Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:31 AM IST

मैचिंग ब्लाउज हो गया है बोरिंग? साड़ी को स्टाइलिश बनाने के लिए अपनाएं ये 3 नए तरीके

अगर आपका भी मैचिंग ब्लाउज डिजाइन कराने का मन नहीं है, तो ऐसे में आप साड़ी लुक को स्टाइलिश बनाने के लिए 3 आसान तरीकों को ट्राई कर सकती हैं। आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।
Updated:- 2026-06-12, 15:35 IST
image

साड़ी पहनना हर किसी को पसंद होता है, लेकिन हर बार साड़ी के साथ ब्लाउज डिजाइन कराने को लेकर हम अक्सर आलस कर जाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि ब्लाउज का डिजाइन पसंद करना और इसे सिलवाने में काफी पैसे खर्च हो जाते हैं। आजकल सिलाई भी महंगी चल रही है। यही कारण है कि साड़ी ऐसी ही रखी रह जाती है और हम ब्लाउज डिजाइन नहीं करा पाते। ऐसे में आप इसके अलग-अलग तरीकों को ट्राई करके साड़ी के साथ ब्लाउज को वियर कर सकती हैं। आइए बताते हैं आपको वो 3 तरीके जिससे आप अपना साड़ी लुक कंप्लीट कर सकती हैं।

साड़ी के साथ पहनें ऑफ शोल्डर टॉप

अगर आपको ब्लाउज सिलवाने का समय नहीं है, तो ऐसे में आप ऑफ शोल्डर टॉप को वियर कर सकती हैं। ऑफ शोल्डर टॉप के लिए आपको बाजार जानें की जरूरत नहीं है। कोई भी पुरानी टी शर्ट को लें जो आपकी साड़ी के साथ कॉन्ट्रास्ट में जा रही हो। इसकी नेकलाइन को अपनी आर्म्स के हिसाब से कट करें। इस तरह से कट करें कि थोड़ी फिनिशिंग आए। इसके बाद इसमें सिलाई करें। सिलाई से आप इसके आसपास पाइपिन वाला डिजाइन क्रिएट करें। इसके बाद आप इसे वियर करें। इस तरह के आपका ब्लाउज तैयार हो जाएगा।

2 - 2026-06-12T110930.175

साड़ी के साथ स्टाइल करें टी शर्ट

हमारे पास टी शर्ट अक्सर अलग-अलग तरह के डिजाइंस की होती है, जिसे हम अक्सर नॉर्मल डे के लिए जींस या पैंट के साथ वियर करते हैं। इस बार आप इसे साड़ी के साथ वियर करें। इसके लिए आप कॉन्ट्रास्ट कलर में टी शर्ट खरीद सकती हैं। इसके बाद आप इसे साड़ी के साथ वियर कर सकती हैं। साथ में एलीगेंट ज्लेवरी को वियर करें, ताकि लुक खूबसूरत नजर आए।

3 - 2026-06-12T110926.475

यह भी पढ़ें- Cotton Readymade Blouse Designs: सिम्पल साड़ी को भी ट्रेंडी लुक देंगे ये कॉटन रेडीमेड ब्लाउज, देखें 5 सदाबहार डिजाइंस

क्रोसेट टॉप करें स्टाइल

अगर आपको कुछ समझ नहीं आ रहा है, तो ऐसे में आप क्रोसेट टॉप को स्टाइल कर सकती हैं। क्रोसेट टॉप के कई सारे ट्रेंडी डिजाइंस आपको मार्केट में देखने को मिल जाएंगे, जिसे स्टाइल करने के बाद आप खूबसूरत लगेंगी। इसके साथ आप साड़ी भी स्टाइलिश तरीके से वियर कर सकती हैं।

1 - 2026-06-12T110931.699

यह भी पढ़ें- Necklace for Square Neck Blouse Or Suit: स्क्वायर नेक आउटफिट के साथ शामिल करें ये ट्रेंडी नेकलेस, देखें लेटेस्ट डिजाइंस

इस बार आप ट्राई करें ब्लाउज के लिए ट्रेंडी तरीके, जिसे पहनने के बाद आफ खूबसूरत नजर आएंगी। साथ ही आपका लुक भी अट्रैक्टिव नजर आएगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image credit- Myntra/ Amazon/ Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।