Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:53 AM IST

ऑफिस लुक में किस तरह की ज्वेलरी देती है प्रोफेशनल लुक? जानें

चाहे आप शर्ट और ट्राउजर पहन रही हों या, कुर्ती के साथ स्ट्रेट पैंट पहन रही हों, ये ज्वेलरी स्टाइल हर तरह के लुक के साथ मैच हो जाएंगी। ऐसा इसलिए, क्योंकि प्रोफेशनल लुक के लिए सिपंल ज्वलरी स्टाइल ही अच्छे होते हैं।
Updated:- 2026-07-31, 20:53 IST
which jewelry should you wear with formal outfit style guide

ऑफिस लुक को क्लासी और प्रोफेशनल बनाना है, तो आपको मिनिमल ज्वेलरी के साथ एलिगेंट और स्टाइलिश लुक तैयार करना चाहिए। आजकल कॉर्पोरेट फैशन का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। इसमें जितनी सिंपल आपकी स्टाइलिंग होगी, उतना ही आपका लुक प्रोफेशनल लगेगा। यहां बहुत भारी नेकलेस, बड़े झुमके या जरूरत से ज्यादा चमकदार ज्वेलरी पहनने की बजाय सिंपल और छोटे ज्वेलरी ऑप्शन चुनने चाहिए। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऑफिस लुक क्लासी बनाने के लिए 3 जरूरी ज्वेलरी स्टाइल बताएंगे। यह ज्वेलरी आपके लगभग हर प्रोफेशनल लुक के साथ मैच हो जाएगी।

शर्ट और ट्राउजर के साथ किस तरह के ईयररिंग्स पहनें?

किसी भी रंग के शर्ट और ट्राउजर के साथ स्टड ईयररिंग्स बेस्ट होते हैं। इसे क्लासिक ऑफिस कॉम्बिनेशन में से एक माना जाता है। आप चाहें, तो इस तरह के कपड़ों के स्टाइल के साथ छोटे डायमंड, पर्ल या मेटल स्टड ईयररिंग्स भी पहन सकती हैं।

किन बातों का ध्यान रखें?

  • इस तरह के ईयररिंग्स छोटे होते हैं, इसलिए बन या पोनी टेल हेयरस्टाइल के साथ ही ज्यादा अच्छे लगते हैं, क्योंकि इससे ईयररिंग्स पर साफ फोकस हो पाता है।
  • आप शर्ट और ट्राउजर के साथ बड़े हूप्स या लंबे झुमकों वाले ईयररिंग्स पहनने से बचें।
  • कुर्ती और स्ट्रेट पैंट के साथ छोटी हूप्स या पर्ल ईयररिंग्स पहने जा सकते हैं।

minimalist office jewelry

ब्लेजर और कुर्ती के साथ गले में क्या पहनें?

ब्लेजर या फॉर्मल कोट के साथ आप छोटी नग वाली सिल्वर चेन पहन सकती हैं। इस तरह की चेन कुर्ती स्टाइल के साथ भी अच्छी लगती है। कुर्ती और पैंट के साथ आप ऑफिस में गोल्ड या सिल्वर प्लेटेड चेन या पर्ल स्टाइल पेंडेंट भी पहन सकती हैं।

इसे भी पढ़ें- पुरानी सिल्क साड़ी से बनाएं ये 3 ट्रेंडी आउटफिट्स, बजट में मिलेगा डिजाइनर लुक

किन बातों का ध्यान रखें?

  • चेन पतली होती है, इसलिए शर्ट का पहला बटन खुला रखें, जिससे डिजाइन समझ आ सके।
  • गले में बहुत बड़े या मल्टी-लेयर नेकलेस न पहनें। कई महिलाएं पतली चेन वाली मल्टी-लेयर नेकलेस पहनती हैं, जो ऑफिस लुक के लिए बेस्ट नहीं माना जाता।

professional look jewelry

फॉर्मल साड़ी के साथ कैसी ज्वेलरी पहनें?

ऑफिस में साड़ी पहन रही हैं, तो पर्ल स्टड और पतली पर्ल चेन पहन सकती हैं। इसके अलावा इसके अलावा छोटे डायमंड या पतली गोल्ड चेन और हाथों में घड़ी पहनने से लुक और भी प्रोफेशनल बन जाता है।

इसे भी पढ़ें- Sawan 2026 में अपने ग्रीन कुर्ते के साथ ट्राई करें ये 5 शेड्स, द‍िखेंगी स्‍टाइल‍िश

किन बातों का ध्यान रखें?

  • ऐसी साड़ी का चुनाव करें, जिसमें ज्यादा वर्क न हो। कॉटन, सिल्क या लिनेन साड़ी के साथ मिनिमल पर्ल ज्वेलरी पहनना फॉर्मल लुक देता है।
  • इसके साथ ऑफिस में हैवी चोकर या बड़े झुमके पहनने बचें।
  • भारी चूड़ियों की जगह केवल एक पतली सी कंगन या घड़ी पहनें।

elegant office accessories

इसके अलावा उंगलियों में आप एक या दो मिनिमल रिंग्स पहन सकती हैं। प्लेन मेटल बैंड, वी-शेप रिंग या सिंगल नग वाली रिंग पहन सकती हैं। यह सभी ज्वेलरी डिजाइंस आपके हर दिन के फॉर्मल लुक के साथ मैच हो जाएंगे। इसलिए हर दिन आपको ज्वेलरी पहनने के लिए ज्यादा सोचनी नहीं पड़ेगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit: Magnific, Reeta Jewels/Flipkart

FAQ
व्हाइट फॉर्मल शर्ट के साथ कौन-सी ज्वेलरी सबसे अच्छी लगती है?
व्हाइटफॉर्मल शर्ट के साथ पर्ल या डायमंड स्टड ईयरिंग और चेन पहन सकती हैं।
क्या फॉर्मल आउटफिट के लिए ज्वेलरी का कलर मैच करना जरूरी है?
नहीं, कुछ ज्वेलरी ऐसी होती हैं, जो हर फॉर्मुल लुक के साथ मैच हो जाती है, क्योंकि यह बहुत मिनिमल डिजाइन की होती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।