ठंड का मौसम शुरू हो चुका है। वूलन वाले कपड़ों से लेकर मोजे तक अलमारी से निकल गए हैं। ठंड ज्यादा होने की वजह से लोगों ने घर में भी सॉक्स पहनना शुरू कर दिया है। लेकिन वूलन वाले कपड़ों की समस्या यह होती है कि अगर आप इन्हें पहनकर सो जाएंगे, तो इनपर ढेर सारे रोएं निकल जाएंगे।
कई लोग इस वजह से रात में स्वेटर पहनकर नहीं सोते। लेकिन मोजे हर कोई पहनता है। अगर आप इन वूलन सॉक्स को कई सालों से प्रयोग कर रहे हैं, फिर तो इनमें रोएं निकलना आम बात है। लेकिन अगर आपने इसे एक हफ्ते पहने ही खरीदा है। इसके बाद भी इसमें रोएं निकल आएं है, फिर तो आप भी परेशान होएंगे ही।
अक्सर लोगों को यह कहते हुए सुना जाता है कि उन्होंने यह सॉक्स कुछ दिनों पहले ही खरीदे थे। फिर भी इनमें रोएं निकल आए हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए हम आपके लिए कुछ आसान उपाय लाए हैं।
सिरके वाले पानी का उपयोग करें- वूलन सॉक्स को कभी भी सामान्य कपड़ों के साथ मशीन में न धोएं। सॉक्स को हाथों से ही धोना सही होता है।
लेकिन इसके बाद भी सॉक्स पर रोएं निकल आए हैं, तो आप आधी बाल्टी पानी में एक कप सिरका मिलाएं और सॉक्स को उसमें डुबो दें। फिर हाथों से रगड़ें और सूखने के लिए छोड़ दें। ऐसा करने से सारे रोएं हट जाएंगे।
ऊनी कपड़ों पर रोएं निकलना आम बात है। साथ ही, अगर आप इसे पहनकर सो रहे हैं, फिर तो इसमें रोएं आएंगे ही। लेकिन आप अगर आप ऊनी मोजे पहनकर सोना चाहते हैं, तो आप इसके ऊपर नॉर्मल सॉक्स पहन सकते हैं। ऐसा करने से आपके सॉक्स पर रोएं नहीं निकलेंगे। ठंड का मौसम है, तो इसे करने में आपको परेशानी भी नहीं होगी।
इसे भी पढ़ें- Lint Remove: पसंदीदा स्वेटर से रोएं हटाने के लिए इन आसान टिप्स एंड ट्रिक्स को करें फॉलो
यह विडियो भी देखें
आपके घर में भी झांवे का पत्थर अवश्य होगा। यह थोड़ा खुरदरा होता है। इसकी मदद से आप वूलन सॉक्स पर लगे रोएं को हटाने की कोशिश कर सकते हैं। इस पत्थर को सॉक्स के ऊपर धीरे-धीरे रगड़ें, इससे रोआं आसानी से निकल जाएगा और आपका सॉक्स नया जैसा दिखेगा। (वुलेन कोट को साफ करने के टिप्स)
अगर आप इसका प्रयोग करने जा रहे हैं, तो इसे आपको काफी ध्यान से करना चाहिए। क्योंकि अगर आपने ध्यान नहीं दिया, तो सॉक्स फट सकता है। आप बड़े ध्यान से इसका प्रयोग करे। इसकी मदद से आप आसानी से सॉक्स पर लगे रोएं हटा सकती हैं। इससे आपका सॉक्स फिर से नए जैसा दिखने लगेगा।
इसे भी पढ़ें: ऊनी शॉल को रखना चाहती हैं साफ तो इन बातों का रखें खास ख्याल
यह तरीका सबसे आसान है। छोटी कंघी आपका काम आसान कर देगी। इसे आप धीरे-धीरे सॉक्स पर ऊपर से नीचे तक चलाएं। आप देखेंगे कि रोएं कंघी में फंस जाएंगे। ऐसा दो-तीन बार करें, आपका सॉक्स पहले की तरह लिंट फ्री हो जाएगा।
अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के ऊपर दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।
साथ ही आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।