Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:40 AM IST

ठंड से बचाने के साथ-साथ आपको स्टाइलिश दिखाती हैं पफर जैकेट, बस बॉलीवुड दीवाज़ की तरह करें कैरी

अगर आप पफर जैकेट पहनकर विंटर में खुद को स्टाइलिश दिखाना चाहती हैं तो ऐसे में आप बॉलीवुड एक्ट्रेस के इन लुक्स से इंस्पिरेशन ले सकती हैं।
Updated:- 2020-12-16, 13:03 IST
jacket  design

ठंड के मौसम में हम सभी को ऐसा लगता है कि हम खुद को स्टाइल नहीं कर सकतीं। अगर स्टाइलिश दिखना है तो ऐसे में उन्हें थोड़ा ठंड को बर्दाश्त करना होगा। हालांकि ऐसा नहीं है। अगर आप थोड़ा स्मार्टली खुद को स्टाइल करती हैं तो ऐसे में ठंड को मात देते हुए अपने लुक्स को गार्जियस बना सकती हैं।

ठंड के मौसम में स्टाइल और कंफर्ट का एक बेहतर ऑप्शन है पफर जैकेट। यह जैकेट जहां एक ओर आपको गर्मी देती है, वहीं दूसरी ओर यह आपको उतना ही स्टाइलिश दिखाती है। अगर आपको लगता है कि आप पफर जैकेट में स्टाइलिश नहीं लगेंगी तो ऐसे में आप बॉलीवुड एक्ट्रेस के विंटर लुक्स को चेक कर सकती हैं।

कई टॉप बॉलीवुड एक्ट्रेस पफर जैकेट में अपने स्टाइल को फ्लॉन्ट कर चुकी हैं। तो चलिए आज हम आपको बॉलीवुड एक्ट्रेस के पफर जैकेट लुक्स के बारे में बता रहे हैं, जिसे देखकर आप भी अपना विंटर वार्डरोब अपडेट कर सकती हैं-

इसे जरूर पढ़ें: डेनिम जैकेट को रखना है हमेशा नए जैसा तो अपनाएं यह तीन आसान टिप्स

jacket  style

आलिया भट्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट का यह पफर जैकेट लुक बेहद ही स्टाइलिश है। इस लुक में आलिया ने ब्लू कलर की पफर जैकेट पहनी है। जिसके साथ आलिया ने लाइट कलर की वार्म टी-शर्ट टीमअप की। वहीं अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए आलिया ने डेनिम जींस और रेड बूट्स को कैरी किया। इतना ही नहीं, आलिया ने ब्लू बिनी को भी अपने स्टाइल का हिस्सा बनाया।

jacket  fashion

सारा अली खान

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान ने बबलगम पिंक पफर जैकेट को कैरी किया है। इसके साथ उन्होंने लाइट पिंक टीशर्ट को टीमअप किया है। वहीं बॉटम में सारा ने ब्लैक पैंट व ब्लैक बूट्स को कैरी किया है। स्टॉल व गॉगल्स से सारा ने अपने लुक को एसेसराइज किया है। आप भी विंटर में सारा की तरह पिंक पफर जैकेट को अपने वार्डरोब का हिस्सा बना सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें: डेनिम में दिखना है खास, इन बॉलीवुड दीवाज के लुक्स से लें इंस्पिरेशन

jacket  cap

कृति सेनन

बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन ने इस लुक में ब्राइट कलर की पफर जैकेट को कैरी किया है। इसके साथ कृति ने जींस को टीमअप किया है। वहीं अपने लुक को कृति ने नेचुरल रखा है। अगर आप टूर पर जा रही हैं तो ऐसे में आप कृति के इस पफर जैकेट को अपने लुक का हिस्सा बना सकती हैं।

jacket  priyanka

प्रियंका चोपड़ा

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा का यह पफर जैकेट लुक बेहद ही क्यूट व स्टाइलिश है। इस लुक में प्रियंका ने व्हाइट कलर की पफर जैकेट पहनी है, जिसके साथ प्रियंका ने व्हाइट की क्यूट बिनी को कैरी किया है। लाइट पिंक लिपस्टिक में प्रियंका का लुक यकीनन बेहद ही ब्यूटीफुल नजर आ रहा है।

jacket  zipper

श्रद्धा कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने इस लुक में मस्टर्ड येलो कलर की पफर जैकेट को कैरी किया है। इसके साथ लाइट कलर की बिनी बेहद ही ब्यूटीफुल लग रही है। ऐसे में अगर आप भी विंटर में अपने लुक में एक फ्रेशनेस एड करना चाहती हैं तो ऐसे में आपको श्रद्धा कपूर के इस पफर जैकेट लुक को कैरी करना चाहिए।

 

 

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।