व्हाइट कलर के ये ब्राइडल लहंगा डिजाइंस आपके लुक को बनाएंगे खास, देखें डिजाइंस और करें स्टाइल

लहंगे को स्टाइल करने के लिए आपको सबसे पहले अपनी बॉडी शेप को समझना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप लेटेस्ट कलेक्शन के डिजाइंस को ही चुनें।

 
latest white colour lehenga designs for bridal look hindi

व्हाइट कलर वैसे तो एवरग्रीन फैशन में रहता है और इसे हर फंक्शन व त्योहार के लिए पसंद किया जाता है, लेकिन अब यह कलर होने वाली दुल्हनें भी अपने ब्राइडल लुक के लिए काफी पसंद कर रही हैं। हालंकि रेड कलर और भी कई सटल कलर्स को भी ब्राइडल वियर के लिए आजकल पसंद किया जा रहा है, लेकिन व्हाइट कलर की ग्रेस काफी खिलकर प्यूरिटी को डिफाइन करती है।

अपनी शादी का दिन हम सभी के लिए बेहद खास होता है। तो चलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं व्हाइट कलर के ब्राइडल लहंगे के कुछ खास डिजाइंस और बताएंगे इन्हें स्टाइल करने के आसान टिप्स ताकि अपनी शादी के दिन आपका लुक नजर आए सबसे खूबसूरत।

मिरर वर्क व्हाइट ब्राइडल लहंगा

मिरर वर्क पैटर्न को आजकल काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं देखने में यह काफी हैवी लुक देने में भी सहायता करता है। इस खूबसूरत ब्राइडल लहंगे को डिजाइनर अभिनव मिश्रा द्वारा डिजाइन किया गया है। इस तरीके का मिलता-जुलता लहंगा आपको मार्केट में लगभग 5,000 रुपये से लेकर 15,000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा।

HZ Tip: इस तरीके के लुक को खास बनाने के लिए आप मिरर वर्क और चांदबाली स्टाइल की ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:ब्राइडल लहंगे के ये डिजाइंस इस वेडिंग सीजन आपको देंगे खास लुक, देखें तस्वीरें और करें स्टाइल

सिल्वर वर्क व्हाइट ब्राइडल लहंगा

View this post on Instagram

A post shared by AARI (@aariindia)

एलिगेंट और मिनिमल ब्राइडल लुक को कैरी करना चाहती हैं तो इस तरीके का सिल्वर वर्क वाला ब्राइडल लहंगा आप चुन सकती हैं। इस तरीके का मिलता-जुलता ब्राइडल वियर आपको लगभग 4,000 रुपये से लेकर 9,000 रुपये में आसानी से मिल जाएगा। सिल्वर कढ़ाई वाले इस खूबसूरत लहंगे को डिजाइनर ब्रांड AARI India द्वारा डिजाइन किया गया है।

HZ Tip: इस तरीके के ब्राइडल लुक के साथ आप ग्रीन एमरल्ड डायमंड स्टोन वाली ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:Bridal Wear : शादी के हर फंक्शन के लिए परफेक्ट हैं ये लहंगे, दिखेंगी अप्सरा

पेस्टल वर्क व्हाइट ब्राइडल लहंगा

पेस्टल वर्क खासकर दिन की शादी के लिए पसंद किया जाता है। यह फ्लोरल वर्क ब्राइडल लहंगा डिजाइनर Yaksi Deepthi Reddy द्वारा डिजाइन किया गया है। इस तरीके का ब्राइडल लहंगा आपको लगभग 4000 रुपये से लेकर 8000 रुपये तक में आसानी से मिल जाएगा।

HZ Tip: इस तरह के लुक के साथ आप पेस्टल कलर के अनकट डायमंड ज्वेलरी को स्टाइल कर सकती हैं।

अगर आपको व्हाइट कलर के ये ब्राइडल लहंगे के नए डिजाइंस और इन्हें रीक्रिएट करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP