सावन के महीने में दिखना है हटके, ट्राई करें हरी साड़ी के ये लेटेस्ट डिजाइंस

सावन का पवित्र महीना शुरू होते ही चारों तरफ हरियाली देखने को मिलती है। हिंदू धर्म में सावन के महीने में हरे रंग को खुशहाली और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में सुहागिन महिलाएं हरे रंग की साड़ी पहनना पसंद करती हैं। अगर आप भी इस महीने में अलग और खूबसूरत दिखना चाहती हैं, तो साड़ियों के कलेक्शन में थोड़ा सा बदलाव करने की जरूरत है। आजकल बाजार में पुरानी भारी साड़ियों की जगह लाइटवेट और स्टाइलिश साड़ियों का ट्रेंड काफी बढ़ गया है। आज के इस लेख में हम आपके लिए हरी साड़ी की लेटेस्ट और ट्रेंडी डिजाइंस लेकर आए हैं, जिन्हें पहनकर आप महफिल में पूरी तरह छा जाएंगी।
लहरिया और बांधनी साड़ी (Lehariya And Bandhani Saree)
सावन और तीज के मौके पर लहरिया और बांधनी साड़ियों का ट्रेंड बढ़ जाता है। इनकी खास बात यह है कि ये पैटर्न और डिजाइंस कभी पुराने नहीं होते हैं। आजकल जॉर्जेट या शिफॉन फैब्रिक पर गोटा-पट्टी वर्क वाली हरी लहरिया साड़ियां काफी पसंद की जा रही हैं। ये पहनने में बेहद हल्की होती हैं और इनमें लुक बेहद रॉयल आता है।

इसे भी पढ़ें- रॉयल बंगाली लुक के लिए बेस्ट हैं शांतिपुरी साड़ी, देखें लेटेस्ट डिजाइंस
फ्लोरल प्रिंटेड ऑर्गेनजा साड़ी (Floral Printed Organza Saree)
अगर आप भारी-भरकम साड़ी पहनना कम पसंद करती हैं, तो आप फ्लोरल प्रिंटेड ऑर्गेनजा साड़ी चुन सकती हैं। इन पर बने बड़े-बड़े फ्लोरल प्रिंट्स सावन के मौसम में बेहद फ्रेश और मॉडर्न लुक देते हैं। इसके साथ आप एक स्टाइलिश पफ-स्लीव ब्लाउज पेयर कर सकती हैं।

सीक्वेंस और नेट साड़ी (Sequence And Net Saree)
सावन के किसी गेट-टुगेदर के लिए सीक्वेंस या नेट की हरी साड़ी बेस्ट ऑप्शन है। आजकल पेस्टल ग्रीन और ऑलिव ग्रीन शेड्स में बारीक सीक्वेंस वर्क वाली साड़ियां ट्रेंश कर रही हैं। यह आपको बिना ज्यादा मेहनत के एक ग्लैमर्स और हटके लुक देती हैं।

बनारसी या सिल्क साड़ी (Banarasi Or Silk Saree)
अगर आपको पूजा-पाठ के लिए बिल्कुल प्योर एथनिक लुक चाहिए, तो डार्क ग्रीन रंग की बनारसी या कांजीवरम सिल्क साड़ी ट्राई करें। चांदी के जरी बॉर्डर वाली ये साड़ियां सदाबहार होती हैं। इसके साथ बालों में गजरा और ट्रेडिशनल झुमके पहनकर आपका सावन लुक गजब का लगेगा।
इसे भी पढ़ें- मैचिंग ब्लाउज हो गया है बोरिंग? साड़ी को स्टाइलिश बनाने के लिए अपनाएं ये 3 नए तरीके
इस सावन अपनी पसंद के अनुसार इन लेटेस्ट डिजाइंस को ट्राई कर सकती हैं। साथ ही अगर आपको यह लेख पसंद आया है, तो इसे शेयर करें। इसी प्रकार अन्य आर्टिकल के लिए जुड़े रहे हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Amazon
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।