मुझे न शादी करने का शौक बचपन से ही था बायगॉड! करीना कपूर का यह फिल्मी डायलॉग कई लड़कियों का असल सपना रहता है। इसलिए कहा जाता है कि एक लड़की पहले ही सब कुछ सोचकर रखती है। अपनी शादी के लिए हर लड़की के कुछ सपने होते हैं।
वह कैसे तैयार होगी, किस तरह की ज्वेलरी पहनेगी और कैसा लहंगा और एंट्री होगी सब दिमाग में चलता रहता है। मगर मान लीजिए जिस दिन आपको सबसे अच्छा दिखना अगर उस दिन कुछ गड़बड़ हो जाए तो यह निराशा जीवनभर आपको कचोटती रहती है।
अपनी शादी के लिए जो तैयारियां आपने की है, उसे बड़ी सोच-समझकर करना चाहिए। आपकी एक गलती आपके इस खास दिन को खराब कर सकती है। एक दुल्हन के लिए सबसे जरूरी है कि वह अपनी शादी में अपने कपड़ों, अपने मेकअप, हेयरस्टाइल और ओवरऑल लुक पर खास ध्यान दे। हालांकि कई बार बहुत तैयारी के बाद भी कुछ छूट जाता है।
आपको अपनी शादी में किस तरह के कपड़े, रंग, ज्वेलरी और मेकअप से बचना चाहिए, वो हम आपको यहां बताने वाले हैं। चलिए फिर इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें और जानें उन चीजों के बारे में।
ऐसा नहीं है कि अब समाज में बदलाव नहीं हो रहा है। कई चीजों और रीति रिवाजों को लेकर समाज में कई हद तक बदलाव हुए हैं। एक समय पर जिन रंगों से बचा जाता था, वो आज पहने जाने लगे हैं। कई सेलिब्रिटीज, इंफ्लूएंसर और ब्राइड्स ने अपने शादी के फंक्शन में व्हाइट रंग को तवज्जो दी है। अप्रैल में हुई आलिया भट्टकी शादी में व्हाइट थीम थी। लेकिन प्योर व्हाइट आज भी सही नहीं माना जाता। अगर आप व्हाइट रंग की ड्रेस या ब्राइडल लहंगा ले रही हैं तो उसे व्हाइट नहीं बल्कि ऑफ व्हाइट रंग में लें। साथ ही व्हाइट के साथ गोल्डन रंग को मैच करके पहनें।
यह विडियो भी देखें
इसे भी पढ़ें : किसी शादी में जा रही हैं, तो भूलकर भी न पहनें इस तरह के कपड़े
सोचिए अगर आपकी शादी में आप ही ठीक न दिखें तो कैसा लगेगा? अपने मेकअप के लिए कई दुल्हनें एक्साइटेड रहती हैं। कोशिश करें कि आपका मेकअप बहुत ज्यादा लाउड या अतरंगी न हो। अपनी मेकअप आर्टिस्ट को पहले ही अपनी पसंद और मेकअप के बारे में बताएं। बहुत ज्यादा लाउड मेकअप आपको अपनी शादी में कार्टून दिखा सकता है। आपका मेकअप सटल और खूबसूरत होना चाहिए।
शादी का मतलब है तड़क-भड़क, वाइब्रेंट कलर्स और खुशहाली...तो इसी तरह के आपके आउटफिट्स भी होने चाहिए। एक दुल्हन को अपनी शादी में बिल्कुल भी डल कलर्स नहीं पहनने चाहिए। अगर आप सटल रंग पहनना पसंद करती हैं, तो उनके साथ एक्सपेरिमेंट करें। पीच, बेज, गोल्डन, मॉव जैसे रंगों को ट्राई किया जा सकता है। अगर आप चटख रंग पसंद करती हैं, तो आपके पास ब्राइट कलर्स की कोई कमी नहीं है। अपने कपड़ों में थोड़ा सा ग्लिटर और शिमर एड करने में भी आपको गुरेज नहीं होना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : शादी में जा रहे हैं तो बिल्कुल भी न करें ये गलतियां
एक बात जान लें कि हर दुल्हन के ऊपर जूड़ा अच्छा नहीं लगता है। आपकी हेयर स्टाइल आपके अटायर और फेस की शेप पर ही बननी चाहिए। अपनी हेयर स्टाइलिस्ट के साथ मिलकर नई-नई हेयर स्टाइल ट्राई करें। अपने हर फंक्शन में एक नया हेयर स्टाइल आपके लुक को अलग से एन्हांस करता है। साथ ही वेडिंग वाले दिन जूड़े के अलावा भी आप कुछ नए हेयर स्टाइल (5 मिनट हेयर स्टाइल) ट्राई कर सकती हैं।
एक दुल्हन को अपने डी-डे पर सबसे सुंदर लगना अनिवार्य है! इस बात को गांठ मारकर शादी की तैयारियों में लग जाइए। हमें उम्मीद है अपनी शादी में आप भी सबसे सुंदर दिखेंगी।
हमें उम्मीद है कि आपको हमारी बताई गई यह जानकारी पसंद आएगी। इस लेख को लाइक और शेयर करना न भूलें। साथ ही फैशन से जुड़े ऐसे रोचक आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।