BRA Types: पीरियड्स के दौरान ब्रेस्ट हो जाते हैं भारी तो पहने ये वाली BRA

महीने के वो 4 दिन हम महिलाओं के लिए बहुत कठिन होते हैं। इस दौरान हमारे शरीर में भी काफी बदलाव आता है और कभी यह पेनफुल होता है तो कभी आप इसमें असहज महसूस करती हैं।
पीरियड्स के दौरान ब्रेस्ट में स्वेलिंग आना या फिर उसका आकार बढ़ना भी बदलाव का ही एक हिस्सा है। ब्रेस्ट के साइज में फर्क आने से यह तो तय है कि आपके लुक्स में भी बदलाव आता है और कपड़े की फिटिंग भी खास नहीं लगती है।
ऐसे में आपको इन दिनों में ब्रेस्ट को आराम पहुंचाने वाली ऐसी ब्रा का चुनाव करना चाहिए, जो आपके ब्रेस्ट को सपोर्ट भी करें और आपकी ड्रेस की फिटिंग न बिगड़े।
अगर आप भी इस तरह की पेरशानी का सामना करती हैं, तो आज हम आपको बताएंगे कि आखिर आप पीरियड्स के दौरान कैसी ब्रा का चुनाव कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Breast Shape: शेप में नजर आएंगे ढीले ब्रेस्ट, अपनाएं ये Style Tips

पैडेड ब्रा
आप पैडेड ब्रा पहन सकती हैं। यह आपके ब्रेस्ट को अच्छा सपोर्ट भी देगी और ड्रेस की फिटिंग भी अच्छी आएगी। मगर इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप हैवी या डबल पैडेड ब्रा न पहनें। ऐसा करने से आप असहज तो महसूस करेंगी ही साथ ही आपको बहुत ब्रेस्ट में पेन भी महसूस हो सकता है।
स्पोर्ट ब्रा
आप स्पोर्ट ब्रा भी कैरी कर सकती हैं। इसके लिए आपको ऐसी ब्रा का चुनाव करना चाहिए, जो पैडेड हो और जिसका फैब्रिक सॉफ्ट हो। आपको अगर पैडेड ब्रा की जरूरत नहीं है तो आप सिंपल प्लेन स्पोर्ट ब्रा भी कैरी कर सती हैं। हालांकि, जिनके ब्रेस्ट हैवी हो जाते हैं उन्हें पैडेड स्पोर्ट ब्रा ही कैरी करनी चाहिए।
इसे जरूर पढ़ें- क्या आपको पता है ब्रा कप साइज A,B,C,D का मतलब?

अनवायर्ड ब्रा
आपको बाजार में एक से बढ़कर एक अनवायार्ड ब्रा मिल जाएंगी। पीरियड्स के दौरान जब ब्रेस्ट में स्वेलिंग आती हैं तो फुली वायर्ड ब्रा और हाफ वायर्ड ब्रा दोनों ही आप कैरी कर सकती हैं। इस तरह की ब्रा में आपके आउटफिट भी अच्छी आती है और यह बेहद आरामदायक भी होती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।