व्हाइट कलर को करना चाहती हैं अपने वॉरड्रोब में शामिल, तो रशमी देसाई से लें आइडिया

टीवी एक्ट्रेस रशमी देसाई अपने फैशन, ब्यूटी और ड्रेसिंग स्टाइल से सभी का दिल जीत लेती हैं। रशमी देसाई कई महिलाओं को ड्रेस के लिए इंस्पायर करती हैं और यही कारण है कि इनकी सोशल मीडिया पर काफी फैन-फॉलोविंग है। अगर आप भी व्हाइट कलर पहनना बेहद पसंद करती हैं या व्हाइट कलर को अपने वॉरड्रोब का हिस्सा बनाना चाहती हैं, तो रशमी से आइडिया ले सकती हैं। रशमी देसाई व्हाइट कलर की शॉर्ट ड्रेस से लेकर ट्रेडिशनल ड्रेस तक सभी को डिफ्रेंट तरीके से कैरी करती हैं।
व्हाइट श्रग करें शामिल

रशमी ने व्हाइट कलर के धोती-कुर्ती के साथ मैचिंग श्रग कैरी किया है। अगर आप ट्रेडिशनल लुक में व्हाइट कलर शामिल करना चाहती हैं, तो व्हाइट श्रग को अपने वॉरड्रोब का हिस्सा बना सकती हैं। इतना ही नहीं अगर आपको व्हाइट कुर्ती को एक डिफ्रेंट तरीके से स्टाइल करना है, तो आप उसमें सिल्वर कलर की एंब्रॉयडरी भी चुन सकती हैं। गॉर्जियस दिखने के लिए आप व्हाइट सूट के साथ मल्टी कलर के इयरिंग या बैंगल्स में से किसी भी एक को कैरी कर सकती हैं।
व्हाइट मिडी ड्रेस

शर्ट लुक ड्रेस साल 2020 में काफी ट्रेंडिंग रही थी और अधिकतर महिलाएं इसे इस साल भी पसंद कर रही हैं। रशमी देसाई की व्हाइट मिडी लुक से आप भी इंस्पिरेशन ले सकती हैं, क्योंकि कॉटन होने के कारण यह पहनने में काफी कमफर्टेबल होती है। अगर आप व्हाइट मिडी खरीदने के बारे में सोच रही हैं, तो शियर स्लीव्स का चुनाव भी कर सकती हैं। इसके अलावा आप गोल्डन इयरिंग व नेकपीस के साथ अपनी व्हाइट मिडी को स्टाइल कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: सर्दियों में स्टाइलिश दिखने के लिए आलिया भट्ट के इन आउटफिट्स से आप भी ले सकती हैं इंस्पिरेशन
चिकनकारी कुर्ती

चिकनकारी कुर्ती आखिर किसे पसंद नहीं आती है? इसी एंब्रॉयडरी तो अच्छी होती है, बल्कि यह पहनने में भी आरामदायक होती हैं। रशमी देसाई ने अपनी कुर्ती में एक डिफ्रेंट डिजाइन चुना है, जिसकी स्लीव्स और नीचे की ओर मल्टी कलर का प्रिंट दिया गया है। अगर आप व्हाइट चिकनकारी अनारकली कुर्ती खरीदना चाहती हैं, तो उसके साथ मल्टी कलर के प्रिंट के बारे में जरूर सोचें। इसके अलावा आप शैल डिजाइन वाले लॉन्ग इयरिंग भी कैरी कर सकती हैं।
व्हाइट शॉर्ट ड्रेस

कॉकटेल पार्टी में हर लड़की एक डिफ्रेंट ड्रेस पहना पसंद करती है और रशमी की यह ड्रेस उसके लिए परफेक्ट दिख रही है। अगर आप कॉकटेल पार्टी में व्हाइट कलर ट्राई करना चाहती हैं, तो सिल्वर एंब्रॉयडरी वाली शॉर्ट ड्रेस ट्राई कर सकती हैं। अगर आप व्हाइट ड्रेस खरीदने के बारे में सोच रही हैं, तो नेट की ड्रेस पर भी फोकस कर सकती हैं। व्हाइट ड्रेस को डिफ्रेंट दिखाने के लिए आफ पिंक कलर की लिपस्टिक और सिल्वर इयरिंग कैरी कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: विंटर में खुद को स्टाइल करने के लिए सारा अली खान के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन
व्हाइट स्कर्ट

जब भी आप व्हाइट कलर का टॉप या स्कर्ट खरीदती हैं, तो आपके पास उसे किसी भी डार्क कलर के साथ पेयर करने का ऑप्शन होता है। रशमी ने अपनी व्हाइट स्कर्ट को डार्क पिंक टॉप के साथ पेयर किया है, जिससे आप इंस्पिरेशन ले सकती हैं। न सिर्फ पिंक बल्कि येलो, ऑरेंज और रेड कलर के साथ भी आप अपनी व्हाइट स्कर्ट को स्टाइल कर सकती हैं। अगर आप व्हाइट स्कर्ट को स्टाइल कर रही हैं, तो गोल्डन हूप स्टाइल इयरिंग कैरी कर सकती हैं।
आप अपने व्हाइट कलर को अलग-अलग रंगों के साथ भी पेयर कर सकती हैं। यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और साथ ही इसी तरह के आसान और रोचक लाइफ हैक्स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
Image Credit: instagram
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।