वट सावित्रि व्रत महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए यह व्रत रखती हैं। इस दिन महिलाएं सोलह श्रृंगार करती हैं। जिससे वह और भी खूबसूरत लगती हैं। खासतौर पर इस दिन साड़ी पहनी जाती है। अगर आप भी कुछ खास साड़ियों की तलाश में हैं तो हम आपके लिए बेस्ट साड़ी डिजाइन्स लेकर आए हैं।
लाल बनारसी साड़ी
View this post on Instagram
वट सावित्रि का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास होता है। इसलिए इस दिन लाल रंग की साड़ी पहनना शुभ होगा। लाल रंग को लक्ष्मी जी का प्रतीक है। खासतौर पर लाल रंग की बनारसी साड़ी में आप बेहद खूबसूरत लगेंगी। साड़ी के साथ वी नेक ब्लाउज और बन बनाकर नो मेकअप लुक करें।
टिप्स: लाल बनारसी साड़ी के साथ सोने के ईयरिंग्स अच्छे लगते हैं। बन में गजरा लगाएं। इससे आपका हेयरस्टाइल बेहद अच्छा लगेगा।
पिंक सिल्क साड़ी
View this post on Instagram
गुलाबी रंग ज्यादातर महिलाओं पर खूबसूरत लगता है। आप वट सावित्रि के दिन पिंक कलर की साड़ी पहन सकती हैं। साड़ी लुक में चार चांद लगाने के लिए डिफरेंट कलर का ब्लाउज पहनें। गुलाबी चूड़ी, सिंदूर बिंदी के साथ जुड़ा बनाएं।
टिप्स: सिल्क की साड़ी के साथ आप पर्ल वाली ज्वेलरी पहन सकती हैं। आप चाहें तो साड़ी के साथ कमरबंद भी पहन सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: डिजाइनर ब्लाउज को फ्लॉन्ट करने के लिए इस तरह ड्रेप करें साड़ी
हरी साड़ी पहनें
View this post on Instagram
हरा रंग उमंग का प्रतीक होता है। इसलिए वट सावित्रि पर हरे रंग की साड़ी पहनें। गोरे और सावंले रंग की महिलाओं पर इस रंग की साड़ी बेहद खूबसूरत लगती हैं। साड़ी के साथ चूड़ा और सोने के ईयरिंग्स पहनें। लाइट मेकअप करें।
टिप्स: आप इसके साथ फुल स्लीव्स ब्लाउज पहन सकती हैं। इससे आपका लुक बेहद एलिगेंट लगेगा।
इसे भी पढ़ें: Style Tips: इस तरह बनाएं साड़ी की परफेक्ट प्लेट्स
टू कलर डिजाइनर साड़ी
View this post on Instagram
अगर आप कुछ डिफरेंट पहनना चाहती हैं तो टू कलर डिजाइनर साड़ी पहन सकती हैं। जो महिलाएं हैवी साड़ी पहनना पसंद नहीं करती हैं उनके लिए यह बेस्ट ऑप्शन है। साड़ी से मैच करता हुआ ब्लाउज पहनें।
टिप्स: अगर आप वी नेक ब्लाउज पहन रही है तो इसके साथ चोकर ज्वेलरी पहनें। अगर आपकी साड़ी का कलर लाइट है तो आपको मेकअप ज्यादा हैवी नहीं करना चाहिए।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik.com
क्या आपको ये आर्टिकल पसंद आया ?
आपकी स्किन और शरीर आपकी ही तरह अलग है। आप तक अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी लाना हमारा प्रयास है, लेकिन फिर भी किसी भी होम रेमेडी, हैक या फिटनेस टिप को ट्राई करने से पहले आप अपने डॉक्टर की सलाह जरूर लें। किसी भी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।