आपको पता है कि महिलाएं सबसे ज्यादा प्यार किसे करतीं हैं? ज्वैलरी? outfits ? शायद आपको नहीं पता..। लेकिन हम आपको बताते हैं कि महिलाओं की पहली पसंद cosmetics होती है। चाहे आपको cream, serum और लिप्सटिक पसंद हो। आपका ये प्यार शायद ही कहीं खत्म होता है। मेकअप की हर चीज महिलाओं को हमेशा पसंद आती है। जिसमें आपकी पहली पसंद होती है pink lips जी हां।
आपके होंठो को एक sexy look देने वाली lipstick आपके दिल के बेहद करीब होती है। चाहे वो bright red हो या फिर गुलाबी और बर्गंडी, आपको lipstick की हर शेड पसंद आती है। इनके साथ एक्सपेरिमेंट करना भी आपको अच्छा लगता है।
Lipstick को लेकर अगर बात बॉलीवुड की जाये तो हमारी celebs lipstick की दीवानी हैं। आप करीना कपूर खान को ही देख लीजिये अपने airport look में उनके लाल होंठ लोगों का दिल जीत रहे हैं। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा भी lipstick के मामले में किसी से कम नहीं हैं। आप उनका ये दिवाली look देखिये। बॉलीवुड की सभी celebs इसे बेहद ही सीरियस लेतीं हैं। इसके साथ-साथ वो अपनी lipstick के साथ-साथ experiment करना भी पसंद करतीं हैं।
आप जरा खुद ही देख लीजिये कि इन celebs ने अपनी lipstick को कैसे risky बनाया
कंगना का lipstick love
फैशन के मामले में कंगना रनौत एक फैशन icon मानी जातीं हैं। कंगना का जैसा फैशन अंदाज है ठीक बिलकुल उनकी choice भी एक international है। Airport के prada look से लेकर उनका red carpet look तक अलग रहता है। इसके अलावा कंगना का फैशन इसलिये खास है क्योंकि वो हमेशा से ही उसके साथ अलग-अलग experiment करतीं रहतीं हैं।
हाल ही में कंगना को मुंबई के एक फंक्शन में देखा गया था जहां पर उन्होने Bibhu Mohapatra की डिजाइन की हुई एक sexy black ड्रेस पहनी हुई थी। उनके इस look की सबसे खास बात ती उनकी dark lip shade जो उन्हें और ज्यादा sexy बना रही थी।
ऐश्वर्या राय बच्चन की sexy lip shade
Cannes की बात हो और ऐश्वर्या राय का नाम ना आये..ऐसा हो ही नहीं सकता। कुछ समय पहले ऐश्वर्या जब Cannes के red carpet पर उतरीं तो उनके sexy look को देखकर लोग दंग रह गये। सिर से लेकर पैरों तक ऐश्वर्या खूबसूरत और purple colour में नजर आ रहीं थीं। जिसमें उन्होने एक floral गाउन पहना था, जिसमें off-shoulder थे। ऐश्वर्या के look के अलावा उनकी lip shade खूबसूरती की एक अलग ही कहानी बयां कर रही थी। उनके purple lips देखने में बेहद ही खूबसूरत और sexy लग रहे थे।
Read more: इस लोहड़ी और मकर संक्रांति पर ऐसे करें 16 श्रृंगार जो भा ले आपके पिया का मन
Fashion queen सोनम कपूर black lipstick प्यार
हाल ही में सोनम कपूर ने अपनी शादी की घोषणा की है। कि वो अपने बॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंधने वालीं हैं। हमे लगता है कि उनकी शादी भी उनके फैशन की तरह ही extra ordinary रहेगी। सोनम अपने फैशन को लेकर काफी experimental हैं। उनका ये एक्सपेरिमेंट उनके international outfits में साफ नजर आता है।
शायद आपको याद हो पिछले दिनों में सोनम कपूर ने एक sexy white dress पहनी थी। जिस पर उन्होने अपनी lip shade को dark brown किया हुआ था। इसके बाद उन्होने अपनी एक फोटो को instagram पर भी शेयर किया था। जिसमें उन्होने black lip shade कैरी की हुई थी। लोगों को सोनम के ऐसे wedding look का बेसब्री से इंतजार है कि कब वो अपने wedding look में सामने आयेंगी।
दीपिका पादुकोण के oxblood coloured lips
दीपिका शुरूवात से ही एक सुलझी हुईं अदाकार हैं। वो बिना किसी publicity stunt के अपना काम करतीं रहतीं हैं। इसके साथ ही वो बॉलीवुड से हॉलीवुड जाने वालीं सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हैं। दीपिका जब भी red carpet पर उतरतीं तब उनका look red capret पर फैशन की आग सी लगा देता है। आप दीपिका का ये IIFA look ही देख लीजिये।
जिसमें उन्होने सब्यासाची की डिजाइन की हुई ये सेक्सी ड्रेस पहनी है। इसके साथ उन्होंने अपने lip को एक Oxblood shade दी है। जो उन पर बेहद ही stunning लग रही है। खैर lip shade के साथ खेलने में दीपिका माहिर हैं। ये बात उनका ये look साबित करता है।
Read more: मेंहदी की रस्म पर कैसे रखें अपने हेयर स्टाइल को sexy? बता रहीं हैं ये celebs
Dark purple lip shade में प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका के look की तो वैसे एक अलग ही पहचान है। इसके साथ प्रियंका चोपड़ा एक international look कैरी करतीं हैं। इन दिनो प्रियंका अपनी international series 'Quantico' में व्यस्त हैं। प्रियंका चोपड़ा एक फैशन icon भी हैं। वेस्टर्न से लेकर Indian आउटफिट्स तक उन पर जचते हैं।
हाल ही में कुछ महीनों पहले प्रियंका को New York में देखा गया था। जिसमें उन्होने एक नीली Peter Pilloto ड्रेस पहनी थी। जिस पर उन्होने अपने lips को purple shade दी है। प्रियंका अपने इसी अदांज को लेकर काफी experimental मानी जातीं हैं। आप उनके ये sexy brown lips ही देख लीजिये। जिसे उन्होने एक साड़ी promotion के दौरान carry किया था।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों