Tue Sep 22, 2026 | Updated 07:44 PM IST

Suit Designs : पार्टी या ऑफिस में चाहती हैं न्यू लुक, तो वियर करें ये लेटेस्ट डिजाइंस वाले व्हाइट सूट

सूट में जहां आप खूबसूरत नजर आती हैं तो वहीं आप कंफर्टेबल भी रहती है। वहीं अगर आप पार्टीया ऑफिस में न्यू लुक चाहती हैं तो आप इस तरह के व्हाइट सूट इस खास मौके पर स्टाइल कर सकती हैं।
Updated:- 2025-03-14, 13:00 IST
image

सलवार-सूट कई सारे खास मौकों पर पहनने के लिए बेस्ट ऑप्शन है और इसमें आप बेहद ही खूबसूरत साथ ही, कंफर्टेबल भी रहती हैं।  सूट आपको कई तरह के डिजाइंस और पैटर्न वर्क में मिल जाएंगे और इन्हें आप ओकेजन के हिसाब से स्टाइल कर सकती हैं। लेकिन, अगर आप पार्टी या ऑफिस में न्यू लुक चाहती हैं तो आप व्हाइट कलर के सूट स्टाइल कर सकती हैं।  तो आइए इस आर्टिकल में आपको दिखाते हैं कुछ व्हाइट सूट और इन्हें स्टाइल करने की टिप्स जो न्यू लुक पाने के लिए बेस्ट हैं।  

योक डिजाइन सूट

white suit

योक डिजाइन में व्हाइट सूट देखने में काफी सुंदर लगते हैं और इस सूट में आपक लुक भी खूबसूरत नजर आता है। इस तरह के सलवार-सूट आपको बेहतरीन डिजाइंस के साथ कई सारे ऑप्शन के साथ मिल जाएंगे जिन्हें आप न्यू लुक पाने के लिए स्टाइल कर सकती हैं। इसी के साथ इस सूट के साथ पिंक या डार्क कलर का दुप्पटा भी स्टाइल कर सकती हैं।  

इस सूट में अपने लुक को लुक को कम्पलीट करने के लिए आप झुमके वियर कर सकती हैं साथ ही, फुटवियर में आप फ्लैट्स पहन सकती हैं।  

इसे भी पढ़ें: Fashion Face Off: करीना कपूर और भूमि पेडनेकर एक ही तरह के सलवार-सूट पहनें आई नजर, किसने किया रॉक और कौन हो गया फ्लॉप?

एम्ब्रॉयडरी वर्क सूट

white suit (2)

एम्ब्रॉयडरी वर्क सूट आपको कई सारे डिजाइन में मिल जाएंगे। लेकिन, अगर आप व्हाइट कलर के सूट में कुछ न्यू डिजाइन चाहती हैं तो आप इस तरह के फ्लोरल एम्ब्रॉयडरी वर्क वाले सूट का चुनाव कर सकती हैं। इस तरह के सूट में आपका लुक रॉयल नजर आएगा साथ ही आप सुंदर भी लगेंगी।  इस सूट को आप बाजार से ले सकती हैं साथ ही, ऑनलाइन भी आपको ये सूट 1,500 रुपये की कीमत में मिल सकता है।  

इस सूट के साथ आप गोल्डन झुमकी साथ ही बालों को चोटी या खुला करके स्टाइल कर सकती हैं।  

white suit (3)

एम्ब्रॉयडरी में आप इस तरह के सूट का भी चुनाव कर सकती हैं और इस सूट में आपका लुक बेहद ही अलग और स्टाइलिश नजर आएगा।  

जरी वर्क सूट

white suit (4)

जरी वर्क सूट न्यू और रॉयल लुक पाने के लिए बेस्ट है और इसमें आपको कई सारी वैरायटी देखने को मिल जाएंगी।  जरी वर्क में आप इस तरह का सूट पार्टी या ऑफिस में स्टाइल कर सकती हैं और इस सूट के साथ लाइट कलर या कंट्रास्ट दुप्पटा स्टाइल कर सकती हैं।  
 
इस सूट के साथ आप आर्टिफिशियल झुमके साथ ही फुटवियर में आप हील्स पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Dupatta With Plain Suit: प्लेन सलवार-सूट के साथ बेस्ट दिखेंगे गोटा-पट्टी वाले ये दुपट्टे, देखें डिजाइंस

अगर आपको सलवार-सूट की ये खूबसूरत डिजाइंस पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit:myntra

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।