एथनिक में कुर्तियां बेहद पंसद की जाती हैं। इसमें आपको हजारों वैरायटी मिल जाएंगी। पेप्लम कुर्ती देखने में बेहद स्टाइलिश लगती हैं। क्या आपने पेप्लम कुर्ती को एक बार पहनकर किसी कोने में फेंक दिया है? क्या आप भी उन्हीं महिलाओं में से एक हैं, जो कुर्ती के साथ केवल जींस पहनती हैं? आप भी यही सोचती हैं कि पेप्लम कुर्ती को केवल एक ही तरीके से स्टाइल किया जा सकता है? अगर हां तो इसका मतलब है कि आपको थोड़ा सा अप टू डेट रहने की जरूरत है। पेप्लम कुर्ती ऊपरी भाग से टाइट होती है। इसमें नीचे की तरफ फ्रिल होते हैं। इसलिए आप इसे अलग-अलग तरीकों से पहन सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं आसान स्टाइलिंग टिप्स? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
ज्यादातर महिलाएं स्कर्ट को केवल टॉप के साथ ही पहनती हैं। इसके कारण वह बार-बार स्कर्ट को रियूज नहीं कर पाती हैं। अगर आप कुछ़डिफरेंट ट्राई करना चाहती हैं तो आपके लिए यह स्टाइलिंग टिप्स बेहद काम आएगी।
पेप्लम कुर्ती के साथ स्कर्ट से बेहतर ऑप्शन कुछ नहीं हो सकता है। बस इसके लिए आपको अपनी स्कर्ट से मैचिंग कुर्ती पहननी होगी। या फिर कलर कॉन्ट्रास्ट ट्राई करें। ट्रेडिशनल लुक के लिए इसके साथ हैवी दुपट्टा कैरी कर सकती हैं। वहीं मॉर्डन लुक के लिए कुर्ती और स्कर्ट ही काफी है। ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी के साथ अपने लुक को कंप्लीट करें।
टॉप हो या कुर्ती ज्यादातर चीजों के साथ जींस बेहद अच्छी लगती है। यही कारण है कि महिलाओं के वॉर्डरोब में बेल बॉटम से लेकर हाई वेस्ट जींस तक आसानी से मिल जाती है।
अगर आप जल्दी में हैं और समझ नहीं आ रहा कि क्या पहनें तो ऐसे में आप जींस के साथ पेप्लम कुर्ती पहन सकती हैं। यह लुक कंफर्टेबल के साथ-साथ बेहद ट्रेंडी है। इससे आपको इंडो-वेस्टर्न लुक मिलेगा। इसके साथ कोल्हापुरी चप्पल का कॉम्बिनेशन एकदम बेस्ट है। सिल्वर इयररिंग्स पहनें। खुले बाल और बिंदी लगाकर अपने खूबसूरती को बढ़ाएं। (चंदेरी दुपट्टा डिजाइन्स)
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें: व्हाइट कुर्ती को इन तरीकों से करें स्टाइल और हर दिन पाएं एक न्यू लुक
क्या आप शरारा को केवल लॉन्ग कुर्ती के साथ ही पहनती हैं? आप हमेशा सेट ही खरीदती हैं, जिसके कारण आपके पैसे ज्यादा खर्च हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपकी इस परेशानी का हल लेकर आए हैं। आप एक ही शरारा को कई तरीकों से कैरी कर सकती हैं।
शरारा का फैशन ट्रेंड में चल रहा है। इसलिए ज्यादातर महिलाएं इसे अपने वॉर्डरोब का हिस्सा बनाना पसंद कर रही हैं। अगर आप पेप्लम कुर्ती के साथ जींस पहनकर बोर हो गई हैं तो इस बार शरारा पहनें। शरारा के साथ पेप्लम कुर्ती में आप बेहद एलिगेंट दिखेंगी।
आपने कई बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को धोती-पैंट पहनें हुए जरूर देखा होगा? अगर आप भी कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं तो पेप्लम कुर्ती के साथ धोती पहनें। नहीं नहीं आपको धोती बाधनी नहीं होगी। मार्केट में आपको आसानी से धोती पैंट मिल जाएंगी।
इसे भी पढ़ें:कुर्ती को अलग-अलग तरीकों से स्टाइल करना सीखें
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।