन सकती हैं।
- इस तरह की कुर्ती आप डेली वियर में भी आसानी से कैरी कर सकती हैं।
- ज्वेलरी में आप किसी भी तरह की ज्वेलरी पहन सकती हैं।
- मेकअप के लिए आप डार्क कलर को ही चुनें।
- आप चाहे तो लिप्स के लिए चॉकलेट कलर की लिपस्टिक भी चुन सकती हैं।
- इस तरह की कुर्ती आपको मार्केट में करीब 450 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी।
इसे भी पढ़ें: सस्ती कुर्ती डिजाइंस में भी दिखेंगी लाजवाब, ऐसे करें उन्हें स्टाइल
हाई स्लिट प्रिंट कुर्ती (high slit Print kurti)

- हाई स्लिट प्रिंट कुर्ती हर तरह की महिलाओं के ऊपर अच्छी लगती है।
- इन तरह की कुर्ती पहनने में बहुत सुंदर लुक देती हैं।
- बाजार में आपको इस तरह की कुर्ती 350 रुपये से लेकर 500 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगी।
- हेयर स्टाइल में आप इसके साथ कोशिश करें कि मैसी बन बनांए।
- इससे आपका लुक में निखार आएगा।
इसे जरूर पढ़ें- Kurti Designs : देखने में बेहद कूल लगते हैं जींस के साथ कुर्ती के ये डिजाइंस
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- (@meesho)
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।