Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:22 AM IST

Urvashi Rautela Cannes Look: हाथों में तोता और सिर पर ताज सजाएं कान्स पहुंचीं उर्वशी, देखें तस्वीरें

Cannes Film Festival 2025: 78वें कान्स फेस्टिवल में इस बार भी उर्वशी रौतेला ने अलग तरह से लुक को क्रिएट किया। इसमें वो काफी खूबसूरत नजर आईं।
Updated:- 2025-05-14, 11:10 IST
image

कान्स फेस्टिवल का हिस्सा बनने के लिए दुनियाभर से सेलिब्रिटी आते हैं। उर्वशी रौतेला भी इस बार कान्स फेस्टिवल में शामिल होने के लिए पहुंची। इस बार भी उन्होंने अतरंगी तरह से लुक को क्रिएट किया। इस बार उनके आउटफिट से ज्यादा बैग में लोगों का ध्यान खींचा। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। चलिए आपको भी बताते हैं कैसे लुक को क्रिएट किया जा सकता है।

उर्वशी रौतेला जा ड्रेस लुक

कान्स फेस्टिवल में सुंदर नजर आने के लिए उर्वशी रौतेला ने इस बार भी काफी अलग तरह के लुक को क्रिएट किया। इस इवेंट के लिए उन्होंने स्ट्रेपलेस ड्रेस को स्टाइ किया है। इसमें स्टोन वर्क किया गया है। इसमें नीचे की स्कर्ट में नेट और प्लेन फैब्रिक का इस्तेमाल किया गया है। इससे ड्रेस और भी ज्यादा अट्रैक्टिव नजर आ रही है। इसके साथ उन्होंने स्टोन वर्क वाले क्राउन और क्रिस्टल इयररिंग्स को वियर किया है। इसे पहनकर उर्वशी रौतेला का लुक अच्छा नजर आ रहा है।

 Urvashi rautela (2)

उर्वशी रौतेला का क्लच

इस इवेंट के लिए उर्वशी रौतेला ने एक कल्च को साथ में लिया हुआ था। उनके इस क्लच ने सभी का ध्यान खींचा। इस बार उन्होंने तोते के डिजाइन वाले क्लच को स्टाइल किया। जिसकी कीमत 4 लाख बताई जा रही है। साथ ही, इसमें स्टोन और क्रिस्टल का इस्तेमाल किया गया है। इसी वजह से यह क्लच काफी अच्छा लग रहा है। इस तरह का तोता काफी अच्छा लग रहा है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by URVASHI RAUTELA (@urvashirautela)

इसे भी पढ़ें: लंच से लेकर इवनिंग डेट तक के लिए उर्वशी रौतेला से लें फैशन इंस्पिरेशन

उर्वशी रौतेला का मेकअप लुक

इस आउटफिट के साथ उन्होंने बोल्ड मेकअप लुक को क्रिएट किया है। आंखों में ब्लू आईशैडो के साथ स्टोन को लगाया है। बेस को पिंक ब्लश के साथ क्रिएट किया है। वहीं लिपस्टिक के लिए उन्होंने पिंक कलर को चूज किया है। इससे उनका लुक और भी ज्यादा अच्छा नजर आ रहा है। मेकअप लुक के साथ उर्वशी रौतेला अच्छी नजर आई।

Uravshi ka tota

इसे भी पढ़ें: पिंक कलर में दिखना है स्टाइलिश, उर्वशी रौतेला के इन लुक्स से लें इंस्पिरेशन

उर्वशी रौतेला ने पिछले साल भी काफी अलग तरह के लुक को क्रिएट किया था। इस बार उन्होंने हाथ में तोता पकड़ा है। पिछले साल गले पर मगरमच्छ के डिजाइन वाले नेकलेस को पहना है। उस तरह के लुक भी काफी वायरल हो रहे थे।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit-Instagram/ Urvashi rautela

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।