Fri Sep 11, 2026 | Updated 09:48 PM IST

ब्लैक जींस को बनाना है एक्स्ट्रा स्टाइलिश? ट्रिक्स के साथ पेयर करें इन रंगों के टॉप्स

लड़क‍ियां अपने लुक का खास ध्‍यान रखती हैं। ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे कलर के टॉप के बारे में बता रहे हैं ज‍िसे आप ब्‍लैक जींस के साथ पहन सकती हैं और मॉडर्न लुक पा सकती हैं।
Updated:- 2026-07-21, 12:33 IST
image

लड़क‍ियों को रोजाना अलग-अलग तरह के आउटफ‍िट्स पहनने का बहुत शौक होता है। जींस टॉप पहनना तो हर लड़क‍ी को पसंद होता है। ब्‍लैक जींस की बात करें तो ये लगभग हर लड़की की वार्डरोब में जरूर होता है। काले रंग की जींस तो लगभग सभी जगहों पर आपके लुक को अट्रैक्‍ट‍िव बनाती है, लेक‍िन कई बार ऐसा होता है क‍ि एक ही ब्‍लैक जींस बार-बार पहनने के बाद लुक थोड़ा बोर‍िंग लगने लगता है।

ऐसे में आपको जरूरत है क‍ि टॉप पर थोड़ा ध्‍यान द‍ें। दरअसल, ब्‍लैक एक न्‍यूट्रल कलर है और ये कई रंगों के साथ आसानी से मैच कर जाता है। अगर आप सही कलर कॉम्‍ब‍िनेशन और कुछ छोटी-छोटी ट्रि‍क्‍स अपनाएंगी तो आपकी वही पुरानी काली जींस भी नए आउटफ‍िट जैसी लगनी लगेगी। इसके ल‍िए आपको ज्‍यादा पैसे खर्च करने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। आइए जानते हैं कि ब्लैक जींस के साथ कौन-कौन से टॉप सबसे ज्यादा स्टाइलिश लगते हैं और उन्हें पहनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

व्‍हाइट टॉप है एवरग्रीन

ब्‍लैक जींस के साथ व्‍हाइट कलर का टॉप हमेशा ही अच्‍छा लगता है। आप व्‍हाइट शर्ट, टी-शर्ट या क्रॉप टॉप पहन सकती हैं। इसके साथ अगर आप टॉप को थोड़ा सा फ्रंट टक कर लें और साथ में स‍िल्‍वर ज्वेलरी कैरी कर लें तो आपसे ज्‍यादा स्‍मार्ट कोई लगेगा ही नहीं।

black jeans styling tips (1)

हॉट प‍िंक कलर करें ट्राई

आप अगर व्‍हाइट नहीं पहनना चाहती हैं तो हॉट प‍िंक कलर या फ्यूश‍िया कलर के टॉप ब्‍लैक जींस के साथ पहन सकती हैं। अगर फोटो क्‍ल‍िक कराई जाए तो भी आपका लुक सबसे अच्‍छा लगेगा। बस ध्‍यान रहे क‍ि एक्‍सेसरीज आपको स‍िंपल रखना है। इससे आपका लुक ओवर नहीं लगेगा।

यह भी पढ़ें- ओवरसाइज जींस को बिना काटे भी स्टाइल कर सकती हैं आप, ये टिप्स आएंगे काम

स्काई ब्लू से मिलेगा सॉफ्ट और एलिगेंट लुक

अगर आपको तड़कता-भड़कता कलर रंग नहीं पसंद है तो आप ब्‍लैक जींस के साथ स्‍काई ब्‍लू कलर का टॉप पहन सकती हैं। ये कॉम्‍ब‍िनेशन ज्‍यादातर लोगों को पसंद आता है। कोश‍िश करें क‍ि इसके स्‍लीव्‍स को थोड़ा मोड़कर पहनें। इससे आपके आउटफिट में कैजुअल और ट्रेंडी टच आएगा।

यह भी पढ़ें- लंबी हाइट के कारण छोटी पड़ जाती है पैंट? ये स्मार्ट स्टाइलिंग टिप्स आएंगी काम

रेड टॉप से पाएं बोल्ड लुक

अगर आप किसी पार्टी, डेट या शाम की आउटिंग के लिए जाना है, तो आप ब्लैक जींस के साथ रेड टॉप पहन सकती हैं। ब्‍लैक और रेड कलर तो बहुत ही बोल्‍ड लुक देता है। बस ध्‍यान रहे क‍ि रेड लिपस्टिक लगाने की बजाय न्यूड मेकअप रखें ताकि पूरा फोकस आउटफिट पर रहे।

black jeans styling tips (2)

लैवेंडर और लाइलैक भी हैं अच्‍छे ऑप्‍शन

प‍िछले कई सालों से लैवेंडर और लाइलैक जैसे पेस्‍टल कलर्स काफी ज्‍यादा पसंद क‍िए जा रहे हैं। ये कलर्स ब्‍लैक जींस के साथ बहुत ही मॉडर्न लगते हैं। आप इस पर व्‍हाइट स्‍नीकर्स पहन सकती हैं।

यह भी पढ़ें- White Kurti को 5 अलग-अलग तरीके से कैसे स्टाइल करें? ये टिप्स काम आएंगे आपके

ऑल ब्लैक लुक भी है ट्रेंड में

बहुत से लोग सोचते हैं कि ब्लैक जींस के साथ ब्लैक टॉप पहनने से लुक बेकार लगने लगेगा, लेकिन ऐसा नहीं है। सही तरीके से स्टाइल किया जाए तो ऑल ब्लैक आउटफिट से बेहतरीन कुछ हाे ही नहीं सकता है। मैं खुद कई बार ऑल ब्‍लैक आउटफ‍िट में ही नजर आती हूं।

यह भी पढ़ें- चिलचिलाती गर्मी में कॉलेज गर्ल्स के लिए बेस्ट हैं समर स्पेशल टॉप्स, जींस के साथ करें शामिल

तो अगर आप भी ब्‍लैक जींस के साथ अपने लुक को स्‍टाइल‍िश बनाना चाहती हैं तो ऊपर बताए गए कलर्स के टॉप आप पहन सकती हैं। साथ ही अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/gemini

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।