Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:24 AM IST

रॉयल बंगाली लुक के लिए बेस्ट हैं शांतिपुरी साड़ी, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

अगर आप साड़ियों की शौकीन हैं और बंगाली लुक क्रिएट करने का सोच रही हैं, तो अब आप अपने साड़ी लुक को शाही टच देने के लिए बंगाल की फेमस 'शांतिपुरी साड़ी' को ट्राई कर फ्रेश बंगाली वाइब पा सकती हैं।
Updated:- 2026-06-30, 13:35 IST
image

फैशन के इस बदलते दौर में चाहें, कितने भी बदलाव आ जाए, लेकिन साड़ी की जगह कोई नहीं ले सकता है। जींस टॉप और अलग-अलग वैरायटी के सूट्स आपको कंफर्ट लुक तो देंगे, लेकिन जब बात फेस्टिवल्स या वेडिंग सेरेमनी और फंक्शन की हो, तो लड़ीजें साड़ी पहनना ज्यादा पसंद करती हैं। साड़ियों का शौक रखने वाली हर महिला कुछ ऐसी तलाश में होती हैं, जो उन्हें भीड़ से अलग और ग्रेसफुल लुक दे। अगर आप भी परफेक्ट और एलिगेंट बंगाली लुक क्रिएट करने की सोच रही हैं, तो कुछ शांतिपुरी साड़ियों को ट्राई कर सकती हैं।

टीयर ड्राप प्रिंट शांतिपुरी साड़ी

अगर आपको भी बंगाली लुक बहुत पसंद है और आप किसी खास मौके पर बंगाली साड़ी पहनना चाहती हैं, तो आपके लिए इस तरह की टीयर ड्राप प्रिंट शांतिपुरी साड़ी भी बेस्ट रहेगी। यह बनारसी और कांजीवरम साड़ियों से थोड़ी डिफरेंट है, जो खासकर गर्मी में होने वाले फंक्शंस में पहनने के लिए ब्लेसिंग है।

4 - 2026-06-30T133216.242

फ्लोरल जाल पैटर्न शांतिपुरी साड़ी

अगर आपको हैंडलूम से बहुत प्यार है, लेकिन आप हैवी सिल्क साड़ियां नहीं संभाल पाती हैं, तो अब आप एक बार इस तरह की फ्लोरल जाल पैटर्न शांतिपुरी साड़ी को जरूर ट्राई कर सकती हैं। पश्चिम बंगाल की यह फेमस साड़ी बंगाल के बुनकरों की 500 साल पुरानी विरासत मानी जाती है, जिसे आजकल अधिकतर महिलाएं पहनना पसंद कर रही हैं।

5 - 2026-06-30T133224.149

हैंडलूम प्रिंट जरी बॉर्डर शांतिपुरी साड़ी

अगर आपका मन बंगाल की फेमस साड़ी पहनने का कर रहा है या आप बंगाली लुक पाना चाहती हैं, तो हैंडलूम प्रिंट जरी बॉर्डर शांतिपुरी साड़ी को ट्राई कर अपने लुक को बेहतर बना सकती हैं। इस तरह की साड़ी के साथ आप फुल स्लीव्स वाला कंट्रास्ट ब्रोकोड या वेलवेट ब्लाउज पेयर कर सकती हैं। इससे आपका लुक और शानदार बन सकता है।

1 - 2026-06-30T133222.677

यह भी पढ़ें- Saree For Women: हर तीज त्योहार पर पहनने के लिए बेस्ट हैं ये 5 साड़ी की नई डिजाइन, खूबसूरती में लगा देगी चार चांद

फ्लोरल सीक्वेंस एम्ब्रोइडरी शांतिपुरी साड़ी

एक जैसी साड़ी पहनकर कुछ महिलाएं बोर होने लगते हैं। वे कुछ डिफरेंट और नया ट्राई करने का सोचती हैं। अगर आपके पास भी कांजीवरम, सिल्क, कॉटन और बनारसी साड़ी का बहुत कलेक्शन है और आप कुछ डिफरेंट खरीदने का मन बना रही हैं, तो आपके लिए फ्लोरल सीक्वेंस एम्ब्रोइडरी शांतिपुरी साड़ी परफेक्ट है, जो आपको एक बेहतर बंगाली लुक देगी।

1 - 2026-06-30T133222.677

फ्लोरल लीफ मोटिफ शांतिपुरी साड़ी

अगर आप ट्रेडिशनल को मॉडर्न ट्विस्ट देना चाहती हैं और फैशनेबल एंगल से देखा जाए, तो फ्लोरल लीफ मोटिफ शांतिपुरी साड़ी आपको ट्रेडीशनल के साथ मॉडर्न लुक दे सकती है। इस साड़ी को आप क्रॉप टॉप या शर्ट स्टाइल ब्लाउज के साथ बेल्ट लगाकर कैरी करेंगी, तो यह क्लासी लगेगा। आप इस साड़ी के साथ ऑक्सिडाइज ज्वैलरी भी कैरी कर सकती हैं।

6 (98)  

यह भी पढ़ें- Peacock Feather Saree: फंक्शन में दिखेंगी हटके, जब पहनेगी ये 4 तरह की मोरपंख डिजाइन साड़ियां

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।

Image Credit :  pinterest/Swastik Design 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।