Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:51 AM IST

ग्रीन कलर में दिखना है ब्यूटीफुल, बॉलीवुड दीवाज़ के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन

अगर आप ग्रीन कलर में ब्यूटीफुल दिखना चाहती हैं तो बॉलीवुड दीवाज़ के इन लुक्स से इंस्पिरेशन लें।
Updated:- 2019-12-20, 15:32 IST
celebrities in green party ideas m

जब भी वेडिंग सीजन की बात होती है तो सबसे पहले यही ख्याल आता है कि शादी में क्या पहना जाए। अक्सर हम सभी शादी में बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह सजना-संवरना चाहती हैं, लेकिन खुद को किस तरह स्टाइल किया जाए, यह समझ ही नहीं आता। आउटफिट को तैयार करते समय सिर्फ उसके पैटर्न, स्टाइल या एंब्रायडरी पर ही ध्यान देना जरूरी नहीं होता, बल्कि आउटफिट का कलर भी काफी important होता है। वैसे तो पार्टी का नाम आते ही रेड, ब्लू, पिंक, येलो या ब्लैक कलर का ख्याल ही मन में आता है। लेकिन अगर आप चाहें तो ग्रीन कलर को भी अपने वेडिंग वार्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- इन बॉलीवुड एक्ट्रेस के लुक्स से लें इंस्पिरेशन और अपने ब्राइडल वार्डरोब में एड करें पिंक कलर

वैसे ग्रीन कलर आंखों को काफी रिलैक्स देता है। इतना ही नहीं, बॉलीवुड एक्ट्रेस भी अक्सर ग्रीन कलर को पहने हुए नजर आती हैं। अगर आपको समझ नहीं आ रहा है कि आप वेडिंग फंक्शन में ग्रीन कलर किस तरह कैरी करें। तो बॉलीवुड एक्ट्रेस के इन लुक्स से इंस्पिरेशन लें। कई बॉलीवुड एक्ट्रेस अक्सर ग्रीन के डिफरेंट शेड्स कैरी किए हुए नजर आती हैं। तो चलिए देखते हैं उनके कुछ बेहतरीन लुक्स-

सोनाक्षी सिन्हा

celebrities in green sonakshi

सोनाक्षी सिन्हा ने यह ग्रीन कलर लुक भले ही एक फिल्म के गाने के लिए अपनाया हो, लेकिन वेडिंग सीजन में सोनाक्षी के इस सिंपल लुक को अपने वार्डरोब का हिस्सा बना सकती है। अपने इस लुक में सोनाक्षी ने ग्रीन कलर की प्लेन साड़ी पहनी है। इसके साथ सोनाक्षी ने फुल स्लीव्स ब्लाउज कैरी किया है। वहीं एसेसरीज में लॉन्ग ईयररिंग पहनी है और हेयर्स को हल्का वेव्स लुक दिया है। आप भी मेहंदी की रस्म के लिए इस लुक को अपना सकती हैं।

अनन्या पांडे

celebrities in green ananya

अनन्या पांडे ने थोड़ा बोल्ड लुक अपनाया है। इस लुक में अनन्या ने निऑन ग्रीन कलर की शार्ट ड्रेस कैरी की है। इस कोल्ड शोल्डर फुल स्लीव्स आउटफिट में अनन्या का लुक यकीनन काफी बेहतरीन है। अपने इस लुक में अनन्या ने मेकअप को सिंपल ही रखा है। साथ ही हेयर्स को ओपन लुक दिया है।

 

अनन्या का यह लुक कॉकटेल पार्टी के लिए रखा जा सकता है। चूंकि ठंड का मौसम है, इसलिए आप अपने इस आउटफिट के साथ सीक्वेंस ब्लेजर या लॉन्ग कोट भी कैरी कर सकती हैं। 

आलिया भट्ट

celebrities in green alia

आलिया की यह ग्रीन कलर साड़ी भी रोके से लेकर वेडिंग तक आसानी से पहनी जा सकती है। अपने इस लुक में आलिया ने येलो व ग्रीन कलर की प्रिंटेड साड़ी पहनी। साड़ी का रफल लुक इसे और भी ज्यादा खास बना रहा था। आलिया ने अपने लुक को और भी ज्यादा स्टाइलिश बनाने के लिए वन शोल्डर बैकलेस ब्लाउज टीमअप किया।

 

अपने इस लुक में आलिया ने प्रिंटेड बेल्ट को भी कैरी किया। इसके साथ लॉन्ग ईयररिंग उनके लुक को बेहद गार्जियस बना रहे थे। आलिया ने अपने लुक को लाइट मेकअप विद पोनीटेल के साथ कंप्लीट किया।

दीया मिर्जा

celebrities in green dia mirza

अगर आप डेस्टिनेशन वेडिंग में जा रही हैं या फिर वेडिंग के अलग-अलग फंक्शन में अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट करना चाहती हैं तो दीया मिर्जा का यह लुक आपको जरूर पसंद आएगा। अपने इस लुक में दीया ने shantanu nikhil द्वारा डिजाइन किया गया ग्रीन कलर आउटफिट पहना है। इस वन पीस ड्रेस की नेकलाइन डीप है और स्लीव्स को भी लूज बनाया गया है।

इसे जरूर पढ़ें- शादी में सिर्फ कपड़ों पर ही नहीं ज्वैलरी पर भी दें ध्यान, बॉलीवुड दीवाज की इन ज्वैलरी से लें इंस्पिरेशन

अपने इस लुक के साथ दीया ने h.ajoomal द्वारा डिजाइन किए गए ईयररिंग्स पहने हैं। अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए दीया ने हील्स कैरी किए है। दीया मिर्जा का यह लुक दोपहर के समय किसी भी वेडिंग फंक्शन के लिए काफी अच्छा है।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।