herzindagi
red colour gherdar salwar suit

Fashion Face Off: करीना कपूर और भूमि पेडनेकर एक ही तरह के सलवार-सूट पहनें आईं नजर, किसने किया रॉक और कौन हो गया फ्लॉप?

लुक में जान डालने के लिए आपको स्टाइलिंग पर खासतौर से चीजों को चुनना चाहिए। इसके लिए आप सेलिब्रिटीज के नए-नए लुक्स को री-क्रिएट कर सकती हैं।
Editorial
Updated:- 2024-09-16, 20:08 IST

फैशन के बदलते दौर में आए दिन नई से नई चीजें देखने को मिल जाती हैं। ऐसे में हम अपने लुक में जान डालने के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेसेस के पहनें स्टाइलिश लुक्स को हम री-क्रिएट भी करते हैं। वहीं कई बार इन एक्ट्रेसेस के लुक्स भी आपस में काफी मिलते-जुलते हो जाते हैं। 

इसी तरह अंबानी गणपति उत्सव के दौरान एक्ट्रेस करीना कपूर और भूमि पेडनेकर एक ही तरह के दिखने वाले बेहद खूबसूरत घेरदार सलवार-सूट लुक में दिखाई दिए। तो चलिए जानते हैं किसके लुक को फैंस ने पसंद किया है और किस लुक को फैंस ने बताया है बिल्कुल फ्लॉप- 

करीना कपूर सलवार-सूट लुक 

kareena kapoor in red suit ()

एक्ट्रेस अपने आइकोनिक और स्टेटमेंट लुक्स के कारण फैंस की फेवरेट हैं। वहीं गणपति उत्सव के दौरान एक्ट्रेस ने अपने आइकोनिक स्टाइल को बरकरार रखते हुए घेरदार फ्लोर लेंथ सूट को पहना है। इसके प्लेन सूट के साथ में एक्ट्रेस ने बेहद खूबसूरत गोटा-पट्टी डिजाइन के बांधनी दुपट्टे को कैरी किया है। एक्ट्रेस के इस लुक को डिजाइनर सब्यासाची ने तैयार किया है।

kareena kapoor khan in red suit

लुक में जान डालने के लिए एक्ट्रेस ने गोल्डन कलर के हैवी झुमकी को स्टाइल किया है। हेयर स्टाइल में बेबो ने सिंपल पुल बैक बन लुक को चुना है। बात मेकअप की करें तो एक्ट्रेस ने अपने स्टेटमेंट कोहल आई मेकअप और न्यूड लिप्स से लुक को पूरा किया है।

इसे भी पढ़ें: Fashion Face off: दीपिका पादुकोण और नीता अंबानी आईं मिलती-जुलती साड़ी में नजर, किसने किया रॉक और कौन हो गया फ्लॉप?

भूमि पेडनेकर सलवार-सूट लुक 

bhumi pednekar in red suit

भूमि अपने बोल्ड लुक्स के कारण चर्चा में आए दिन रहती हैं। इस लुक की बात करें तो एक्ट्रेस ने भूमि ने बेहद खूबसूरत चूड़ीदार पाजामी के साथ लॉन्ग घेरदार सूट को पहना है। लुक में जान डालने के लिए एक्ट्रेस ने बनारसी सिल्क दुपट्टे को स्टाइल किया है। देखने में यह लुक काफी शानदार नजर आ रहा है। एक्ट्रेस ने मेकअप के लिए सटल कलर कॉम्बिनेशन को चुना है।

यह विडियो भी देखें

bhumi pednekar in red color suit

वहीं बालों के लिए सिंपल बन और बात ज्वेलरी की करें तो काफी खूबसूरत झुमको को कानों में पहना हुआ है।

 

दोनों एक्ट्रेसेस का लुक भले ही काफी मिलता-जुलता है, लेकिन इनकी स्टाइलिंग बॉडी टाइप को स्टाइल स्टेटमेंट को ध्यान में रखकर ही की गई है। जहां करीना ने फ्रंट ओपन वी-नेक शेप में दुपट्टे को स्टाइल किया है, तो वहीं भूमि ने बैक से इस खूबसूरत दुपट्टे को पहना हुआ है।

इसे भी पढ़ें:  Fashion Face Off: मां नीता अंबानी की तरह बेटी ईशा अंबानी ने भी पहनीं बांधनी साड़ी, किसका लुक आया फैंस को पसंद

वहीं सूट के घेर पर बने डिजाइन भी थोड़े अलग हैं, जिसमें भूमि के सूट का घेरा ज्यादा चौड़ा है और करीना के सूट का घेर थोड़ा कम चौड़ा है। एक्ट्रेसेस ने फुटवियर भी एक दूसरे से बिल्कुल अलग स्टाइल किए हैं। भूमि ने रेड हील्स के साथ लुक को कम्प्लीट किया है, तो वही बेबो ने गोल्डन मैटेलिक हील्स को कैरी किया है।

 

अगर आपको करीना कपूर और भूमि पेडनेकर का यह लुक पसंद आया हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।