Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:08 AM IST

लंबी हाइट के कारण छोटी पड़ जाती है पैंट? ये स्मार्ट स्टाइलिंग टिप्स आएंगी काम

अगर आपकी हाइट भी लंबी है और आप हमेशा शॉर्ट जींस वाली प्रॉब्लम से परेशान रहती हैं, तो अब आप अपनी पसंदीदा जींस को आसानी से पहन सकती हैं। आइए जानते हैं 3 ऐसे जरूरी और स्मार्ट स्टाइलिंग टिप्स के बारे में, जो शॉर्ट लेंथ जींस वाली प्रॉब्लम को दूर कर सकती हैं।
Updated:- 2026-07-10, 17:50 IST
image

हर किसी की पर्सनैलिटी अलग-अलग होती है। ऐसे में लोग अपने बॉडी टाइप के हिसाब से ही ड्रेसिंग सेंस आजमाते हैं। कुछ लड़कियां अक्सर अपने कपड़ों को लेकर परेशान रहती हैं। लंबी हाइट होने की वजह से उनको जींस छोटी पड़ने लगती है। अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है और आपकी अधिकतर जींस छोटी पड़ने लगती हैं, तो अब आप इस लेख में बताए गए कुछ स्मार्ट स्टाइलिंग टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।

कस्टम स्टिचिंग का बेहतर विकल्प

लंबी लड़कियों के लिए परफेक्ट लेंथ ढूंढना किसी टास्क से कम नहीं होता। अगर आप भी जींस खरीदते वक्त तो लंबाई देखकर इसे खरीद लेती हैं, लेकिन घर आने के बाद यह पहनने पर छोटी पड़ने लगती हैं, तो इस समस्या से राहत पाने के लिए आप कस्टम स्टिचिंग करवा सकती हैं। यह एक बेहतर ऑप्शन हो सकता है जिसकी मदद से आप पैंट की लंबाई बरकरार रख सकती हैं और अपने लुक को परफेक्ट भी बना सकती हैं। स्टिचिंग के लिए आप किसी भी प्रोफेशनल टेलर के पास जा सकती हैं।   

2 - 2026-07-10T143436.953

फुल लेंथ और बेल बॉटम जींस चुनें

जब भी आप जींस की खरीदारी के लिए जाएं, तो शॉपिंग करते वक्त ऐसी जींस खरीदें, जो नीचे से लंबी हो। जैसे कि आप फुल लेंथ वाली जींस या हाई-वेस्ट जींस चुन सकती हैं। ये दोनों आपके लुक को परफेक्ट बना देंगी। यही नहीं, बेल बॉटम जींस भी लंबी हाइट वाली लड़कियों के बेस्ट हो सकती है।

लॉन्ग बूट्स करें शामिल

अगर आपकी कोई जींस ऐसी है, जो आपको छोटी पड़ रही है, फिर भी आप इसे पहनना चाह रही हैं, तो अब आप इसके साथ कुछ ऐसे फुटवियर शामिल करें, जो आपकी जींस को छोटा ना दिखाएं। जैस अगर आप लॉन्ग बूट्स शामिल करती हैं, तो इससे आपका लुक परफेक्ट बनेगा और पता भी नहीं लगेगा की आपको जींस छोटी पड़ रही है। 

यह भी पढ़ें- Leather Boots Design For Women: नए साल की पार्टी में स्लिट कट ड्रेसिस के साथ स्टाइल करें ये बूट्स, ट्राई करें ये ट्रेंडी डिजाइन

इन बातों का भी रखें खास ध्यान

लंबी हाइट वाली लड़कियां हमेशा शॉपिंग करते वक्त कुछ गलती कर जाती है, जिनका उन्हें बहुत ध्यान रखना चाहिए। जैसे अगर आप ऑनलाइन शॉपिंग कर रही हैं, तो Tall सेक्शन पर जाकर खरीदी करें, इससे आपको बेस्ट ऑप्शन मिल सकते हैं। इसके अलावा ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान ऐसे प्रोडक्ट्स चुनें जिन पर रिटर्न और रिफंड का ऑप्शन हो। अगर आप नजदीकी बाजार में किसी शॉप से जींस खरीद रही हैं, तो ट्रायल जरूर करें। 

1 - 2026-07-10T143442.652

अगर आपकी भी हाइट लंबी है और आपको जींस खरीदने के बाद छोटी पड़ने लगती है, तो अब आप ऊपर दिए गए कुछ टिप्स को फॉलो कर अपने लुक को परफेक्ट बना सकती हैं।   

यह भी पढ़ें- कहीं आपको तो नहीं है ऑनलाइन शॉपिंग की लत, जानिए क्या है यह दिमागी समस्या?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit : pinterest/Paridhi Picks/Earlene Leffew/StyleAura

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।